Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जहीर खान ने बताया आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस क्यों कर रही है संघर्ष?

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 15वें सीजन में लगातार संघर्ष कर रही है। टीम को अपने शुरुआती लगातार चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम के क्रिकेट निदेशक जहीर खान (Zaheer khan) का मानना है कि टीम को बस एक जीत की जरूरत है और फिर उसके वो जीत की पटरी पर लौट आएगी। मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स ही इस सीजन में अब मात्र ऐसी दो टीमें बची है, जिसे अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। दोनों टीम आईपीएल 2022 में लगातार चारों मैच हार चुकी है और वे तालिका में सबसे नीचे हैं। 

जहीर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली सात विकेट की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अभी लीग में 11 मैच और बचे हैं और हमें वापसी करनी होगी। आपने इस टूर्नामेंट में देखा होगा कि टीमें हार-जीत रही है। यह सिर्फ पहली जीत दर्ज करनी की बात है। दबाव में कभी कभार आप खुद पर शक करना शुरू कर देते हैं। इसलिए हमें यह भी ध्यान रखना होगा और टीम को प्रेरित करते रहना होगा।’