रोनाल्डो का जन्मदिन:जन्म नहीं देना चाहती थी मां, पिता शराबी थे; आज रोनाल्डो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फुटबॉलर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में भी वो दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ऐसी उपलब्धियां हासिल करना किसी का सपना हो सकता है। लेकिन अगर आपसे कहें कि रोनाल्डो अपने पैरेंट्स का अनचाहा बच्चा थे, उनका बचपन चार-भाई बहनों के साथ एक कमरे के मकान में बीता और उनके पिता शराबी थे; तो ये उपलब्धि और भी ज्यादा बड़ी लगने लगती है। रोनाल्डो के जन्मदिन पर आज बात कर रहें हैं कि उनके गरीबी से करिश्माई बनने के सफर की...
जन्मः रोनाल्डो को पैदा नहीं करना चाहती थी मांडोलोरेस और जोस डिनिस की तीन संतानें थी- ह्यूगो, केटिया और एल्मा। रोनाल्डो उनकी चौथी संतान के रूप में गर्भ में आए। मां डोलोरेस रोनाल्डो को जन्म नहीं देना चाहती थी। अपनी आत्मकथा 'मदर करेज' में डोलोरेस लिखती हैं कि उन्होंने गर्भपात ...








