Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

PM मोदी की डिग्री दिखाने की मांग वाली याचिका खारिज; गुजरात HC ने केजरीवाल पर लगाया 25,000 का जुर्माना

PM मोदी की डिग्री दिखाने की मांग वाली याचिका खारिज; गुजरात HC ने केजरीवाल पर लगाया 25,000 का जुर्माना

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा। हाई कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री और स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।हाई कोर्ट ने मुख्य सूचना आयोग (CEC) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी (PIO) और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को प्रधानमंत्री मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री दिखाने का निर्देश दिया था।केजरीवाल पर लगा जुर्मानाइसके अलावा हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री दिखाने की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट से खारिज होने के बाद अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा कि क्या देश को ये जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके प्रधानम...
शेपर्ड, जोसेफ के दम पर विंडीज ने टी20 सीरीज जीती

शेपर्ड, जोसेफ के दम पर विंडीज ने टी20 सीरीज जीती

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जोहान्सबर्ग (वार्ता). रोमारियो शेपर्ड (22 गेंद, नाबाद 44 रन) की आतिशी बल्लेबाजी और अल्जारी जोसेफ (40/5) की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली है।वेस्ट इंडीज ने मंगलवार को निर्णायक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 213 रन ही बना सकी।विंडीज की इस रोमांचक जीत में शेपर्ड ने 22 गेंद पर दो चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 44 रन बनाये जबकि जोसेफ ने चार ओवर में 40 रन के बदले पांच विकेट चटकाये।वेस्ट इंडीज ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद तेजी से रन बनाना जारी रखा। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स 10 गेंद पर 17 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हो गये, जबकि कागिसो रबाडा ने अ...
जयपुर में 20 मिनट में हुए थे 9 धमाके और 71 की मौत; ट्रायल कोर्ट ने दी फांसी

जयपुर में 20 मिनट में हुए थे 9 धमाके और 71 की मौत; ट्रायल कोर्ट ने दी फांसी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 13 मई 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस समीर जैन की बेंच ने फैसला सुनाया है। उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर 2019 को चारों आरोपियों को ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। जयपुर में 20 मिनट में ही एक के बाद एक 9 धमाके हुए थे। जिनमें 71 की मौत हो गई थी। हाईकोर्ट ने मामले में डैथ रेफरेंस सहित दोषियों की ओर से पेश 28 अपीलों पर यह फैसला सुनाया है। मामले में अळर ने भरोसे के लायक सबूत नहीं दिए। इसलिए कोर्ट ने सभी सबूत खारिज कर दिए।हाईकोर्ट ने एटीएस के लिए कहा- सबूत कांट छांट पेश किए। इसलिए दोषियों की अपील को मंजूर की है। चारों आरोपियों के बरी होने से गहलोत सरकार को झटका लगा है। क्योंकि कोर्ट ने जांच प्रक्रिया में खामियों की बात कही है। डैथ रेफरेंस पर हाईकोर्ट में करीब 48 दिन त...
स्पेन मास्टर्स : किदांबी दूसरे चरण में, सात्विक-चिराग बाहर

स्पेन मास्टर्स : किदांबी दूसरे चरण में, सात्विक-चिराग बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मैड्रिड (वार्ता). भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को स्पेन मास्टर्स सुपर 300 इवेंट के पहले चरण में जीत दर्ज की, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को पहले दौर का मैच बीच में ही छोड़ने के बाद टूनार्मेंट से बाहर होना पड़ा।किदांबी ने एक घंटे पांच मिनट चले रोमांचक पुरुष एकल मुकाबले में थाईलैंड के सिथिकॉम थमासिन को 21-11, 25-27, 23-21 से मात दी। यह थमासिन के खिलाफ चार मैचों में किदांबी की चौथी जीत है। दूसरे चरण में किदांबी का सामना हमवतन साई प्रणीत या चेक गणराज्य के जैन लॉडा से होगा।पिछले हफ्ते स्विस ओपन जीतने वाली सात्विक-चिराग की जोड़ी जापान के अयातो एंडो और युता ताकेई के खिलाफ 9-11 से पीछे थी जब उन्होंने मैच छोड़ने का फैसला किया। इस जोड़ी के टूनार्मेंट से बाहर होने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सात्विक कोर्ट छोड़ने से पहले अपना बायां प...
जरूरी दवाओं के दाम 12% बढ़ना तय:यह बढ़ोतरी अब तक की सबसे ज्यादा; महंगाई से 900 फॉर्मूलेशन की कीमतें बढ़ सकती हैं

जरूरी दवाओं के दाम 12% बढ़ना तय:यह बढ़ोतरी अब तक की सबसे ज्यादा; महंगाई से 900 फॉर्मूलेशन की कीमतें बढ़ सकती हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई. दिल की बीमारियों और डायबिटीज सहित कई बीमारियों के इलाज से जुड़ी जरूरी दवाओं की कीमतें इस साल 10% से ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। यह बढ़ोतरी अब तक की सबसे ज्यादा है। 2022 में थोक मूल्य सूचकांक में बदलाव के अनुरूप ही सरकार आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM) के तहत दवाओं की कीमतों काे 12.2% की बढ़ोतरी की इजाजत देने की तैयारी कर रही है। NPPA ने फार्मा कंपनीज काे करीब 10 फीसदी दाम बढ़ाने की इजाजत दी थीनेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की जॉइंट कमिश्नर रश्मि टहलियानी ने कहा कि 2021 की तुलना में थोक मूल्य सूचकांक में सालाना 12.12 फीसदी का बदलाव हुआ है। इससे 27 बीमारियों के इलाज के 900 फॉर्मूलेशन से संबंधित 384 मॉलेक्यूल की कीमतें 12% बढ़ने की संभावना है। गैर-जरूरी की सूची से बाहर की दवाओं की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी की छूट दी जाएगी। पिछले साल NPPA ने फार्मा उघोग काे ...
गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 35 सिलेंडर बरामद, आरोपितों से पूछताछ जारी

गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 35 सिलेंडर बरामद, आरोपितों से पूछताछ जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बठिंडा। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने अलग अलग जगहों से गैस सिलेंडर चोरी कर उनको आगे बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग सिलेंडर की डिलिवरी देने के लिए जा रही गाड़ी का पीछा करते, जिसके बाद जब वह सिलेंडर देने के लिए घर जाता तो उसकी गाड़ी से सिलेंडर को चुरा लेते।इस संबंध में थाना सिविल लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएचओ यादविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि इलाके में बीते कुछ समय से गैस सिलेंडर चोरी होने की काफी वारदातें सामने आ रही थी। इसको लेकर पुलिस को कई बार शिकायत भी दर्ज करवाई है। लेकिन अब इन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगाया।जिसके आधार पर चार लोगों को काबू किया गया। इनके पास से चोरी के 35 सिलेंडर भी बरामद किए गए। जबकि पकड़े गए आरोपितों की पहचान बठिंडा के आदर्श नगर के जसपाल सिंह उर्फ साहिल, हजूरा कपूरा कालोनी के अजय कुमार उर्फ काकू, गांव जोगानंद के गुरसेवक सिंह उर्...
पुलिसकर्मियों की मैसों में शामिल होगा मोटा अनाज, अब जवान खा सकेंगे ज्वार और बाजरा

पुलिसकर्मियों की मैसों में शामिल होगा मोटा अनाज, अब जवान खा सकेंगे ज्वार और बाजरा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान के पुलिसकर्मियों को अब भोजन में मोटा अनाज मिलेगा। प्रदेश की सभी पुलिस लाइन, पुलिस थानों एवं बटालियन मुख्यालयों की मैस में बनने वाले भोजन में अब ज्वार, बाजरा एवं रागी परोसा जाएगा।अब तक जवानों को मैस में दाल, चावल, सब्जी और चपाती भोजन में मिलती थी। लेकिन अब इनके साथ मोटा अनाज भी परोसा जाएगा।पुलिस कल्याण शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक बिपिन कुमार पांडेय ने इस बारे में सभी जिला पुलिस अधीक्षकों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के प्रमुखों को पत्र लिखा है।साथ ही पुलिस लाइन और बटालियन मुख्यालयों पर स्थित दुकानों पर भी मोटा अनाज रखा जाएगा। वहां से सभी पुलिसकर्मी अपनी आवश्यक्ता के अनुसार वहां से मोटे अनाज को खरीद कर अपने घर ले जा सकेंगे।राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने इस साल को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष 2023 के रूप में घोषित किया है।इस अभियान को बढ़ावा देने क...
ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली

ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर। कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान निरंतर जारी हैं। हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत क्षेत्र के गांव किंकराली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान अनेक जगहों पर पद यात्रा का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अभियान सरपंच प्रतिनिधि रणजीत गोदारा व पूर्व सरपंच लालचंद धेतरवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अमित चाचाण, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने सभी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लग्र के साथ नोहर क्षेत्र को विकास के कार्यों में आगे बढ़ाया हैं। चार साल से अधिक के कार्यकाल में नोहर क्षेत्र का कहीं भी मान-सम्मान कम नही होने दिया। ये सब ...
रुमैसा को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में निखत

रुमैसा को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में निखत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता). गत विश्व चैंपियन निखत जरीन ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रविवार को अल्जीरिया की रुमैसा बोउलम को सर्वसम्मति से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।गैर-वरीयता प्राप्त निखत ने 50 किग्रा वर्ग के शीर्ष 32 मुकाबले में अफ्रीकी चैंपियन बोउलम को 5-0 से परास्त किया। शुरूआती राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर का खेल देखने को मिला लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता गया, निखत ने अपने तेजतर्रार फुटवर्क से रुमैसा को बेअसर कर दिया।निखत ने इस जीत के बाद कहा, "आज के लिये मेरी रणनीति राउंड पर हावी होने की थी क्योंकि वह (रुमैसा) शीर्ष वरीयता प्राप्त थीं। अगर मैं शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराउंगी, तो यह जजों को प्रभावित करेगा।"उन्होंने कहा, ह्लमैंने उसके मुकाबलों को पहले देखा है। अगर आप करीब जाते हैं तो वह बहुत आक्रामक हो जाती हैं। इसलिए मैंने दूर से खेलने की योजना बनायी।ह...
किसान महापंचायत आयोजित, कलक्टरेट घेरने की घोषणा

किसान महापंचायत आयोजित, कलक्टरेट घेरने की घोषणा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अविलंब सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को जंक्शन की धानमंडी स्थित कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने पूर्व घोषणानुसार किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय किसान सभा व सीटू के बैनर तले आयोजित हुई किसान महापंचायत के दौरान आयोजित सभा को रामेश्वर वर्मा, रघुवीर वर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, सुरेन्द्र शर्मा, आत्मासिंह, बहादुर सिंह चौहान, शेरसिंह शाक्य सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने ऐलान किया है कि एक अप्रेल से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। जबकि किसान मार्च माह में ही सरसों की फसल लेकर धानमंडी में पहुंच चुका है। अनूपगढ़, घड़साना, रावला इलाके में इससे भी पहले बाजार में सरसों आ जाती है। इसके बावजूद सरकार एक अप्रेल से सरसों खरीद करने की बात कह रही है। इलाके का किसान...