Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पीएम ने तेलंगाना में एम्स समेत 11,300 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पीएम ने तेलंगाना में एम्स समेत 11,300 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद (तेलंगाना) में एम्स समेत 11,300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास व अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कहा, "हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' मॉडल को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।"...
आईपीएल 2023 में 10 मैच के बाद कैसी दिखती है टूर्नामेंट की अंकतालिका?

आईपीएल 2023 में 10 मैच के बाद कैसी दिखती है टूर्नामेंट की अंकतालिका?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईपीएल-2023 में 10 मैच होने के बाद एलएसजी टूर्नामेंट की अंकतालिका में शीर्ष पर है। एलएसजी, जीटी और पीबीकेएस के 4-4 अंक हैं लेकिन एलएसजी बेहतर नेट रन-रेट (+1.358) के कारण टॉप पर जबकि जीटी दूसरे और पीबीकेएस तीसरे स्थान पर है। अंकतालिका में चौथे स्थान पर केकेआर जबकि एसआरएच अपने दोनों मैच हारने के बाद आखिरी स्थान पर है।
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता किरण कुमार रेड्डी हुए बीजेपी में शामिल

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता किरण कुमार रेड्डी हुए बीजेपी में शामिल

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. पिछले कुछ साल में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। आज इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। कांग्रेस को झटका देते हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी आज शुक्रवार, 7 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आंर्ध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने कुछ हफ्तों पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। और आज कांग्रेस को झटका देते हुए रेड्डी ने दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया है।केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में हुए शामिलदिल्ली में बीजेपी नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हुए। जोशी ने कहा, रेड्डी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित रहे हैं। रेड्डी क...
व्यापारी पर रिवॉल्वर तानकर मांगे 50 लाख, परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

व्यापारी पर रिवॉल्वर तानकर मांगे 50 लाख, परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. बदमाशों ने व्यापारी को व्हाट्सऐप से कॉल कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। व्यापारी ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो बदमाश दुकान पर पहुंच गए और व्यापारी पर पिस्तौल तानकर 50 लाख रुपए की मांग करने लगे। रुपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया का है। व्यापारी ने पुलिस से बदमाशों को पकड़ने और सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।जांच अधिकारी एसआई लीलाधर ने बताया कि संगरिया निवासी व्यापारी कामेश बंसल (38) पुत्र कलवन्त राय बंसल ने गुरुवार शाम को मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी कृषि उपज मंडी समिति के सामने चिंतपूर्णी इंटरप्राइजेज के नाम से आढ़त की दुकान है। 28 मार्च सुबह 10:04 और 10:05 पर व्हाट्सऐप नंबर से दो लगातार कॉल आए। कॉल करने वालों ने 50 लाख रुपए की फिरौती मा...
सोमवार, मंगलवार को देश भर में होगी कोविड माक ड्रिल

सोमवार, मंगलवार को देश भर में होगी कोविड माक ड्रिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले सप्ताह की शुरूआत में देशभर में कोविड से निपटने के लिए माक ड्रिल आयोजित की जायेगी।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर शुक्रवार को राज्यों के साथ कोविड से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। श्री मांडविया आॅनलाइन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव और प्रबंधन के लिए केन्द्र राज्यों को पिछली बार की तरह सामूहिक भावना से काम जारी रखने की जरूरत है।केन्द्रीय मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड प्रबंधन की सभी तैयारियां करने की सलाह दी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से इस महीने की 10 और 11 तारीख को सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य अधि...
गायक अदनान सामी के भाई ने उन पर दूसरी पत्नी के पॉर्न वीडियो बनाने का लगाया आरोप

गायक अदनान सामी के भाई ने उन पर दूसरी पत्नी के पॉर्न वीडियो बनाने का लगाया आरोप

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
अदनान सामी के भाई जुनैद सामी ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि गायक ने अपनी दूसरी पत्नी के पॉर्न वीडियोज़ बनाए थे। उन्होंने कहा, "अदनान ने कोर्ट को पॉर्न डीवीडी दी…और झूठ बोला कि ये वीडियो (दूसरी) पत्नी के प्रेमी ने बनाए थे...यह सुनकर वह कोर्ट में बेहोश हो गई थीं।" जुनैद ने पोस्ट डिलीट कर दिया है।
प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं टीवी ऐक्ट्रेस नेहा मार्दा

प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं टीवी ऐक्ट्रेस नेहा मार्दा

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम टीवी अभिनेत्री नेहा मार्दा प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती हुई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नेहा अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं और अगले कुछ दिनों तक उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। नेहा ने नवंबर 2022 में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।...
‘जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, उन्हें अपराधी घोषित किया’: आरएसएस प्रमुख बोले- वे इधर-उधर घूम रहे; कहा- मिशनरी से अच्छा काम संत कर रहे

‘जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, उन्हें अपराधी घोषित किया’: आरएसएस प्रमुख बोले- वे इधर-उधर घूम रहे; कहा- मिशनरी से अच्छा काम संत कर रहे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश में तीसरी बार और राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा संगम की शुरूआत जयपुर में हुई।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संगम के उद्धाटन पर कहा कि दुनियाभर में मिशनरी समाज के लोग हॉस्पिटल, स्कूल चलने के साथ सेवा का काम कर रहे हैं।जब हमने देश घूमकर देखा संत समाज क्या कर रहा है तो हमें पता चला जो काम मिशनरी कर रहे है, संत उनसे अच्छा काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना से ही स्वयंसेवक सेवा कर रहे हैं। सेवा की मानसिकता सब में होती है, बस उसे जगाना पड़ता है। हम प्रयास कर रहे हैं कि सेवा के जरिए आज ही समाज स्वस्थ्य हो जाए।इससे पहले हमें स्वस्थ्य होना पड़ेगा। हमारे समाज में यदि कोई पीछे है तो यह हमारे लिए अच्छी बात नहीं है। सबको समान और अपने जैसा मानकर ही समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। कमजोर लोगों को ताकत देनी है।उन्होंने कहा, 'हमारे स...
पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी

पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता). देश में पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी बनी हुयी है क्योंकि मार्च 2022 में समाप्त तिमाही की तुलना में मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 100 प्रतिशत की बढोतरी देखी गयी है। आॅटो टेक कंपनी कार्स 24 द्वारा जारी ड्राइव टाईम क्वार्टरली रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय उपभोक्ताओं के द्वारा सैकंड हैंड गाड़ियों की खरीद-बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। पुरानी कार आज के उपभोक्ताओं के लिए व्यवहारिक विकल्प हैं क्योंकि वे कार खरीदते समय इस बात पर ध्यान देते हैं कि उन्हें उचित कीमत पर अच्छी कार मिले साथ ही इन कारों पर उन्हें फाइनैंसिंग के विकल्प और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे आॅफर भी आसानी से मिल जाते हैं। पुरानी कारोें की खरीद-बिक्री केलिए आॅनलाईन मार्केटप्लेस एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के चलते आज इन कारों को खरीदने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है।आॅनलाईन प्लेटफॉर्म के माध...
सामाजिक न्याय, भाजपा के लिए आस्था का विषय: मोदी

सामाजिक न्याय, भाजपा के लिए आस्था का विषय: मोदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बजरंग बली की तरह विशाल चुनौतियों से पार पाने में सक्षम है और कार्यकर्ताओं की भक्ति, समर्पण, शक्ति एवं राष्ट्र प्रथम के मंत्र के बल पर देश में नयी राजनीतिक संस्कृति का सूत्रपात करने में सफल हुई है।श्री मोदी ने यहां भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय भाजपा के लिए राजनीतिक नारा नहीं बल्कि आस्था का विषय है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी का झंडा उत्तोलन किया।श्री मोदी ने अपने संबोधन के आरंभ में पार्टी को इस मुकाम तक लाने वाले सभी पूर्व नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में ...