392 पिलर, 44 गेट, मुख्य मंदिर तक 32 सीढ़ियां, नागर शैली की वास्तुकला… ऐसी होगा अयोध्या में बन रहा राम मंदिर
नई दिल्ली। अयोध्या में एक बार फिर दिवाली जैसी ही दिव्यता दिखने लगी है. मंदिरों से लेकर घरों तक को सजाया जा रहा है. गली-चौराहों से लेकर सड़कें तक रोशनी से जगमग दिखने लगी हैं. श्रद्धालुओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ती संख्या इस रौनक को चार-चांद लगा रही है. भव्य राम मंदिर के निर्माण का हर कोई गवाह बनना चाहता है. प्राण-प्रतिष्ठा तो अगले साल 22 जनवरी 2024 को है, लेकिन तैयारियों को अंतिम रूप 25 दिन पहले से ही दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण में अब तक 392 पिलर, 44 गेट और नागर शैली की वास्तुकला की झलक देखने को मिल रही है. मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बनकर तैयार हो गई हैं.हालांकि, मंदिर निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट पूरे होने में अभी दो साल और लग सकते हैं. जानकार कहते हैं कि इसी तेजी से काम आगे चलता रहा तो 2026 तक अयोध्या और राम मंदिर की दिव्यता और भव्यता पूरे देश-दुनिया को देखने को मिलेगी. मंदिर का...








