Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PNB का त्यौहारी ऑफर:होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस और सर्विस चार्ज माफ, पर्सनल लोन 8.95% पर मिलेगा

मुंबई

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने त्यौहारी सीजन में ऑफर की शुरुआत कर दी है। बैंक ने सभी तरह के रिटेल प्रोडक्ट पर तमाम चार्जेस को माफ कर दिया है।

सर्विस चार्ज भी माफ

बैंक ने एक बयान में कहा है कि उसने होम लोन, व्हीकल लोन, माई प्रॉपर्टी लोन, पर्सनल लोन, पेंशन लोन और गोल्ड लोन जैसे प्रोडक्ट पर प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी है। इसी तरह इन सभी प्रोडक्ट पर सर्विस चार्ज और डॉक्युमेंटेशन चार्ज को भी खत्म कर दिया है। बैंक ने कहा है कि इसी के साथ पर्सनल लोन 8.95% पर मिलेगा।

सबसे कम ब्याज पर पर्सनल लोन

बैंक ने कहा कि उसके पर्सनल लोन का ब्याज दर इंडस्ट्री में सबसे कम ब्याज दरों में से है। बैंक ने होम लोन पर टॉप अप को भी आकर्षक बना दिया है। इस पर कम ब्याज लगेगा। यह सभी ऑफर दिसंबर 2021 तक रहेंगे। ग्राहक तब तक इसका फायदा ले सकते हैं। बैंक ने कहा है कि त्यौहारी सीजन में ग्राहक काफी अच्छा खर्च करते हैं। इससे उम्मीद है कि इन ऑफर्स से बैंक के क्रेडिट पोर्टफोलियो में तेजी आएगी।

फेस्टिवल बोनांजा ऑफर का नाम दिया

पंजाब नेशनल बैंक ने इसे फेस्टिवल बोनांजा ऑफर का नाम दिया है। ग्राहकों को इस ऑफर के तहत सस्ते में कर्ज और अन्य प्रोडक्ट मिलेंगे। बैंक ने कहा है कि उसका होम लोन 6.80% से शुरू हो रहा है। कार लोन पर 7.15% का ब्याज लगेगा। इसके लिए ग्राहक या तो बैंक की ऑन लाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं या फिर बैंक की शाखा में जाकर पता कर सकते हैं।

कम होने लगी हैं प्रोडक्ट की कीमतें

हालांकि दूसरी ओर, कोरोना की वजह से स्मार्ट फोन, टेलिविजन, कारों और लैपटॉप की कीमतें कम होने लगी हैं। कंज्यूमर सामान बनाने वाली कंपनियों का मानना है कि इस दिवाली में ग्राहकों के उपयोग वाले प्रोडक्ट काफी सस्ते हो जाएंगे। कंपनियों ने अभी से कीमतें घटानी शुरू कर दी है। कंपनियों ने बढ़ती मांग के मद्देनजर अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कंपनियों का फोकस ज्यादा मांग वाले प्रोडक्ट पर

जानकारी के मुताबिक, कंपनियां ज्यादा मांग वाले प्रोडक्टस को अभी से उपलब्ध करा रही हैं। यह कंपनियां बैंकों के साथ करार कर रही हैं। इसमें बेहतरीन ऑफर्स दिए जाएंगे। त्यौहारी सीजन में ग्राहकों को एक तो कम कीमत पर प्रोडक्ट मिलते हैं। दूसरे बैंकों की प्रोसेसिंग फीस और चार्ज माफ होने से भी फायदा होता है। त्यौहारी सीजन सितंबर से शुरू हो जाता है। 10 सितंबर को गणेशोत्सव से इसकी शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *