Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसानों के विरोध जताने पर रिलायंस मॉल को खोलने प्रयास विफल,आज दोनों पक्षों की बैठक

श्रीगंगानगर । हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में रिलायंस मॉल को एक बार फिर आज खोलने के प्रयास किए गए। रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के डवलपर मुकेश शाह ने माल खुलवाने के प्रयास किए। जैसे ही मॉल खोले जाने का पता चला किसान संघर्ष समिति, जय किसान आंदोलन, किसान आर्मी,अखिल भारतीय किसान सभा और ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) के पदाधिकारी पहुंच गए। इन संगठनों ने आसपास के इलाकों के किसानों को भी बुला लिया। हालात तनावपूर्ण होते देखकर सदर थाना प्रभारी हनुमान बिश्नोई पुलिस बल के साथ पहुंच गए।तहसीलदार संजय अग्रवाल भी मॉल पर आ गए। काफी देर तक किसान नारेबाजी करते रहे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों का आंदोलन चल रहा है, रिलायंस कंपनी के माल सभी शोरूम नहीं खोलने दिये जाएंगे।श्रीगंगानगर में रिलायंस के किस मॉल सहित सभी शोरूम किसान आंदोलन के चलते लगातार बंद है। इनको खोलने के अनेक प्रयास किए गए हैं।हर बार किसानों ने इकट्ठा होकर विरोध जताया जिस कारण रिलायंस के सारे प्रतिष्ठान बंद हैं। किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अमरसिंह बिश्नोई ने बताया कि आज रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के बल पर मुकेश शाह ने मॉल के सामने धरना दे रहे किसानों के बीच आकर कहा कि उन्होंने इस मॉल की फ्रेंचाइजी ली है। यह उनका व्यक्तिगत प्रतिष्ठान है। इसे खोलने दिया जाए। तब किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका किसी के प्रति व्यक्तिगत विरोध नहीं है। विरोध सिर्फ रिलायंस कंपनी का है। बेशक वे इस मॉल को खोलें। उन्हें कोई एतराज नहीं है।मगर इस मॉल में रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के उत्पादों की बिक्री-बिलिंग नहीं होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में बाद में यह सहमति बनी कि कल सोमवार को रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 11 बजे बैठक रखी जाएगी। इसमें मुकेश शाह अपना पक्ष रखें और किसान संगठन संतुष्ट हुए तो मॉल खोलने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *