पायलट समर्थक विधायक का सरकार पर हमला:हरीश मीणा बोले- सचिन पायलट के साथ हैं और रहेंगे, लेकिन पायलट के साथ होने का मतलब कांग्रेस के खिलाफ होना नहीं है
जयपुर
सचिन पायलट समर्थक विधायकों के गहलोत सरकार पर हर रोज हमले जारी हैं। अब सचिन पायलट समर्थक देवली उनियारा से कांग्रेस विधायक और पूर्व डीजीपी हरीश मीणा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए जल्द गतिरोध को खत्म करने की नसीहत दी है। हरीश मीणा ने भास्कर से कहा- कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें जिताने वाले पूर्वी राजस्थान में विधायकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अफसर मनमानी कर रहे हैं और अफसर राज चल रहा है। हम सचिन पायलट के साथ हैं और रहेंगे लेकिन पायलट के साथ होने का मतलब कांग्रेस के खिलाफ होना नहीं है।
हरीश मीणा ने कहा- राजस्थान में अभी जो गतिरोध चल रहा है उस कर अतिशीघ्र समाधान होना चाहिए। यह गतिरोध न कांग्रेस पार्टी के हित में है और न प्रदेश की जनता के हित में है। हमें लोगों ने काम करने के लिए जिताया है। कांग्रेस को सत्ता में लाने में पायलट साहब की अहम भूमिका थी। जनता ने उनके नेतृत्व में...








