Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

जल्द मां बनने वाली हैं Brahmastra फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय? फैमिली प्लानिंग को लेकर कही ये बात!

जल्द मां बनने वाली हैं Brahmastra फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय? फैमिली प्लानिंग को लेकर कही ये बात!

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। ब्रह्मास्त्र में जुनून का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल जनवरी में दुबई बेस्ड बिडनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी और तब से लेकर अभी तक फैंस लगातार उनसे यह सवाल पूछते रहे हैं कि वह और सूरज कब दो से तीन होने जा रहे हैं? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी ने इस सवाल का जवाब दिया। मां बनने की खबरों पर क्या बोलीं मौनी रॉय?तो क्या ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद अब मौनी रॉय जल्द ही मां बनने वाली हैं? मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में कहा कि फिलहाल ना तो उनके परिवार की तरफ से और ना ही उनके रिश्तेदारों की तरफ से मां बनने को लेकर किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है। उनके घर से सभी लोग इस बात से खुश हैं कि मौनी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ...
Brahmastra: शाहरुख खान से रोज ढेरों सवाल पूछती थीं मौनी रॉय, ऐसा होता था किंग खान का रिएक्शन

Brahmastra: शाहरुख खान से रोज ढेरों सवाल पूछती थीं मौनी रॉय, ऐसा होता था किंग खान का रिएक्शन

मनोरंजन
नई दिल्ली Brahmastra BTS Stories: 410 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय निगेटिव रोल में हैं। शाहरुख खान ने फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस दिया है लेकिन किंग खान के काम का पूरी इंडस्ट्री में कोई सानी नहीं है। हुआ ये, कि एक तरफ जहां फिल्म देखने के बाद फैंस अब शाहरुख खान के किरदार को लेकर एक अलग फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं वहीं, अयान मुखर्जी ने हाल ही में यह कहकर बज क्रिएट कर दिया है कि वह और उनकी टीम ऑलरेडी इस बारे में विचार कर रही है। बहुत हाजिर जवाब इंसान हैं शाहरुख खानशाहरुख खान का दीवानापन सिर्फ ऑडियंस में ही नहीं है, बल्कि बॉलीवुड सितारे भी उनके दीवाने हैं। मौनी रॉय को ब्रह्मास्त्र के जरिए पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला और वह भी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। मौनी रॉय ने शाहरुख खान को चार्मिंग, इंटेलीजेंट और बहुत ही हाजिर जवाब इंसान बताया। हर र...
तापसी पन्नू का रिपोर्टर पर फूटा गुस्सा, चिल्लाकर कहा- पहले होमवर्क करके आओ फिर सवाल पूछना

तापसी पन्नू का रिपोर्टर पर फूटा गुस्सा, चिल्लाकर कहा- पहले होमवर्क करके आओ फिर सवाल पूछना

मनोरंजन
नई दिल्ली तापसी पन्नू उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कभी किसी मुद्दे के बारे में बोलने से पीछे नहीं हटती हैं। वहीं अगर कोई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है तो उसे भी वह सबक सिखा देती हैं। अब तापसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह एक मीडिया पर्सन की बात सुनकर भड़क जाती हैं। दरअसल, हाल ही में तापसी पन्नू ने ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 अटेंड किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए किसी ने उनकी फिल्म दोबारा को लेकर सवाल किया और कहा कि उनकी फिल्म को क्रिटिक्स से नेगेटिव कमेंट्स मिले थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस से बायकॉट को लेकर भी सवाल किया गया। एक्ट्रेस इस दौरान बहत भड़क गईं। अब वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमे आप देखेंगे कि एक्ट्रेस पहले सभी पर चिल्लाकर कहेंगी कि चिल्लाओ मत भाई फिर ये लोग बोलेंगे कि एक्टर्स को तमीज नहीं है। इसके बाद एक रिपोर्टर ने तापसी से उनकी फिल्म दोबारा को मिले नेगेटिव...
जैकलीन फर्नांडिस से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ

जैकलीन फर्नांडिस से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ

मनोरंजन
नई दिल्ली मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को अब तक दिल्ली पुलिस ने समन भेजा था 29 अगस्त और 12 सितंबर के लिए, लेकिन एक्ट्रेस नहीं पहुंची थीं। एक स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने पिछले महीने कोर्ट को बताया कि जैकलीन, समन मिलने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के वकीलों ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह पुलिस समन का पालन करेंगी। इससे पहले जैकलीन से ईडी द्वारा पूछताछ की गई थी। अब पहली बार दिल्ली पुलिस, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किए गए 200 करोड़ के फ्रॉड के बारे में जैकलीन से बात करेगी। दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस के पास जैकलीन के लिए कई सवाल हैं जो कॉनमैन के साथ फरवरी से अक्टूबर 2021 के बीच तक टच में थीं। बता दें कि दिल्ली पुलिस और ईडी कथित डकैती की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। पिछले महीने, ईडी ने जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित किया था और कहा था क...
Dahan, शिक्षा मंडल से लेकर Tanaav तक ये हैं सितंबर 2022 की Must watch टॉप 10 वेब सीरीज

Dahan, शिक्षा मंडल से लेकर Tanaav तक ये हैं सितंबर 2022 की Must watch टॉप 10 वेब सीरीज

मनोरंजन
नई दिल्ली OTT प्लेटफॉर्म सिनेप्रेमियों के एंटरटेनमेंट के लिए पसंदीदा स्पॉट बन चुका है। शायद यही वजह है कि अब इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा दर्शक नई वेबसीरीज (New webseries) के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। और तो और ओटीटी कंटेंट के लिए दर्शकों की दीवानगी के चलते बॉलीवुड फिल्मों को भी ओटीटी पर रिलीज करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यही नहीं बहुत से बॉलीवुड डायरेक्टर्स भी फिल्मों के अलावा एक के बाद एक वेबसीरीज रिलीज कर रहे हैं। सेंसर की कैंची से दूर इन वेबसीरीज का रियलिस्टिक कंटेंट दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपकाए रखने में कामयाब साबित हुआ है। वेबसीरीज के क्रेज को देखते हुए आइए आपको बताते हैं सितंबर महीने में आपके लिए क्या खास लेकर आए हैं मेकर्स। मेकर्स की ओर से इस महीने बेहद शानदार सीरीज टीवी स्क्रीन पर दस्तक दे रही हैं। तो इस महीने आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं ये  टॉप 10 Mu...
‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन को लेकर विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट? इशारों-इशारों में कसा तंज

‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन को लेकर विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट? इशारों-इशारों में कसा तंज

मनोरंजन
मुंबई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म देश ही नहीं वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को बायकॉट ट्रेंड का भी सामना करना पड़ा। ट्विटर पर फिल्म के खिलाफ लगातार बायकॉट की मांग की जा रही है लेकिन पहले दिन जब कलेक्शन के आंकड़े आए उससे साबित हुआ कि दर्शकों की भारी तादाद सिनेमा देखने पहुंची। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के दिन से इसे लेकर ट्वीट करते दिखे। अब वो बिना नाम लिए कलेक्शन पर सवाल उठाते हुए मालूम पड़ रहे हैं। ट्वीट देख लगाया जा रहा अनुमान 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है। दुनियाभर में फिल्म ने 160 करोड़ की कमाई की है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी यह 1-2 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। कलेक्शन के आंकड़ों के...
गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल का ट्वीट, कहा- ‘मुझे देश से प्यार है’

गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल का ट्वीट, कहा- ‘मुझे देश से प्यार है’

मनोरंजन
मुंबई मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में विवादों में घिरे और सोशल मीडिया पर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जाने लगी। ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड कर रहा था। कई यूजर्स ने उनके होने वाले कॉन्सर्ट का एक पोस्टर शेयर किया जिसे लेकर पूरा बवाल खड़ा हुआ। यूजर्स जुबिन को टैग कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाने लगे। जिसके बाद ये अफवाह फैली कि उनका यूएस टूर कैंसिल कर दिया गया है। अब इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल की ओर से रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्हें अपने देश से प्यार है। जुबिन ने किया ट्वीट दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर दावा किया गया कि जुबिन का एक लाइव कॉन्सर्ट जल्दी ही यूएस में होगा। जिसका ऑर्गनाइजर जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। यूजर्स ने जय सिंह पर खालिस्तान के समर्थन का आरोप लगाया। इस अफवाह के बाद जुबिन ने अपने ट्वीट में लिखा...
शादी से उठ चुका है श्वेता तिवारी का भरोसा, बोलीं- बेटी से कहती हूं ‘शादी मत करना’

शादी से उठ चुका है श्वेता तिवारी का भरोसा, बोलीं- बेटी से कहती हूं ‘शादी मत करना’

मनोरंजन
नई दिल्ली पिछली बार टीवी शो Mere dad ki dulhan में नजर आईं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) तकरीबन 2 साल के गैप के बाद फिर एक बार छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस बीच वह एक रियलिटी शो में जरूर नजर आईं लेकिन फिक्शन जॉनर की बात करें तो वह अब जल्द ही टीवी शो Main Hoon Aparajita से वापसी करेंगी। श्वेता तिवारी ने शो के बारे में बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी तमाम सवालों के जवाब दिए। बेटी को बताती हूं कि शादी मत करनामालूम हो कि श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। TOI के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि शादी को लेकर आज उनके क्या विचार हैं तो श्वेता तिवारी ने साफ कहा, 'मुझे शादियों पर भरोसा नहीं है। यहां तक कि मैं अपनी बेटी से कहती हूं कि शादी मत करना।' हर रिलेशनशिप शादी में नहीं बदलताश्वेता तिवार...
Brahmastra ने तोड़ा तमिलनाडु में रिकॉर्ड, 2 दिन में कमाई 160 करोड़ के पार

Brahmastra ने तोड़ा तमिलनाडु में रिकॉर्ड, 2 दिन में कमाई 160 करोड़ के पार

मनोरंजन
नई दिल्ली ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर जोरदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन फिल्म को पहले दिन से भी ज्यादा फुटफॉल मिला है। बता दें दूसरे दिन शनिवार को दुनिया भर में इस फिल्म ने ₹85 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब है, फिल्म ने दो दिनों में दुनिया भर में अपनी कुल कमाई ₹160 करोड़ कर ली है। जिससे साफ है कि ये फिल्म अपने पहले वीकेंड तक ₹250 करोड़ कमा सकती है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया ही साथ ही इस फिल्म के डब वर्जन ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।  तमिलनाडु में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु में रिलीज किए गए इस फिल्म के डब वर्जन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। Sacnilk की ओर से साउथ में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए गए। जारी आंकड़ों के मुताबिक ब्रह्मास्त्र तमिलनाडु में स...
धीरज धूपर ने किया बेटे के नाम का ऐलान

धीरज धूपर ने किया बेटे के नाम का ऐलान

मनोरंजन
नई दिल्ली कुंडली भाग्य फेम एक्टर धीरज धूपर हाल ही में पिता बने हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रियलिटी टीवी शो Jhalak Dikhhla Jaa 10 में नजर आ रहे हैं। धीरज धूपर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी की डिलीवरी की खबरें काफी चर्चा में रही थीं और अब धीरज धूपर ने अपने बच्चे का नाम भी फैंस के सामने रिवील कर दिया है। मैचिंग लुक में नजर आए बाप-बेटेधीरज ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के नाम का ऐलान किया है बल्कि उन्होंने शो पर भी अपने बेबी के बारे में बताया। एक्टर ने अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया। धीरज धूपर ने जो तस्वीर शेयर की उसमें एक्टर ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं और अपने बेबी को थामे नजर आ रहे हैं। धीरज ने किया बेटे के नाम का ऐलानधीरज धूपर का बेटा भी ब्लैक टीशर्ट में नजर आ...