नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी से चुनौतियों को अवसरों में बदल दिया है। हिमाचल प्रदेश दिवस पर अपने विशेष शुभकामना संदेश में मोदी ने शुक्रवार को कहा, “हिमाचल दिवस पर देवभूमि के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। ये बहुत सुखद संयोग है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष में, हिमाचल प्रदेश भी अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में, हिमाचल प्रदेश में विकास का अमृत हर प्रदेशवासी तक निरंतर पहुंचता रहे, इसके लिए हम सभी के प्रयास जारी हैं।”