जयपुर
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश भाजपा में गुटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बाद भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से दूरी बढ़ने के खबरें सियासी गलियारों में चर्चा बनी हुई है। करौली हिंसा मामले में किरोड़ी लाल गहलोत सरकार को लगातार घेर रहे हैं, लेकिन किरोड़ी को प्रदेश भाजपा का साथ नहीं मिल रहा है। चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के कहने पर भाजपा कार्यकर्ता लगातार किरोड़ी लाल के धरना-प्रदर्शन से दूरी बनाए हुए है। इसी बात को लेकर किरोड़ी लाल प्रदेश भाजपा नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं।
किरोड़ी ने खुलकर नाराजगी जाहिर नहीं की
हालांकि, किरोड़ी लाल ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सतीश पूनिया ने किरोड़ी लाल को किनारे करना शुरू कर दिया। किरोड़ी को प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप का भी हिस्सा नहीं बनाया। जानकारों का कहना के 2023 की लड़ाई भाजपा के लिए आसान नहीं है।