Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अभी भी निवेश का मौका:इस साल 70000 तक जा सकता है सेंसेक्स; एक्सपर्ट्स से जानिए अब कैसे और कहां बनेगा पैसा

अभी भी निवेश का मौका:इस साल 70000 तक जा सकता है सेंसेक्स; एक्सपर्ट्स से जानिए अब कैसे और कहां बनेगा पैसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई भारतीय शेयर बाजार ने वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही यानी सितंबर खत्म होने से पहले ही नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स ने ये अकेला रिकॉर्ड नहीं बनाया है। कई और भी रिकॉर्ड हैं जो इसके साथ जुड़ गए हैं। सेंसेक्स ने 10,000 पाइंट्स यानी 50,000 से 60,000 तक का सफर सिर्फ 161 दिनों में पूरा किया। जबकि 40,000 से 50,000 तक जाने में इसने 415 दिन लगाए थे। जानकारों की मानें तो बाजार में तेजी मार्च तक जारी रहेगी। वहीं, दिसंबर तक सेंसेक्स 70,000 के आंकड़े को पार कर सकता है। छोटी अवधि में थोड़ी गिरावट, लंबी अवधि में जोरदार फायदाजानकार मान रहे हैं कि छोटी अवधि में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन लंबी अवधि में तेजी जारी रहेगी। बाजार के लिए जो भी निगेटिव माहौल थे, उनसे वो बाहर आ चुका है। रियल एस्टेट, कैपिटल गुड्स और इंफ्रा सेक्टर में निवेश करेंस्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा ...
रिकॉर्ड हाई पर बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 60000 और निफ्टी 17850 के पार बंद; रियल्टी और IT शेयर्स में तेजी

रिकॉर्ड हाई पर बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 60000 और निफ्टी 17850 के पार बंद; रियल्टी और IT शेयर्स में तेजी

बिजनेस
मुंबई हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ खुले। बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स पहली बार 60100 के पार खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60,333 का और निफ्टी ने 17,947 का स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 163 पॉइंट चढ़कर 60,048 पर और निफ्टी 30 पॉइंट चढ़कर 17,853 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 60,158 और निफ्टी 17,897 पर खुला था।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/poll/je29dn1t2c0Xसेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर्स बढ़त के साथ और 17 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। एशियन पेंट्स के शेयर में 3.72% की तेजी देखने को मिली। M&M और HCL टेक के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं टाटा स्टील के शेयर में 3.60% की कमजोरी रही। रियल्टी और IT शेयर्स का बाजार को सपोर्ट मिला। NSE पर रियल्टी इंडेक्स में 1.50% की तेजी के साथ बंद हुआ। ...
घरेलू शेयर बाजार में बेलगाम तेजी:सेंसेक्स ने इस साल अब तक दिया है 25% का रिटर्न, 39% ऊपर है जापान का निक्केई; महंगाई के चलते ब्याज दरों को लेकर RBI के रुख में बदलाव होगा खतरा

घरेलू शेयर बाजार में बेलगाम तेजी:सेंसेक्स ने इस साल अब तक दिया है 25% का रिटर्न, 39% ऊपर है जापान का निक्केई; महंगाई के चलते ब्याज दरों को लेकर RBI के रुख में बदलाव होगा खतरा

बिजनेस
नई दिल्ली अर्थव्यवस्था, आयात-निर्यात और महंगाई के मोर्चे पर लगातार अच्छी खबरें मिल रही हैं। शेयर बाजार भी शानदार रिटर्न के साथ निवेशकों के चेहरे चमका रहा है। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स शुक्रवार को पहली बार 60,000 का आंकड़ा पार कर गया। अच्छी बात यह है कि मझोले और छोटे, सभी तरह की कंपनियों के शेयरों में तेजी है। सेंसेक्स इस साल अब तक 25% चढ़ा है, लेकिन मिड कैप 42% और स्मॉल कैप 55% उछला है। बाजार में रैली को झटका महंगाई और उसको लेकर रिजर्व बैंक के रुख में बदलाव से लग सकता है जानकारों के मुताबिक बाजार में रैली को झटका महंगाई और उसको लेकर रिजर्व बैंक के रुख में बदलाव से लग सकता है। ऐसे में आपकी उत्सुकता यह जानने में हो सकती है कि भारत में पॉजिटिव रुझानों के बीच ग्लोबल स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी में क्या हो रहा है। सबसे पहले ग्लोबल स्टॉक मार्केट की बात करते हैं, जिसके इस साल के रिट...
बाजार की तेजी में 4 कंपनियां शामिल कंपनियां:सेंसेक्स के 50 से 60 हजार के सफर में इंफोसिस के शेयर का ज्यादा योगदान, बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे ज्यादा बढ़ा

बाजार की तेजी में 4 कंपनियां शामिल कंपनियां:सेंसेक्स के 50 से 60 हजार के सफर में इंफोसिस के शेयर का ज्यादा योगदान, बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे ज्यादा बढ़ा

बिजनेस
मुंबई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 60 हजार के आंकड़े को आज पार कर लिया। इस दौरान चार प्रमुख शेयर्स ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। इसमें IT कंपनी इंफोसिस के शेयर ने 30% का योगदान दिया। सेंसेक्स ने 20% की ग्रोथ हासिल की सेंसेक्स ने 50 से 60 हजार जाने में 20% की ग्रोथ हासिल की। इंफोसिस के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 19% जबकि भारती एयरटेल के शेयर ने 25% का योगदान दिया। ICICI बैंक के शेयर ने इसी दौरान 30% का योगदान सेंसेक्स में दिया। इस तरह से चार शेयर्स ने सेंसेक्स की 10 हजार की बढ़त में प्रमुख भूमिका निभाया। बजाज फिनसर्व का शेयर 105% बढ़ा इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो बजाज फिनसर्व का शेयर रहा। यह शेयर 105% बढ़ा। टाटा स्टील का शेयर 98%, बजाज फाइनेंस का शेयर 54%, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 53% बढ़ा। टेक महिंद्रा का शेयर 52%, टाइटन कंपनी का शेयर 3...
आपके फायदे की बात:PPF और किसान विकास पत्र सहित पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं में मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज, समझें कहां पैसा लगाना रहेगा सही

आपके फायदे की बात:PPF और किसान विकास पत्र सहित पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं में मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज, समझें कहां पैसा लगाना रहेगा सही

बिजनेस
नई दिल्ली पोस्ट ऑफिस ऐसी कई योजनाओं का संचालन कर रहा है जिनमें निवेश करके आप फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में 7.1% तो किसान विकास पत्र (KVP) में 6.9% ब्याज मिल रहा है। इस समय SBI फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है। हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी 5 स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं जहां कोई भी व्यक्ति निवेश करके FD से ज्यादा ब्याज पा सकता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) इसे खोला तो केवल 100 रुपए से जा सकता है, लेकिन फिर बाद में हर साल 500 रुपए एक बार में जमा करना जरूरी है। इस अकाउंट में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही जमा किए जा सकते हैं।यह स्कीम 15 साल के लिए है। रकम बीच में नहीं निकाली जा सकती है, लेकिन इसे 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।इसे 15 साल के पहले बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन 3 साल बाद ...
आदित्य बिड़ला सनलाइफ AMC का IPO:29 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, इश्यू का प्राइस बैंड 695-712 रुपए प्रति शेयर तय; कंपनी की 2,768 करोड़ रुपए जुटाने की योजना

आदित्य बिड़ला सनलाइफ AMC का IPO:29 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, इश्यू का प्राइस बैंड 695-712 रुपए प्रति शेयर तय; कंपनी की 2,768 करोड़ रुपए जुटाने की योजना

बिजनेस
मुंबई आदित्य बिड़ला सनलाइफ AMC ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड 695-712 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का इश्यू 29 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक 1 अक्टूबर तक निवेश के लिए बोली लगा सकेंगे। यह IPO 3.88 करोड़ इक्विटी शेयरों का होगा। अपर बैंड के हिसाब से कंपनी 2,768 करोड़ रुपए जुटाएगी। 1.94 लाख शेयर आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व होंगेयह IPO 3.88 करोड़ इक्विटी शेयर्स का होगा। इसमें आदित्या बिड़ला कैपिटल की तरफ से 28.51 लाख इक्विटी शेयर्स का ऑफर फॉर सेल होगा। जबकि सन लाइफ AMC 1.6 करोड़ शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी। जिसमें 1.94 लाख इक्विटी शेयर आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व होंगे। 14,240 रुपए का होगा न्यूनतम निवेशकंपनी ने लॉट साइज 20 शेयर्स का तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से IPO में कम से कम एक लॉट के लिए 14,240 रुपए ...
टॉप अमेरिकी CEOs से मोदी की मुलाकात:5G और डिफेंस से लेकर डिजिटल इंडिया तक कई मुद्दों पर चर्चा, भारत में 40 बिलियन डॉलर निवेश करेगी ब्लैकस्टोन

टॉप अमेरिकी CEOs से मोदी की मुलाकात:5G और डिफेंस से लेकर डिजिटल इंडिया तक कई मुद्दों पर चर्चा, भारत में 40 बिलियन डॉलर निवेश करेगी ब्लैकस्टोन

बिजनेस
अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की 5 दिग्गज कंपनियों के CEOs से बात की। इनमें क्वालकॉम, ब्लैकस्टोन ग्रुप, एडॉब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स के CEO शामिल हैं। 1. क्वालकॉम ने 5G सेक्टर समेत कई क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जताईमोदी ने दिग्गज अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो अमान को भारत में मिलने वाले अवसरों के बारे में बताया। क्वालकॉम के CEO ने भारत में 5G सहित कई क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई। कंपनी के चिपसेट मोबाइल गेमिंग और 5जी टेक्नोलॉजी के मामले में कंज्यूमर्स की पॉपुलर चॉइस हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो अमान डिजिटल इंडिया अभियान में सरकार के साथ काम करना चाहती है कंपनीक्वालकॉम के CEO ने पीएम से बातचीत में कहा कि कंपनी डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार के साथ काम ...
त्योहारों से पहले महंगाई की मार:1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, इस पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह बंद कर सकती है सरकार

त्योहारों से पहले महंगाई की मार:1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, इस पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह बंद कर सकती है सरकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली बढ़ती महंगाई में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। सरकार LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर सकती है। हालांकि, LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर सरकार का क्या विचार है, ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में ये बात सामने आई है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1,000 रुपए तक देने के लिए तैयार हैं।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/poll/XPizjbLMys1q LPG सिलेंडर को लेकर सरकार के दो रुखमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है। पहला ये कि सरकार या तो अभी जैसा चल रहा है चलने दे। दूसरा कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी दी जाए। हालांकि, सब्सिडी देने के बारे में अभी ...
सीमा पर सैन्य संघर्ष ने घटाया भरोसा:LIC के IPO में चीन के निवेश को रोकना चाहती है सरकार, रणनीतिक रूप से अहम कंपनियों में नहीं चाहती चाइनीज इनवेस्टमेंट

सीमा पर सैन्य संघर्ष ने घटाया भरोसा:LIC के IPO में चीन के निवेश को रोकना चाहती है सरकार, रणनीतिक रूप से अहम कंपनियों में नहीं चाहती चाइनीज इनवेस्टमेंट

बिजनेस
नई दिल्ली सरकार देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के IPO में चीन के निवेशकों के पैसा लगाने पर रोक लगा सकती है। सरकारी और बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि वह दोनों देशों के बीच चल रहे सीमा विवाद के चलते भारत सरकार ये कदम उठा सकती है। बीमा बाजार में कंपनी की 60% से ज्यादा हिस्सेदारी घरेलू बीमा बाजार में LIC की 60% से ज्यादा हिस्सेदारी है और यह 500 अरब डॉलर से ज्यादा के एसेट मैनेज कर रही है। सूत्रों ने बताया कि सरकार विदेशी निवेशकों को कंपनी के IPO में पैसा लगाने की इजाजत देने पर विचार कर रही है, लेकिन चीन के निवेश को लेकर असहज महसूस कर रही है। सीमा पर संघर्ष के बाद बढ़ा था तनाव पिछले साल सीमा पर सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। तब से भारत सरकार अपने संवेदनशील सेक्टर और कंपनियों में चीन के निवेश को सीमित करने ...
500 कर्मचारी एक झटके में बने करोड़पति:फ्रेशवर्क्स की अमेरिकी शेयर बाजार में हुई लिस्टिंग, 76% कर्मचारियों के पास हैं कंपनी के शेयर्स

500 कर्मचारी एक झटके में बने करोड़पति:फ्रेशवर्क्स की अमेरिकी शेयर बाजार में हुई लिस्टिंग, 76% कर्मचारियों के पास हैं कंपनी के शेयर्स

बिजनेस
मुंबई बिजनेस सॉफ्टवेयर बनाने वाली भारतीय कंपनी फ्रेशवर्क्स के 500 कर्मचारी एक झटके में करोड़पति बन गए हैं। फ्रेशवर्क्स के शेयर्स की अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर लिस्टिंग हुई। इससे कर्मचारियों को मिले शेयर्स की कीमतें अचानक बढ़ गईं। कंपनी ने IPO से 1.03 अरब डॉलर की रकम जुटाई है। कंपनी तमिलनाडु के छोटे से शहर त्रिची में 700 वर्ग फुट के गोदाम से शुरू हुई। अब इसके ऑफिस भारत के चेन्नई और अमेरिका के कैलिफॉर्निया में हैं। 36 डॉलर पर हुई शेयर्स की लिस्टिंगफ्रेशवर्क्स की लिस्टिंग बुधवार को नैस्डैक पर 36 डॉलर प्रति शेयर के मूल्य पर हुई। इसके बाद यह शेयर 25% की बढ़त के साथ 48 डॉलर के भाव पर पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 13 अरब डॉलर हो गया, जिससे कर्मचारियों को मिले शेयर्स की कीमतें भी बढ़ गईं। कंपनी ने IPO में 2.85 करोड़ शेयर्स बेचे थे। एक शेयर की कीमत 36 डॉलर तय की गई थी। निवेशकों क...