Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

शादी की खबरों के बीच एक साथ दिखे अथिया- राहुल:देर रात मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में स्पॉट हुए

शादी की खबरों के बीच एक साथ दिखे अथिया- राहुल:देर रात मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में स्पॉट हुए

मनोरंजन
एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों के एल राहुल के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब दोनों को हाल ही में मुंबई में एक साथ स्पॉट किया। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों होटल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग होटल से बाहर निकले। इस दौरान के एल राहुल लाइट ब्लू शर्ट और जींस में काफी कूल लग रहे थे। वहीं अथिया भी ब्लू-व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम जींस में नजर आईं। अथिया ने गाड़ी में बैठने से पहले पैपराजी को हंसते हुए ने पोज भी दिए। बता दें कि खबरें हैं कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।...
रोहित शेट्टी की सबसे खराब ओपनिंग वाली फिल्म बनी सर्कस:पहले दिन कमाए सिर्फ 6.5 करोड़, लंबी चौड़ी स्टारकास्ट भी फिल्म को नहीं बचा पाई

रोहित शेट्टी की सबसे खराब ओपनिंग वाली फिल्म बनी सर्कस:पहले दिन कमाए सिर्फ 6.5 करोड़, लंबी चौड़ी स्टारकास्ट भी फिल्म को नहीं बचा पाई

मनोरंजन
रणवीर सिंह स्टारर सर्कस ने पहले दिन सिर्फ 6.5 करोड़ की कमाई की है। ये रोहित शेट्टी की पिछले 10-12 साल में आई सभी फिल्मों में सबसे खराब ओपनर साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके रोहित शेट्टी के लिए फिल्म का इतना खराब कलेक्शन बड़ा सेटबैक है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने नकार दिया है। क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसके लिए ऑडियंस अपना पैसा खर्च कर थिएटर जाए। 23 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ बताया जा रहा है। पहले दिन कमाए सिर्फ 6.5 करोड़ रोहित शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन करने के लिए जानी जाती हैं। वो बॉलीवुड के चुनिंदा डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने शायद ही कोई फ्लॉप दी हो, लेकिन सर्कस के पहले दिन की कमाई उनके लिए जरूर चिंता का सबक बन सकती है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक फिल्म...
66 साल के अनिल कपूर का फिटनेस मंत्र:रोज 2 घंटे जिम और जॉगिंग; 210 रुपए थी पहली कमाई, अब 134 करोड़ के हैं मालिक

66 साल के अनिल कपूर का फिटनेस मंत्र:रोज 2 घंटे जिम और जॉगिंग; 210 रुपए थी पहली कमाई, अब 134 करोड़ के हैं मालिक

मनोरंजन
लखन का रोल हो या मिस्टर इंडिया का, अनिल कपूर ने बेहद खूबसूरती से इन सभी किरदार को पर्दे पर उकेरा है। 1956 में जन्मे अनिल लुक और पर्सनैलिटी में आज के हीरो को भी मात देते हैं। 66 के हो चुके अनिल आज भी 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं और साइकिलिंग से लेकर जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक से खुद को फिट भी रखते हैं। अनिल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनका बचपन बहुत खूबसूरत नहीं था। उनके पापा सुरिंदर कपूर पृथ्वीराज थिएटर में काम करते थे। पैसे उतने नहीं थे इसलिए पूरा परिवार एक कमरे में रहता था। आमदनी कम थी, लेकिन पिता ने सभी भाई-बहनों की जरूरतों को पूरा किया। हालांकि उनके पिता आगे चलकर फेमस डायरेक्टर बने। पिता बीमार पड़े तो अनिल ने काम किया और पहली नौकरी रही स्पॉटब्वॉय की। उन्होंने तेलुगु फिल्म से बतौर लीड एक्टर करियर की शुरुआत की। कभी फिल्मों के लिए मूंछें हटाईं तो कभी हिट फिल्में करने ...
5 हजार करोड़ के करीब पहुंचा अवतार-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन:भारत में भी आंकड़ा 200 करोड़ के करीब, कई बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

5 हजार करोड़ के करीब पहुंचा अवतार-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन:भारत में भी आंकड़ा 200 करोड़ के करीब, कई बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अवतार द वे ऑफ वाटर ने पहले हफ्ते में पूरी दुनियाभर में 600 मिलियन यानी करीब पांच हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। भारत में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फर्स्ट वीक में फिल्म ने 193.60 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 260.40 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम अभी भी पहले नंबर पर है। इतना ही नहीं इसने पहले हफ्ते में ही कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फर्स्ट वीक में बेस्ट कलेक्शन वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बनी पहले वीक में अवतार 2 ने 193.60 करोड़ का टोटल कलेक्शन करके एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, स्पाइटर मैन नो वे होम और डॉ. स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस जैसी फिल्मों के पहले हफ्ते की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 के आगे अब सिर्फ एवेंजर्स एंडगेम है जिसने पहले हफ्ते म...
फैंस से मिलने के लिए देर तक रुकी रहीं शहनाज:स्ट्रैटजी के तहत 10-10 लोगों को मिलने बुलाया, फिर फैंस पर लुटाया प्यार

फैंस से मिलने के लिए देर तक रुकी रहीं शहनाज:स्ट्रैटजी के तहत 10-10 लोगों को मिलने बुलाया, फिर फैंस पर लुटाया प्यार

मनोरंजन
एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैंस से मिलने के लिए स्ट्रैटजी बनाती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, वो अपने फैंस को फोटोज क्लिक करवाने के लिए अपने रूम में बुलाती हैं। इस दौरान वो किसी से कहती हैं कि वो 10 लोगों के ग्रुप में आएं। इस वीडियो में शहनाज ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आ रही हैं। शहनाज ने फैंस को लगाया गले शहनाज इस वीडियो में कहती हैं, 'उसको बोलो दस-दस बंदे लेकर आ जाओ, जो भी हैं तेरे। दस-दस बंदे करके फोटो करके सैटिस्फाइड करके अपनी फोटो करके जाओ, फिर आगले दस आएं। ऐसा करो।' इसके अलावा शहनाज का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने फैन को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। शहनाज इंडियन सेलिब्रिटी की तुलना में काफी दयालु हैं शहनाज ...
सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को करेंगे लॉन्च:टाइगर के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की कर रहे तलाश, 2023 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को करेंगे लॉन्च:टाइगर के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की कर रहे तलाश, 2023 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। जिस फिल्म से वो टाइगर को लॉन्च करने जा रहे हैं, उसकी स्क्रिप्ट पूरी तैयार हो चुकी है। इसके साथ ही वो टाइगर के अपोजिट लीड एक्ट्रेस और एक बेहतरीन डायरेक्टर की भी तलाश कर रहे हैं। जनवरी 2023 में शुरू होगी शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग पिंकविला के मुताबिक, सलमान खान बॉलीवुड में टाइगर की एंट्री के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन चाहते हैं और इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसके लिए सतीश कौशिक से संपर्क किया है। सलमान ने इसके लिए कई एक्ट्रेसेस से भी कॉन्टैक्ट किया है, लेकिन अभी तक किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है। टाइगर की फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 तक शुरू होगी। 'सुल्तान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं टाइगर सलमान ने 2019 में टाइगर को बॉल...
क्रिसमस पर सांता क्लॉज बनीं प्रीति जिंटा: यूजर्स बोले- आप हमारी फेवरेट सैंटा हो

क्रिसमस पर सांता क्लॉज बनीं प्रीति जिंटा: यूजर्स बोले- आप हमारी फेवरेट सैंटा हो

मनोरंजन
बॉलीवुड सितारे इन दिनों क्रिसमस सेलिब्रेशन में जुट गए हैं। इसी बीच हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो क्रिसमस की तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रीती ने अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाया है और वो खुद सांता क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में क्रिसमस को लेकर उनकी एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। प्रीति ने शेयर किया क्रिसमस पोस्टवीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा- ‘क्रिसमस में हमेशा कुछ खास होता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री सजाने का उत्साह और गिफ्ट की एक्साइटमेंट, परिवारों का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार। यह साल बीत चुका है और नया साल शुरू होने से पहले मैं आप सभी को विश करना चाहती हूं।यूजर्स ने जमकर किया रिएक्ट प्रीति के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट में लिखा- ‘आपको भी छुट्टियों की हार्दिक शुभकामनाएं। दूसरे ...
शाहरुख खान की तबीयत हुई खराब:SRK को हुआ इंफेक्शन, स्पेशल डाइट लेकर कर रहे हैं पठान का प्रमोशन

शाहरुख खान की तबीयत हुई खराब:SRK को हुआ इंफेक्शन, स्पेशल डाइट लेकर कर रहे हैं पठान का प्रमोशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सुपरस्टार शाहरुख खान को इंफेक्शन हो गया है, जिसकी वजह से वो काफी परेशान चल रहे हैं। दरअसल शाहरुख ने शनिवार (17 दिसंबर) को 15 मिनट के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें इंफेक्शन हुआ है और इसकी वजह से उन्हें स्पेशल डाइट फॉलो करनी पड़ रही है। फैंस हुए SRK की सेहत को लेकर परेशान SRK से बातचीत के दौरान एक फैन ने उनकी फूड हैबिट को लेकर सवाल किया। शाहरुख ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'इंफेक्शन की वजह से इन दिनों तबीयत थोड़ी ठीक नहीं हैं, इसलिए सिर्फ दाल-चावल खा रहा हूं।' हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्हें किस वजह से ये इंफेक्शन हुआ है। अब SRK का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पठान के अगले गाने पर किया खुलासा SRK ने आगे बातचीत के दौरान खुलासा किया कि पठान का अगला गाना जल्...
बेशरम रंग को अब तक 10 करोड़ लोगों ने देखा:कन्ट्रोवर्सी के बीच पॉपुलर हो रहा है सॉन्ग, सिर्फ 6 दिनों में व्यूज 100 मिलियन के पार

बेशरम रंग को अब तक 10 करोड़ लोगों ने देखा:कन्ट्रोवर्सी के बीच पॉपुलर हो रहा है सॉन्ग, सिर्फ 6 दिनों में व्यूज 100 मिलियन के पार

मनोरंजन
कन्ट्रोवर्सी के बीच पठान के गाने बेशरम रंग को 10 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही इसके मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। 12 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को 6 दिन में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ लोगों ने देख लिया है। हालांकि रिलीज के बाद से ही ये गाना विवादों में बना हुआ है। इस गाने का विरोध करने वालों का मानना है कि इसमें एक्ट्रेस को भगवा कपड़े पहन आपत्तिजनक डांस करते दिखाया गया है। विरोधियों का कहना है कि अगर गानें में बदलाव नहीं किया गया तो वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। सिर्फ 6 दिन में 10 करोड़ व्यूज मिले पठान के मेकर्स यशराज फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'बेशरम रंग को 10 करोड़ से अधिक देखा गया है और अभी तो इसकी शुरुआत है। यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर अपने नजदीकी थिएटर्स में 25 जनवरी को पठान को देखकर आनंद लीजिए।' बता दें ...
अवतार-2 देखने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत:फिल्म के दौरान हो गया था ओवर एक्साइटेड, 2009 में अवतार के समय भी हुआ था ऐसा हादसा

अवतार-2 देखने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत:फिल्म के दौरान हो गया था ओवर एक्साइटेड, 2009 में अवतार के समय भी हुआ था ऐसा हादसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अवतार-2 देखने गए एक युवक को फिल्म के दौरान हार्ट अटैक आ गया। ये चौंकाने वाली घटना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पेद्दापुरम शहर की है। बताया जा रहा है फिल्म देखने के दौरान वो युवक काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मी रेड्डी श्रीनू नाम का शख्स अपने भाई के साथ हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म अवतार देखने गया था। फिल्म देखने के दौरान वो बेहोश हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसी ही घटना 2009 में ताइवान में भी हुई थी जब अवतार देखने गए एक 42 साल के शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ज्यादा एक्साइटेड होने की वजह से पड़ा हार्ट अटैक डाक्टर्स का कहना है कि मृतक को पहले से ही हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। फिल्म देखते समय वो कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गया जिसकी वजह से उसे अचानक द...