Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

अलवीरा-अर्पिता के अलावा भी है सलमान खान की एक और बहन, खुद किया था कन्यादान

अलवीरा-अर्पिता के अलावा भी है सलमान खान की एक और बहन, खुद किया था कन्यादान

मनोरंजन
मुंबई. सलमान खान अपने परिवार से कितना लगाव रखते हैं, ये अक्सर ही दिख जाता है। उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता हर त्योहार-फंक्शन पर उनके साथ दिखते हैं। सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता को तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी एक और सिस्टर भी हैं। ये हैं श्वेता रोहिरा, जो सलमान खान की मुंहबोली बहन हैं। श्वेता कई सालों से हर रक्षाबंधन पर एक्टर को राखी बांध रही हैं। जर्नलिस्ट हैं श्वेताश्वेता पेशे से जर्नलिस्ट हैं। उनके पिता सुनील रोहिरा की सलमान खान से दोस्ती थी। सुनील के निधन के बाद श्वेता एक दिन सलमान के घर पहुंची और कहा कि वो उनको राखी बांधना चाहती हैं। सलमान भी ये सुनकर खुश हो गए और ना सिर्फ श्वेता से राखी बंधवाई बल्कि उनको अपनी बहनों की तरह प्यार भी दिया। श्वेता कहीं भी रहें, हर साल सलमान को राखी बांधने जरूर पहुंचती हैं। श्वेता रोहिरा की साल 2014 में एक्टर पुलकित सम्राट से शाादी हुई थी। सलम...
‘गदर 2’ की गड्डी की रफ्तार हुई तेज, 20वें दिन दनादन की कमाई

‘गदर 2’ की गड्डी की रफ्तार हुई तेज, 20वें दिन दनादन की कमाई

मनोरंजन
मुंबई. सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म जिस तरह की कमाई कर रही है उसे अद्भुत से कम नहीं कहा जा सकता। 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ने पहले दो हफ्ते तूफानी कमाई की है वह 2 हफ्तों में ही 400 करोड़ के क्वब में शामिल हो गई थी। वहीं, अब Gadar 2 Box Office Collection 500 करोड़ तक पहुंचना तय माना जा रहा है। रक्षा बंधन पर गदर 2 के फैन्स के लिए स्पेशल ऑफर भी निकाला गया है और छुट्टियों पर गदर 2 की कमाई काफी अच्छी हो रही है। पिछले वीकेंड पर भी 16 करोड़ की दमदार कमाई की है। वहीं, Sachnik ने 30 अगस्त 20वें दिन के ट्रेंड के हिसाब से कमाई का आंकड़ा जारी किया है। 20वें दिन के कलेक्शन का अर्ली ट्रेंड भी आना शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो गदर 2 ने 20 दिन काउी अच्छा कलेक्शन किया है। Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर 2'...
‘ड्रीम गर्ल 2’ हिट होते ही आयुष्मान का बड़ा बयान, शाहरुख की ‘जवान’ के लिए कर दी भविष्यवाणी

‘ड्रीम गर्ल 2’ हिट होते ही आयुष्मान का बड़ा बयान, शाहरुख की ‘जवान’ के लिए कर दी भविष्यवाणी

मनोरंजन
मुंबई. आयुष्मान खुराना की 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म के 50 करोड़ कमाई करने बाद आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं। इसी बातचीत में एक्टर ने कहा कि उनकी फिल्म के बाद शाहरुख खान की 'जवान' बड़ी हिट साबित होने जा रही है। आयुष्मा ने अगली हिट फिल्म के सवाल पर रिप्लाई करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, पूजा की जवानी आ चुकी है। अब जवान आएगी। ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान ने पूजा का किरदार निभाया है। ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारे हैं। फिल्म 5 दिन में ही 50 करोड़ की कमाई कर चुकी है और हिट फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। वहीं शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को आ रही है, जिसमें उनके साथ नयनतारा और विजयसेतुपति जैसे स्टार ने काम किया है।...
Gadar 2 के तारा सिंह जीते के पिता नहीं, अब आलिया भट्ट के पापा बनना चाहते हैं सनी

Gadar 2 के तारा सिंह जीते के पिता नहीं, अब आलिया भट्ट के पापा बनना चाहते हैं सनी

मनोरंजन
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की कामयाबी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही सक्सेस एंजॉय भी कर रहे हैं। ये फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। अबतक ये फिल्म 465 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 22 साल बाद आए गदर के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। तारा सिंह और सकीना की केमिस्ट्री का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सनी देओल बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं। जिसकी इच्छा उन्होंने खुद जाहिर की है। आलिया के साथ करना चाहते हैं कामसनी देओल ने हाल ही में जूम से बातचीत की। इस दौरान सनी से पूछा गया कि वह किस फीमेल एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं? इस पर जवाब देते हुए सनी देओल ने आलिया भट्ट का नाम लिया। उन्होंने ये भी कहा कि जरुरी नहीं कोई ऐसा रोल हो जिसमें उन्हें आलिया के अपोजिट कास्ट किया जाए। जान...
बचपन में ‘तारे जमीं पर’ के ईशान की तरह थे सनी देओल, पढ़ नहीं पाने पर बच्चे कहते थे डफर, टीचर से पड़ते थे थप्पड़

बचपन में ‘तारे जमीं पर’ के ईशान की तरह थे सनी देओल, पढ़ नहीं पाने पर बच्चे कहते थे डफर, टीचर से पड़ते थे थप्पड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. आमिर खान और दर्शील सफारी की हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' में मुख्य किरदार ईशान डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित होता है। जिसकी वजह से उसको पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है और स्कूल में भी उसका मजाक बनता है। सनी देओल ने खुलासा किया है कि वो भी बचपन में डिस्लेक्सिया से जूझ चुके हैं। जिसकी वजह से वो बड़े होकर भी सार्वजनिक भाषण देनें में घबराते थे। सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं बचपन में डिस्लेक्सिक था। उस समय, हम यह भी नहीं जानते थे कि इसका क्या मतलब है। कुछ याद नहीं हो पाता था, पढ़ाई में अच्छे नंबर नहीं मिलते थे। ऐसे में टीचर के थप्पड़ पड़ते थे, डफर कहा जाता था। अब भी जब पढ़ने की बात आती है तो कई बार शब्द उलझे हुए लगते हैं। जब पब्लिक स्पीच में मुझे टेलीप्रॉम्प्टर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है तो मैं मना कर देता हूं। इसकी वजह ये है कि मुझे ऐसे पढ़ने में दिक्कत होती है। डिस्ले...
Jawan ओपनिंग डे पर रचेगी इतिहास! एडवांस बुकिंग में दिखी झलक, 15 मिनट में ही हाउसफुल हो रहे थिएटर

Jawan ओपनिंग डे पर रचेगी इतिहास! एडवांस बुकिंग में दिखी झलक, 15 मिनट में ही हाउसफुल हो रहे थिएटर

मनोरंजन
मुंबई. शाहरुख खान की 'पठान' के बाद 'जवान' फिल्म आने वाली है उनके फैंस को इस फिल्म से कई उम्मीदें है। वहीं, फिल्म खुद बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। साउथ के डायरेक्टर एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज में अभी 12 दिन बचे हुए हैं।Jawan Advance Booking: भारतीय फैंस इसकी एडवांस बुकिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही समय पहले शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था, इसमें कई लोगों ने उनसे एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल पूछ थे। वहीं, अब मुंबई के कुछ चुनिंदा जगहों पर टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है और 15 मिनटों के अंदर कई थिएटर हाउसफुल भी हो गए हैं। मुंबई के इन जगहों पर हुए सारे टिकट फुल (Jawan Advance Booking)शाहरुख खान (Shah rukh khan) ने कुछ ही देर पहले 'जवान' के एक नए सिंगल का टीजर शोयर किया थै और कुछ मिनट...
आमिर खान की अगली फिल्म हुई फाइनल, कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले शख्स का करेंगे रोल!

आमिर खान की अगली फिल्म हुई फाइनल, कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले शख्स का करेंगे रोल!

मनोरंजन
मुंबई. आमिर खान बीते एक साल से फिल्मों से दूर हैं। उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अगस्त, 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिली, जिसके बाद आमिर अपना समय नए प्रोजक्ट को चुनने में लगा रहे हैं। आमिर खान के नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी सामने आई है। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान एक बार फिर बायोपिक करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान फिल्ममेकर दिनेश विजान के साथ उज्ज्वल निकम की बायोपिक करने जा रहे हैं। आमिर इस फिल्म में उज्जवल निकम का किरदार करने के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी सहयोगी हो सकते हैं। बता दें कि उज्जवल निकम देश के जानेमाने वकील हैं। उज्जवल ही वो शख्स हैं, जिन्होंने मुंबई हमलों का मुकदमा लड़ते हुए अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाई थी। इस बीच आमिर खान के यशराज फिल्म्स के साथ एक एक्शन फिल्म करने की भी चर्चा है।...
Seema Haider की लव स्टोरी पर बनी फिल्म Karachi To Noida की रिलीज डेट आई सामने, प्रेग्नेंसी में भी कर रही एक्टिंग

Seema Haider की लव स्टोरी पर बनी फिल्म Karachi To Noida की रिलीज डेट आई सामने, प्रेग्नेंसी में भी कर रही एक्टिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. सीमा हैदर अपने प्यार के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर की कहानी हर कोई जान गया है। जबसे सीमा हैदर अवैध रुप से भारत आई हैं तबसे वह सुर्खियों में बनी हुई है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता अमित जानी को ये कहानी दिलचस्प लगी और उन्होंने इसपर फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया। Karachi To Noida Release Date: सीमा हैदर की फिल्म का पोस्टर अब इन सब के बीच जारी होने वाला है। सोमवार यानी 28 अगस्त को जारी किया जाएगा। पोस्टर रिलीज के लिए फिल्म के मेकर अमित जानी मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं, अमित को पाकिस्तानी व्यक्ति को फिल्म में लेने और उसपर फिल्म बनाने को लेकर लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख भी किया है। ये मामला चल ही रहा है कि इसी बीच अब अमित जानी ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। इस दिन रिलीज होगी सीमा-सचिन पर बनी फिल्म...
ताबड़तोड़ भीड़ जुटाने में भी गदर 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, सिर्फ 2 हफ्ते में आए इतने लोग, उतनी कई देशों की जनसंख्या नहीं

ताबड़तोड़ भीड़ जुटाने में भी गदर 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, सिर्फ 2 हफ्ते में आए इतने लोग, उतनी कई देशों की जनसंख्या नहीं

मनोरंजन
नई दिल्ली. गदर 2 को सिनेमाहॉल्स में रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। इसके बाद भी फिल्म देखने के लिए थिएटर्स में बंपर भीड़ जुटी हुई है। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था इसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म गदर देखने कम से कम 5 करोड़ लोग आएंगे। पहले हफ्ते मूवी देखने डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग पहुंचे। दूसरे हफ्ते में यह संख्या कुछ घट गई। वहीं OMG 2 को देखने वालों की संख्या में भी भारी गिरावट लगातर देखने को मिल रही थी। चलिए जानते है भारत के कितने लोग अब तक गदर 2 देख चुके हैं। गदर के डायरेक्टर को थी अपनी फिल्म से काफी उम्मीदें ( Sunny Deol Film Gadar 2 )पठान से लेकर गदर 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 इस साल की बेहतरीन फिल्में साबित हुईं है।वहीं, ड्रीम गर्ल 2 से भी ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी उम्मीदें हैं। गदर एक...
‘आज हैरान हो रहे मेरे प्यार हिन्दुओं…’ मुजफ्फरनगर स्कूल के वीडियो पर हिन्दू समाज के लिए ये क्या बोल गए बॉलीवुड सितारे

‘आज हैरान हो रहे मेरे प्यार हिन्दुओं…’ मुजफ्फरनगर स्कूल के वीडियो पर हिन्दू समाज के लिए ये क्या बोल गए बॉलीवुड सितारे

मनोरंजन
मुंबई. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम छात्र की पिटाई के कथित वीडियो पर कई फिल्मी सितारों ने गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस रेणुका सहाने ने टीचर को नीच कहा है तो प्रकाश राज, स्वस्तिका मुखर्जी और स्वरा भास्कर ने भी इस पर कड़ी टिप्पणियां की हैं। स्वस्तिका ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर एक टीचर के दिमाग की ये हालत है तो फिर हम कैसे इससे रिकवर करेंगे, ये सोचने की बात है। प्रकाश राज ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि मानवता का ये सबसे सियाह पहलू है। क्या आप अब भी इससे प्रभावित नहीं हैं? हिन्दुओं अब सोचो, क्या हो गया है: स्वरास्वरा भास्कर ने इस घटना पर कई ट्वीट किए हैं और कई ट्वीट को रीट्वीट किया है। स्वरा ने कहा कि एक ही हफ्ते में हमने चांद और गटर दोनों की सैर कर ली है। मुजफ्फरगरनगर पुलिस की कार्यशैली पर भी स्वरा ने एतराज जताया है। स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, जो मेरे हिन्दु साथी आज...