Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Bigg Boss के घर में निम्रत कौर क्यों नहीं जातीं किसी लड़के के करीब, पता चल गई वजह!

नई दिल्ली
बिग बॉस कंटेस्टेंट निम्रत कौर अहलूवालिया इन दिनों छाई हुई हैं। निम्रत शो के पहले दिन से ही कैप्टन बन गई थीं। एक्ट्रेस को शो का स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले निम्रत शो छोटी सरदारनी में काम कर चुकी थीं। इसी शो से निम्रत घर-घर फेमस हुई थीं। बिग बॉस में आपने देखा होगा कि निम्रत ज्यादा किसी लड़के के साथ क्लोज नहीं होती हैं और ना ही शो में फेक लव एंगल बना रही हैं जैसे कि कुछ कंटेस्टेंट करते हैं। इसके पीछे की वजह है जिस वजह से निम्रत ऐसा कर रही हैं।

किसे डेट कर रहीं निम्रत

रिपोर्ट्स की मानें तो निम्रत किसी को डेट कर रही हैं। वह शख्स और कोई नहीं उनके साथ शो छोटी सरदारनी में काम कर चुके लीड एक्टर माहिर पंधी हैं। जब दोनों शो में साथ में काम करते थे तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आती थीं हालांकि दोनों में से किसी ने कभी इस पर कोई कमेंट नहीं किया। लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर खूब फोटोज शेयर करते हैं।

माहिर के साथ रिलेशनशिप की अफवाह

इतना ही नहीं जब निम्रत बिग बॉस के लिए आईं तो माहिर ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी और इसके साथ एक्ट्रेस के लिए मैसेज लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘105 दिनों बाद आपको मिलता हूं मेरी दोस्त। आपको बहुत याद करने वाला हूं।’