Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

बाबूलाल कटारा ने 60 लाख में लीक किया था पेपर: आरपीएससी मेंबर ने वाइस प्रिंसिपल शेरसिंह से किया था सौदा, एसओजी ने ऐसे जोड़ी कड़ियां

बाबूलाल कटारा ने 60 लाख में लीक किया था पेपर: आरपीएससी मेंबर ने वाइस प्रिंसिपल शेरसिंह से किया था सौदा, एसओजी ने ऐसे जोड़ी कड़ियां

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। राजस्थान लोक सेवा आयोग(आरपीएससी) के मेंबर बाबूलाल कटारा ने ही पेपर लीक किया था।कटारा ने वाइस प्रिंसिपल शेरसिंह मीणा को 60 लाख रुपए में पेपर बेचा। शेरसिंह ने 80 लाख रुपए में भूपेंद्र सारण को यह पेपर दिया।एसओजी अफसरों का दावा है कि मामले में फरार चल रहे सुरेश ढाका को भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि शुरूआती जांच में हम लोगों को पता चल गया था कि किसी परीक्षा केंद्र से पेपर लीक नहीं हुआ है। बल्कि आरपीएससी ये ही पेपर लीक हुआ था। इसके बाद इनपुट मिलने के आधार पर विशेष टीम का गठन कर कड़ी से कड़ी जोड़कर कार्रवाई को अंजाम दिया। आखिरी मोहरे तक हम लोग पहुंच सके।गिरफ्तार आरपीएससी के मेंबर बाबूलाल कटारा, उसके भांजे विजय डामोर और ड्राइवर गोपाल को आज कोर्ट में पेश किया गया।...
किसानों की दिक्कतें ड्रोन करेगा दूर, खेती होगी दमदार

किसानों की दिक्कतें ड्रोन करेगा दूर, खेती होगी दमदार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). भारत में ड्रोन के उपयोग को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है और देश की कृषि व्यवस्था में ड्रोन तकनीक ना केवल फसल की गुणवत्ता को बढ़ाने में बल्कि ओलावृष्टि या बाढ़ की आपदा में नुकसान के आकलन एवं बीमा दावों के निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।ड्रोन तकनीक दरअसल किसानों की सबसे बड़ी मित्र तकनीक साबित हो रही है। ड्रोन के साथ फसलों के गहन पड़ताल या एमआरआई तकनीक के प्रयोग से यूरिया एवं कीटनाशकों के सटीक उपयोग और फसल के सर्वाधिक पोषक होने के बारे में भी पता चल जाता है और इससे उत्पादकता एवं पोषणीयता भी बढ़ाने में मदद मिलती है।भारतीय ड्रोन महासंघ के संस्थापक एवं देश की पहली ड्रोन पायलट प्रशिक्षण अकादमी ड्रोन डेस्टीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिराग शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग क्रांतिकारी परिणाम लाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि...
सलमान बहुत बडे स्टार, उनके सामने स्क्रीन मिलना आसान नहीं:​​​​​​​चंगेज फिल्म की स्टारकास्ट बोली, साउथ ने सभी रीजनल फिल्म इंडस्ट्रीज को पंख दिए, आज परिणाम सबके सामने

सलमान बहुत बडे स्टार, उनके सामने स्क्रीन मिलना आसान नहीं:​​​​​​​चंगेज फिल्म की स्टारकास्ट बोली, साउथ ने सभी रीजनल फिल्म इंडस्ट्रीज को पंख दिए, आज परिणाम सबके सामने

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जयपुर. बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार जीत की पहली पैन इंडिया फिल्म 'चंगेज' इस साल ईद पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जीत अपनी को-एक्टर सुष्मिता चटर्जी के साथ जयपुर आए। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर और आगामी फिल्म पर चर्चा की। सलमान की फिल्म के साथ रिलीज के सवाल पर उन्होंने कहा कि सलमान खान बहुत बडे स्टार है, मेगा स्टार है। हम यह उम्मीद भी नहीं करते कि हमें स्क्रीन ज्यादा मिलेगी, लेकिन यह जरूर है कि फिल्म लोगों काे पसंद आई तो स्क्रीन बढ जाएगी। यह फिल्म हर शहर में रिलीज हो, कुछ तो सिनेमा मिले, यही हम प्लान कर रहे है। हमारी फिल्म में शताफ फिगार और रोहित बोस रॉय जैसे कलाकार है। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार का जीत का पूरा नाम जितेंद्र मदनानी हैं, लेकिन फिल्मों में वह जीत के नाम से जाने जाते हैं। राजस्थान में पैलेस ऑन व...
राजस्थान में 50ङट की स्पीड से आया अंधड़:जयपुर में छाया धूल का गुबार; 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

राजस्थान में 50ङट की स्पीड से आया अंधड़:जयपुर में छाया धूल का गुबार; 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में बुधवार को धूल का गुबार छा गया। जयपुर समेत पूर्वी और मध्य राजस्थान में ये सुबह से ही देखने को मिला। 50 किलोमीटर की स्पीड से चली आंधी के कारण पेड़ गिर गए। टीनशेड और टेंट उड़ गया। 200 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आया। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन प्रदेश के 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है।उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पंजाब, पाकिस्तान की सीमा पर बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन का असर मंगलवार देर शाम प्रदेश में देखने को मिला। बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर एरिया आंधी के कारण धूल के गुबार से ढक गया। बारिश और ओले ने भी किसानों की परेशानी बढ़ा दीं। जैसलमेर की मंडियों में रखी इसबगोल समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गईं।मंडी में 50 लाख रुपए से ज्यादा की फसल खराबजैसलमेर में मंगलवार को आए अंधड़ और बारिश के साथ गिरे ओलों ने जमकर तबाही मचाई। यहां की मोहनगढ़ मंडी में पड़ा इ...
संत, पीर, फकीर दुनिया में सच की राह दिखाने आते है, लेकिन खुदी और अहंकार आदमी को डुबो देता है

संत, पीर, फकीर दुनिया में सच की राह दिखाने आते है, लेकिन खुदी और अहंकार आदमी को डुबो देता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, हर्षोल्लास के साथ मनाया डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह 29 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, 11 परिवारों को राशन और पक्षियों के चोगा पानी रखने के लिए बांटे 175 परिंडेश्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह का शुभ भंडारा रविवार को श्रीगंगानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें प्रदेश भर से डेरा अनुयायियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा भेजी गई 14वीं चिट्ठी साध-संगत को पढ़कर सुनाई गई। नामचर्चा के दौरान उन्होंने ने कहा कि संत, पीर, फकीर इस दुनिया में सच का राह दिखाने आते हैं। सच की बात बताते हैं। सबका भला करना उनकी जिंदगी का मकसद होता है। कभी भी किसी को किसी भी तरह दुखी देखकर अगर संत, पीर, फकीर के अंदर तड़प पैदा नहीं होती तो वो संत ही नहीं हो सकता। रूहानी संतए सूफी संत का मतलब ही य...
मोटरें नहीं उठा पा रही पानी, दो दिन से कई जगह नहीं हुई आपूर्ति

मोटरें नहीं उठा पा रही पानी, दो दिन से कई जगह नहीं हुई आपूर्ति

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। नहर बंदी में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का दावा करने वाले अधिकारियों की लापरवाही और सही प्लानिंग नहीं करने के बंदी कुछ दिन बाद से शुरू हुई पेयजल की किल्लत गर्मी बढ़ने के साथ ही और बढ़ गई है। शहर में कई कॉलोनियां ऐसी है जिनमें शुक्रवार से अब तक पानी नहीं आया। यहां जिन लोगों के पास थोड़ा बहुत पानी का स्टॉक था वह भी समाप्त हो गया। इधर नहर बंदी में जहां लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेवारी है। उसी पानी के लिए एक हजार से 1200 रुपए तक खर्च कर लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कुछ स्थानों पर विभाग द्वारा टैंकरों के जरीए पानी भेजने के दावे भी किए जा रहे है परन्तु उनके मुकाबले डिमाण्ड अधिक है। जानकारी अनुसार नाथांवाली वाटर वर्क्स में एलएण्डटी द्वारा बनाई डिग्गीयों में चार दिन पूर्व पानी लगभग समाप्त हो गया था। अब यहां पूर्व में बनी डिग्गी में भी पानी कम हो गया है। ऐसे में यहां ...
योगी के स्टाइल में माफिया-गैंगस्टर को गहलोत की चेतावनी:बोले- नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा, पुलिस झुकेगी नहीं, बदमाश भागते फिर रहे

योगी के स्टाइल में माफिया-गैंगस्टर को गहलोत की चेतावनी:बोले- नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा, पुलिस झुकेगी नहीं, बदमाश भागते फिर रहे

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के माफिया और गैंगस्टर को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी के स्टाइल में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा- बदमाश ज्यादा दिनों तक पुलिस से भागकर नहीं रह सकते हैं। अच्छा होगा सरेंडर कर दें। वरना उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।बता दें कि योगी ने विधानसभा में कहा था- माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा। सीएम अशोक गहलोत रविवार सुबह राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।उन्होंने कहा- राजस्थान पुलिस ने पिछले डेढ़-दो माह में जिस तरह से बदमाशों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला है, उससे बदमाशों में पुलिस का भय फैला है। राजस्थान शांतिपूर्ण जगह है। यहां अपराध बहुत कम होते हैं। हमारा मकसद है कि प्रदेश अपराध मुक्त हो जाए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन दिनों पुलिस के एक्शन के बाद बदमाश माफी मांग...
अमृतसर में पाक ड्रोन द्वारा गिराई तीन किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में पाक ड्रोन द्वारा गिराई तीन किलो हेरोइन बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पाक ड्रोन द्वारा गिराई गई नशीले पदार्थों की खेप जब्त की।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात लगभग साढे आठ बजे सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गांव धनो कलां, जिला-अमृतसर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) की आवाज सुनी। उन्होने बताया कि निर्धारित अभियास के अनुसार, सैनिकों ने फायरिंग करके ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी। सैनिकों ने गांव धनोए कलां के बाहरी इलाके में गेहूं के खेतों में ड्रोन और कुछ गिरने की आवाज भी सुनी।अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने धनोए कलां गांव के गेहूं के खेत से एक बड़ा ...
बाबर के शतक से पाकिस्तान ने सीरीज में अजेय बढ़त बनायी

बाबर के शतक से पाकिस्तान ने सीरीज में अजेय बढ़त बनायी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लाहौर (वार्ता). कप्तान बाबर आजम (101 नाबाद) के शानदार शतक और हारिस रऊफ (27/4) की तेजतर्रार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 38 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 शृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।पाकिस्तान ने शनिवार रात गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में 20 ओवर में 192 रन बनाये। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 154 रन तक ही पहुंच सकी।पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और बाबर ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी की। रिजवान 34 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान के बाद पाकिस्तान ने फखर जमान, सैम अय्यूब और इमाद वसीम के विकेट पांच रन के अंतराल में गंवा दिये, लेकिन इफ्तिखार अहमद ने विकेट पर पांव जमाकर बाबर का साथ दिया।बाबर ने दूसरे छोर से हाथ खोलते हुए पारी की रफ्तार बढ़ाई और इफ्तिखार के साथ पांचवें विकेट...
रायगढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत

रायगढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खपोली इलाके में एक बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 29 से अधिक घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू आॅपरेशन अब भी जारी है।पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 42 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, बस में मुंबई के गोरेगांव के बाजी प्रभु वादक ग्रुप (पारंपरिक संगीत मंडली) के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थ...