जुआ खेलते 30 जुआरी गिरफ्तार, साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक की जुआ रकम बरामद
नौ वाहन किए जब्त, भादरा पुलिस ने स्पेशल टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को दिया अंजामभादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। थाना पुलिस ने मंगलवार रात्रि को स्पेशल टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक की जुआ रकम बरामद करने के साथ नौ वाहन भी सीज किए। पकड़े गए अधिकतर जुआरी हरियाणा व पंजाब राज्य के हैं। जानकारी के अनुसार अवैध धंधों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में भादरा पुलिस थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई वीरचंद के नेतृत्व में टीम मंगलवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रोही कलाना में सुन्दरपाल पुत्र जैलाराम जाट की ढाणी में कई लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सुन्दरपाल की ढाणी में दबिश देकर जुआ खेल रहे 30 व्यक्...








