Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Bigg Boss 15 के सेट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, किसी के घायल होने की खबर नहीं

मुंबई

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सेट पर आग लगने की जानकारी सामने आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई हैं। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजहों के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बिग बॉस का सेट मुंबई के फिल्म सिटी में स्थित है। हाल ही में शो का फिनाले खत्म हुआ है। सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी प्रकाश को विजेता घोषित किया था।