भ्रष्टाचार के ‘इंद्र’ की पूरी कुंडली:कलेक्टर ने 3 माह से अटकी फाइल घूस मिलते ही 1 दिन में पास की, एडीएम से रिपोर्ट तक नहीं ली
कोटा जेल में बंद बारां कलेक्टर इंद्रसिंह राव और पीए महावीर नागर के खिलाफ 565 पन्नों की चार्जशीट शुक्रवार को ACB ने कोर्ट में पेश कर दी। चार्जशीट में बारां कलेक्टर ऑफिस में चल रहे घूसखोरी के नेटवर्क को बताया गया है। साथ ही रिश्वत लेने के किरदारों को बेनकाब किया है। इसमें IAS राव की पोस्टिंग से लेकर सलाखों तक पहुंचने की पूरी दिलचस्प कहानी है।
चार्जशीट में यह साबित करने की कोशिश भी की गई है कि राव इस तरह के मामलों को रफा-दफा कराने के पुराने खिलाड़ी हैं। इसके खिलाफ पुराने नौ मामलों का क्या हश्र हुआ, यह तक ACB अफसरों ने चार्जशीट में दिया है। साफ कहा है कि इन पर दर्ज नौ पुराने मामलों में आज तक कुछ नहीं हुआ। नए केस का हश्र भी ऐसा न हो इसलिए एसीबी वाट्सएप चैट सबूत के तौर पर पेश करेगी। जांच अफसरों ने कहा है कि चैट कई राज खोलेगी। 19 गवाह भी बनाए गए हैं। IAS और पीए के बीच रिश्वत को लेकर बातचीत ट्र...








