Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महंगाई की मार:घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए हुई

नई दिल्ली

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का LPG सिलेंडर 884.50 रुपए का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा किया गया है।

15 दिनों में ही 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।

2021 में 190.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

इस साल घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
1 सितंबर884.50911.00884.50900.50
18 अगस्त859.50886.00859.50875.50
1 जुलाई834.50861.00834.50850.00
1 मई809.00835.50809.00825.00
1 मार्च819.00845.50819.00835.00
25 फरवरी794.00820.50794.00810.00
15 फरवरी769.00795.50769.00785.00
4 फरवरी719.00745.50719.00735.00
1 जनवरी694.00720.50694.00710.00

पिछले 7 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 884.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 884.50 रुपए है।

19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *