ग्रैंड फिनाले में फैजल शेख ने जान जोखिम में डाली? स्टंट देख रोहित शेट्टी भी हैरान
मुंबई'खतरों के खिलाड़ी 12' अब ग्रैंड फिनाले के पड़ाव पर पहुंच गया है। जो कंटेस्टेंट टॉप 4 में पहुंचे हैं उनमें तुषार कालिया, फैजल शेख, रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर हैं। शनिवार और रविवार को ग्रैंड फिनाले एपिसोड का प्रसारण होगा और आखिर में विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। अब एक प्रोमो जारी कर फिनाले टास्क की झलक दिखाई गई है। वीडियो में फैजल शेख खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दूसरे कंटेस्टेंट सहित रोहित शेट्टी भी हैरान रह जाते हैं।
कंटेस्टेंट का सिर टकराया
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि फैजल शेख नारियल के पेड़ पर चढ़ते हैं। उन पर पानी की तेज बौछार की जाती है। तभी वो वहां से कूदते हैं लेकिन उनका सिर पेड़ की एक डाली से जा टकराता है। हालांकि जिस कंटेंस्टेंट का सिर टकराया है वो फैजल ही हैं या कोई और ये साफ नहीं है क्योंकि कई बार मेकर्स प्रोमो में अलग-अलग सीन को जोड़कर द...








