Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाल निशान पर बाजार बंद:रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बाजार में मुनाफा वसूली, ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 580 पॉइंट और निफ्टी 150 पॉइंट टूटा; M&M करीब 3% गिरा

मुंबई

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में जमकर उतार-चढ़ाव देखने मिला। कारोबार के दौरान सेसेंक्स ने 57,918 का और निफ्टी ने 17,225 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। बाजार की ये तेजी ज्यादा देर नहीं टिकी और बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 214 पॉइंट गिरकर 57,338 पर और निफ्टी 56 पॉइंट फिसलकर 17,076 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 57,763 पर और निफ्टी 17,185 पर खुला था।

कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 580 पॉइंट और निफ्टी 150 पॉइंट टूटा। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर्स में खरीदारी हुई, जबकि 18 शेयर्स में गिरावट रही। जिसमें एशियन पेंट्स के शेयर 3.20% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं M&M के शेयर में 2.89% की गिरावट रही।

1,671 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए
BSE पर 3,330 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,505 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,671 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 250 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 662 अंक चढ़कर 57,552 पर और निफ्टी 201 अंक चढ़कर 17,132 पर बंद हुआ था।

BSE पर 226 शेयर 52 वीक के हाई पर बंद हुए
BSE पर कारोबार के दौरान 226 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 17 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 285 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 207 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा।

रियल्टी शेयर्स ने किया शानदार प्रदर्शन
IT और मेटल शेयर्स ने बाजार पर दबाव बनाया। NSE पर मेटल इंडेक्स में 1.79% की और IT इंडेक्स में 1.33% की गिरावट रही। वहीं रियल्टी शेयर्स में शानदार तेजी देखने को मिली। ओबेराय रियल्टी लिमिटेड के शेयर में 10.43% और शोभा लिमिटेड के शेयर में 8.98% की तेजी रही

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

दुनियाभर के शेयर बाजार के हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.11% की कमजोरी के साथ 35,360 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.04% गिरकर 15,259 और S&P 500 0.13% की गिरावट के साथ 4,522 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *