जयपुर
REET-2021 में नकल और पेपर लीक की जांच CBI से कराने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, DGP, प्रारम्भिक शिक्षा के निदेशक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव और SOG के ADG को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केस पर अगली सुनवाई 27 अक्टूबर 2021 को होगी।