Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्लीवलैंड में अपनी विजिट की फोटोज, लिखा- धन्यवाद रॉकहॉल मुझे और मेरी फैमिली को इतना शानदार समय देने के लिए

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्लीवलैंड में अपनी विजिट की फोटोज, लिखा- धन्यवाद रॉकहॉल मुझे और मेरी फैमिली को इतना शानदार समय देने के लिए

मनोरंजन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ ओहियो के क्लीवलैंड में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में बढ़िया वक्त बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी इस विजिट की फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका के साथ उनकी स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति और नील की बेटी कृष्णा स्काई भी नजर आ रही हैं। फोटोज में प्रियंका को कलरफुल प्रिंटेड ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा भी शॉर्ट्स और टॉप में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "धन्यवाद रॉकहॉल मुझे और मेरी फैमिली को इतना शानदार समय देने के लिए। म्यूजिक के अब तक के सबसे महान लोगों के बीच होना बहुत अमेजिंग है। धन्यवाद ग्रेग, शेल्बी, नवाका और बाकी सभी लोगों को जिन्होंने इसे इतना असान बनाया। लव यू।" प्रियंका ने की थी अपने रेस्टोरेंट की तारीफ प्रियंका ने पिछले हफ्ते यूएस पहुंचते ही अपने रेस्टोरेंट की फोटोज और वीडियो ...
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

मनोरंजन
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल का बुधवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार के एक करीबी दोस्त ने राज के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि राज को सुबह 4:30 बजे हार्ट अटैक आया था। राज ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। राज के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही कई सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 11 बजे राज की उनके घर से अंतिम यात्रा निकली, जिसकी कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में मंदिरा बेदी को फूट-फूटकर रोते देखा जा सकता है। एक्टर के तौर पर की थी करियर की शुरुआतराज ने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। मंदिरा और राज की शादी 14 फरवरी 1999 में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक ...
आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जब सेलेब्स ने आपसी लड़ाई के चलते सरेआम दूसरे एक्टर पर उछाली कीचड़

आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जब सेलेब्स ने आपसी लड़ाई के चलते सरेआम दूसरे एक्टर पर उछाली कीचड़

मनोरंजन
खुद को क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके लगातार सोशल मीडिया पर बड़े सेलेब्स को लेकर भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। सलमान खान के बाद अब केआरके ने कंगना रनोट को टार्गेट करते हुए उन्हें नफरत फैलाने वाली महिला तक कह दिया है। केआरके से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स सरेआम दूसरे एक्टर्स पर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटौर चुके हैं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं और उनके भड़काऊ बयान कैसे हैं- मैं शाहरुख खान को थप्पड़ मारतीः जया बच्चन बॉलीवुड के बादशाद शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को लेकर एक अटपटा कमेंट किया था। इसपर जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा, अगर शाहरुख ने मेरे सामने ऐश्वर्या को कुछ बुरा कहा होता तो मैं उसे थप्पड़ मारती। ऐश्वर्या राय पर विवेक का बेहूदा मीम साल 2019 में हुए इलेक्शन के दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय पर एक वाहियात मीम शेयर...
करन जौहर ‘जलियांवाला बाग नरसंहार’ पर लेकर आ रहे फिल्म, आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की तैयारियां शुरू की

करन जौहर ‘जलियांवाला बाग नरसंहार’ पर लेकर आ रहे फिल्म, आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की तैयारियां शुरू की

मनोरंजन
फिल्ममेकर करन जौहर ने हाल ही में अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शंस तले एक नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। करन की इस फिल्म का टाइटल 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी. शंकरन नायर' रखा गया है। इस फिल्म में भारत के महान वकील और राजनेता सी. शंकरन नायर की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। करन जौहर ने मंगलवार को पोस्ट शेयर कर अपने इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। करन जौहर ने लिखा, "एक ऐतिहासिक शख्सियत सी शंकरन नायर की अनसुनी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बहुत रोमांचित और गर्वित हूं। इसका डायरेक्शन करण सिंह त्यागी करेंगे। फिल्म और कास्ट से जुड़ी जानकारियां जल्द ही शेयर की जाएंगी।" ये फिल्म रघु पलट और पुष्पा पलट की मशहूर किताब 'द केस दैट शूक द एंपायर' पर बेस्ड है। इस किताब में लेखकों ने जलियावाला बाग नरसंहार और उसकी कोर्टरूम सच्चाई को लोगों के सामने पेश किया है। 2. आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म 'डार...
KRK का दावा- भविष्य में कंगना रनोट की कोई फिल्म हिट नहीं होगी, वे अब फिल्ममेकर नहीं हैं, सिर्फ नफरत फैलाना चाहती हैं

KRK का दावा- भविष्य में कंगना रनोट की कोई फिल्म हिट नहीं होगी, वे अब फिल्ममेकर नहीं हैं, सिर्फ नफरत फैलाना चाहती हैं

मनोरंजन
सलमान खान और मीका सिंह के बाद कमाल राशिद खान उर्फ KRK के निशाने पर कंगना रनोट हैं। वे लगातार एक्ट्रेस के खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। रविवार को जहां KRK ने कंगना की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को फ्लॉप बताया तो सोमवार को भी उनका हमला जारी रहा। गारंटी है कि कंगना की कोई फिल्म हिट नहीं होगी: KRKताजा पोस्ट में KRK ने लिखा है, "मैं 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि भविष्य में कंगना रनोट की कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी। उनकी अगली फिल्में इंदिरा गांधी, कश्मीरी पंडितों और अयोध्या राम मंदिर पर हैं। मतलब वे अब फिल्ममेकर नहीं हैं। वे सिर्फ नफरत फैलाना चाहती हैं। 90 फीसदी इंडियंस यह पसंद नहीं करते। लोग शांति चाहते हैं।" कंगना को KRK की सलाह- फिल्ममेकिंग छोड़ दीजिएKRK यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा है, "मैं कंगना रनोट से कहना चाहता हूं कि दीदी प्लीज नफरत की सौदागर मत बनिए। आप अच्छी एक्ट...
नीना का ट्रोलर्स को जवाब:शॉर्ट्स पहनकर गुलजार से मिलने पर नीना गुप्ता को किया गया था ट्रोल, अब एक्ट्रेस बोलीं-मुझे इन 2-4 लोगों से फर्क नहीं पड़ता

नीना का ट्रोलर्स को जवाब:शॉर्ट्स पहनकर गुलजार से मिलने पर नीना गुप्ता को किया गया था ट्रोल, अब एक्ट्रेस बोलीं-मुझे इन 2-4 लोगों से फर्क नहीं पड़ता

मनोरंजन
एक्ट्रेस नीना गुप्ता पिछले कई दिनों से अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में हैं। इस बुक में नीना ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। 2 दिन पहले वे अपनी इस किताब की कॉपी प्रख्यात लेखक गुलजार साहब को गिफ्ट करने के लिए उनके घर पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट्स पहन रखा था। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसके बाद ट्रोलर्स ने उनकी ड्रेसिंग को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मैं क्यों इन 2-4 लोगों को महत्व दूं, जबकि मेरी तारीफ करने वाले ज्यादा हैंदरअसल, नीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे अपनी किताब गुलजार को गिफ्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नीना ब्लू शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दी थीं। इसी के ऊपर कई लोगों ने उन्हें टारगेट करन...
एक्ट्रेस ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो, लिखा- जब मैंने काम शुरू किया तब नाबालिग थी, मैंने बहुत कुछ सहा है

एक्ट्रेस ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो, लिखा- जब मैंने काम शुरू किया तब नाबालिग थी, मैंने बहुत कुछ सहा है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एक फैन मेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका 2006 से 2021 तक का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। वीडियो में कंगना की डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' से लेकर 'तनु वेड्स मनु' तक की यात्रा बताई गई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, "फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा होना ऐसे दिखता है। जब मैंने काम शुरू किया, तब मैं नाबालिग थी। मैंने बहुत कुछ सहा। क्योंकि मुझे अपने माता-पिता की इजाजत या फिल्म इंडस्ट्री की उचित समझ के बगैर करियर बनाने के लिए संघर्ष करने की बजाय स्कूल में पढ़ाई करनी चाहिए थी।" कंगना आगे लिखती हैं, "अगर आज मैं 16 साल की उम्र में शुरुआत करने और सफलता हासिल करने के लिए एक दशक से अधिक समय तक के संघर्ष को देखूं तो इसने मुझे बहुत समय दिया है। मैं अभी 34 साल की उम्र से शुरुआत कर सकती हूं और अपना खुद का स्टूडियो बना सकती हूं। सफल फिल्ममेकर बन सकती हूं, क्योंकि मेरे पास समय है।...
अर्जुन कपूर से लेकर संजय दत्त तक, तलाकशुदा एक्ट्रेसेस को दिल दे चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

अर्जुन कपूर से लेकर संजय दत्त तक, तलाकशुदा एक्ट्रेसेस को दिल दे चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

मनोरंजन
'इश्कजादे', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और '2 स्टेट' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके अर्जुन कपूर पिछले 2 सालों से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से रिलेशन के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़, अर्जुन कपूर से पूरे 11 साल बड़ी हैं, जिनकी पहली शादी एक्टर अरबाज खान से हुई थी। मलाइका ने 1998 में अरबाज से शादी की थी जिससे उन्हें 18 साल का बेटा अरहान है। मलाइका- अरबाज साल 2016 में अलग हुए थे जिसके बाद 2017 में दोनों ने तलाक लिया था। तलाक के बाद से ही मलाइका साल 2018 से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। अर्जुन कपूर से पहले भी बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने तलाकशुदा एक्ट्रेसेस को अपना जीवनसाथी चुना है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं- संजय दत्त- मान्यता दत्त बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने रिया पिल्लई और रिचा शर्मा से बाद तीसरी शादी मान्यता दत्त से साल 2008 में की थी। ...
कमाल खान बोले-‘इमरजेंसी’ दीदी कंगना रनोट की लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म साबित होगी

कमाल खान बोले-‘इमरजेंसी’ दीदी कंगना रनोट की लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म साबित होगी

मनोरंजन
एक्टर और स्व-घोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म के लिए भविष्यवाणी की है। कंगना ने हाल ही में 'इमरजेंसी' पर काम शुरू किया है, जो दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है। KRK ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' की तरह कंगना की 'इमरजेंसी' भी फ्लॉप साबित होगी। लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म बनाना चाहती हैं कंगनाKRK ने लिखा, "डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी पर 'इंदु सरकार' फिल्म बनाई थी और उसे एक कुत्ता भी देखने नहीं गया था। अब दीदी कंगना रनोट उसी विषय पर फिल्म बना रही हैं। मतलब वे अपनी लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म बनाना चाहती हैं। उनकी पिछली 11 फिल्में सुपर फ्लॉप रही हैं।" 'क्वीन' के बाद कंगना ने 10 फिल्में की हैं, उनकी इन सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कंगना की...
अब्दुर रहमान था शाहरुख खान का असली नाम, इन पॉपुलर स्टार्स के भी असली नामों से अनजान है दुनिया

अब्दुर रहमान था शाहरुख खान का असली नाम, इन पॉपुलर स्टार्स के भी असली नामों से अनजान है दुनिया

मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अनुपम खेर को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका बचपन का नाम अब्दुर रहमान था। ये नाम उन्हें उनकी नानी द्वारा दिया गया था, हालांकि एक्टर ने ये भी साफ किया है कि उन्हें ये नाम उन पर नहीं जंचता। बचपन में रखा गया ये नाम कहीं भी रजिस्टर किया गया था और बाद में एक्टर का नाम शाहरुख रख दिया गया था। शाहरुख से पहले भी बॉलीवुड के कई पॉपुलर एक्टर ऐसे भी हैं जिनके असली नाम से देश के ज्यादातर लोग वाकिफ नहीं हैं। आइए जानते हैं वो सितारे कौन से हैं- अजय देवगन- विशाल देवगन 2 अप्रैल 1969 में जन्में अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन रखा था। अजय के पिता वीरू देवगन एक पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर थे। अजय ने साल 1991 में इंडस्ट्री में कदम रखते हुए ही अपना नाम बदल लिया था। उस समय मनोज कुमार के बेटे विशाल समेत इसी नाम के कई और लोग भी इंडस्ट्री में आए थे, ऐसे में कन्फ्यूज...