Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

अंडर-19 के बाद द. अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप,:ऑस्ट्रेलिया- भारत दावेंदार, जानिए किन टीमों पर होगी नजर

अंडर-19 के बाद द. अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप,:ऑस्ट्रेलिया- भारत दावेंदार, जानिए किन टीमों पर होगी नजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
महिला टी20 वर्ल्ड कप 10 फरवरी से होगा। पिछली बार ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, जहां 8 मार्च 2020 को फाइनल देखने रिकॉर्ड 86,174 दर्शक पहुंचे थे। इन दो टी20 वर्ल्ड कप के बीच आए बदलावों का असर इस बार देखने को मिल सकता है। इससे पहले आगामी वर्ल्ड कप के बारे में सारी चीजें जानते हैं... वर्ल्ड कप का मेजबान कौन है?आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। द. अफ्रीका ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसे भारत ने जीता है। टूर्नामेंट के 23 मैच बोलैंड पार्क, सैंट जॉर्ज और न्यूलैंड ग्राउंड पर खेले जाएंगे। ग्रुप राउंड 10 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। 23 और 24 फरवरी को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। 26 फरवरी को फाइनल होगा। टूर्नामेंट के वॉर्मअप मैच 6 फरवरी से होंगे। कितनी टीमें हिस्सा ले रही है?वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, ...
जल्दी अमीर बनने को चुना नशीली दवा का धंधा, अब जेल में गुजारने पड़ेंगे दस साल

जल्दी अमीर बनने को चुना नशीली दवा का धंधा, अब जेल में गुजारने पड़ेंगे दस साल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ एनडीपीएस कोर्ट ने दो जनों को नशीली दवा तस्करी में सुनाई दस साल कठोर कारावास की सजा दोनों पर एक-एक लाख रुपए का लगाया जुमार्नाहनुमानगढ़. नशीली दवा तस्करी के मामले में गुरुवार को विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने दो जनों को दोषी करार दिया। दोनों को दस-दस बरस के कठोर कारावास तथा एक-एक लाख रुपए जुमार्ने की सजा सुनाई। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने पैरवी की।प्रकरण के अनुसार 22 अक्टूबर 2018 को टाउन पुलिस ने मेगा हाइवे पर टोल नाके के पास बाइक सवार दो जनों को पकड़ा। उनके कब्जे से 10000 ट्रामाडोल टेबलेट, 1970 डॉरटाडोल टेबलेट तथा 150 पारवोरीन स्पास कैप्सूल मिले। आरोपियों की पहचान जयकिशन उर्फ लाली पुत्र अर्जुन सिंह निवासी वार्ड नौ, लखुवाली तथा सतपाल उर्फ सत्ता पुत्र बृजलाल निवासी कुंथला तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने दवा व बाइक जब...
अडाणी एंटरप्राइजेज में जबर्दस्त उथल-पुथल:दिन की शुरुआत में शेयर 35% गिरा, मार्केट बंद होने तक रिकवरी की

अडाणी एंटरप्राइजेज में जबर्दस्त उथल-पुथल:दिन की शुरुआत में शेयर 35% गिरा, मार्केट बंद होने तक रिकवरी की

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद से बाजार तक हलचल मची हुई है। विपक्ष ने अडाणी ग्रुप पर लग रहे आरोपों की जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को फिर संसद में हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) या सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में कमेटी बनाने की मांग कर रहा है। उधर, अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से अडाणी एंटरप्राइजेज को बाहर कर दिया। इसके चलते कंपनी के शेयरों में सुबह 35% तक की गिरावट देखी गई थी। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे तक शेयर में रिकवरी आई और सिर्फ 11% की गिरावट बची। इसके बाद जब मार्केट बंद हुआ, तब अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर ​​​​​2.19% गिरकर 1,531 रुपए हो गया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले एक शेयर की कीमत 3,500 रुपए के करीब थी। इस मामले में आज के बड़...
राजस्थान में सर्दी से मिली राहत, तापमान बढ़ा:अजमेर, जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आया

राजस्थान में सर्दी से मिली राहत, तापमान बढ़ा:अजमेर, जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में पिछले महीने मावठ के बाद पड़ी तेज सर्दी से लोगों को अब थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। रात और दिन के तापमान बढ़ने लगे हैं। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर के अलावा जयपुर, अजमेर में समेत अन्य शहरों में रात का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ दिन में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने लगा है। मौसम केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहने, तेज धूप निकले की संभावना जताई है। जयपुर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं थमने से शीतलहर का असर भी खत्म हो गया। वहीं, अलसुबह से अच्छी धूप निकलने और मौसम शुष्क रहने के कारण दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को तेज सर्दी से राहत मिली। जयपुर की तरह जोधपुर, बाड़मेर, अजमेर में...
RTE के तहत प्री प्राइमरी एडमिशन शुरू:सेशन खत्म होने में दो महीने शेष रहे हैं, अब शिक्षा विभाग को याद आए प्री-प्राइमरी एडमिशन

RTE के तहत प्री प्राइमरी एडमिशन शुरू:सेशन खत्म होने में दो महीने शेष रहे हैं, अब शिक्षा विभाग को याद आए प्री-प्राइमरी एडमिशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. राजस्थान के प्राइवेट स्कूल्स में अप्रैल में नया सेशन शुरू होने वाला है, लेकिन शिक्षा विभाग ने इन स्कूल्स में शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत प्री प्राइमरी एडमिशन के लिए अब विज्ञप्ति जारी की है। सेशन की शुरुआत में प्री प्राइमरी क्लासेज के बजाय सीधे कक्षा एक में एडमिशन दिया गया था, लेकिन सेशन 2022-23 के लिए प्री प्राइमरी एडमिशन के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। ऐसे में महज दो-तीन महीने के लिए ये एडमिशन हो रहे हैं, हालांकि नए सत्र से पहले अभिभावकों को अवसर मिल गया है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्री प्राइमरी +3 के लिए तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का एडमिशन हो सकेगा। वहीं, प्री प्राइमरी +4 के लिए साढ़े तीन से पांच साल तक के बच्चों का और प्री प्राइमरी +5 के लिए साढ़े चार साल से छह साल तक के स्टूडेंट्स का एडमिशन हो सकेगा। ऐसे होगा एडमिशन एडमिशन के ल...
यज्ञ और भंडारे के साथ स्थापित हुई शिव प्रतिमाएं:​​​​​​​वेद मंत्रों के साथ दी आहुतियां, लोगों ने दिखाया उत्साह

यज्ञ और भंडारे के साथ स्थापित हुई शिव प्रतिमाएं:​​​​​​​वेद मंत्रों के साथ दी आहुतियां, लोगों ने दिखाया उत्साह

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित हनुमान मंदिर में शिव प्रतिमाओं की स्थापना के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पिछले छह दिन में शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के समापन अवसर पर यज्ञ और भंडारा हुआ।इसमें इलाके के लोगों भागदारी रही। मंदिर परिसर में स्थापित हुआ यज्ञ कुंड मंदिर परिसर में इसके लिए यज्ञ कुंड स्थापित किया गया। इसमें यज्ञ के आचार्य पंडित कैलाश सारस्वत की देखरेख में आयोजन शुरू हुआ। मुख्य यजमान कैलाश अग्रवाल थे। यज्ञ में प्रत्येक ग्रह के लिए अलग-अलग आहुतियां दी गई। सभी लोगों के कल्याण की कामना की गई। यज्ञ के दौरान बनाया गया मंच। मंदिर में स्थापित हुए नर्मदेश्वर महादेवमंदिर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंदिर में पिछले छह दिन के दौरान कई प्रमुख आयोजन हुए हैं। शिवपुराण कथा के दौरान ऋषिकेश के रा...
मजबूरी में गौ मांस खाने वालों के लिए दरवाजे खुले

मजबूरी में गौ मांस खाने वालों के लिए दरवाजे खुले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- उनकी घर वापसी संभव, भारत में रहने वाले सभी हिंदूजयपुर. दत्तात्रेय होसबोले ने जयपुर में 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: कल, आज और कल' विषय पर अपनी बात रखी।आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार को घर वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया। जयपुर में बिड़ला आॅडिटोरियम के दीनदयाल स्मृति व्याख्यान में कहा, 'भारत में रहने वाले सभी हिंदू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे। उनकी पूजन पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन उन सभी का ऊठअ एक है।'उन्होंने कहा, 'भारत में 600 से अधिक जनजातियां कहती थीं कि हम अलग हैं। हम हिंदू नहीं हैं। भारत विरोधी ताकतों ने उन्हें उकसाने का काम किया था। इस पर गोलवलकर जी ने कहा कि वे हिंदू हैं। उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हैं, क्योंकि हम वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर काम करते हैं। किसी ने मजबूरी में गौ मांस ही क्यों न खाया हो, किसी कारण से वे चले ...
मुक्त बाजार के लिए एफसीआई ने 8.88 लाख टन गेहूं बेचा

मुक्त बाजार के लिए एफसीआई ने 8.88 लाख टन गेहूं बेचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). आटे के भाव को काबू में रखने के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बुधवार को पहली ई-नीलामी के जरिए 20 से अधिक राज्यों में मुक्त बाजार के लिए बेचे जाने के लिए 8.88 लाख टन गेहूं बेचा।एफसीआई ने गेहूं की मुक्त बाजार बिक्री योजना (घरेलू) में ई-नीलामी के लिए 25 लाख टन गेहूं भंडारण में से 22 लाख टन अनाज की पेशकश की है।उपभोक्?ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहली ई-नीलामी एक फरवरी 2023 को हुई जिसमें 1100 से अधिक बोली लगाने वाले जुड़े थे। बयान के मुताबिक 22 राज्यों में ई- नीलामी के पहले दिन गेहूं की 8.88 लाख टन की मात्रा बेची गई।ई-नीलामी के माध्यम से गेहूं की बिक्री पूरे देश में मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह तक प्रत्येक बुधवार को दो बजे तक जारी रहेगी।केंद्र ने सरकारी पीएसयू/सहकारी समितियों/संघों जैसे केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ और नैफेड...
इनकम टैक्स छूट की सीमा 8 साल बाद बढ़ी:गरीबों को एक साल और मिलेगा मुफ्त अनाज, युवाओं-रोजगार के लिए अहम ऐलान

इनकम टैक्स छूट की सीमा 8 साल बाद बढ़ी:गरीबों को एक साल और मिलेगा मुफ्त अनाज, युवाओं-रोजगार के लिए अहम ऐलान

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. मिडिल क्लास के लिए: 7 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं। निचले तबके के लिए: गरीब कल्याण अन्न योजना में मुफ्त अनाज एक साल और मिलेगा। युवाओं के लिए: स्टार्टअप फंड, और 3 साल तक भत्ता मिलेगा, इंटरनेशनल स्किल इंडिया सेंटर्स बनेंगे। आदिवासी क्षेत्र के लिए: एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स अपॉइंट किए जाएंगे। आदिवासी गांवों के विकास के लिए 15 हजार करोड़। महंगा-सस्ता: LED टीवी-मोबाइल सस्ते होंगे। सिगरेट पर टैक्स 16% बढ़ाया गया। ये अब महंगी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में सबसे बड़ी बात इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की रही। उन्होंने 8 साल बाद स्लैब बदला और 7 लाख की आमदनी पर टैक्स छूट देने की घोषणा कर दी। सीतारमण का ये 5वां और देश का 75वां बजट है। उन्होंने इस बार पहले की तुलना में कम समय लिया। इस बार का भाषण महज 1 घंटे 27 मिनट ...
भारत के साथ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया का ‘माइंड गेम’:कोच-खिलाड़ी बोले: भारत में प्रैक्टिस और मैच की पिच में अंतर

भारत के साथ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया का ‘माइंड गेम’:कोच-खिलाड़ी बोले: भारत में प्रैक्टिस और मैच की पिच में अंतर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
फरवरी का महीना भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट (‌BGT) सीरीज के लिए भारत आ चुकी है। 9 फरवरी से नागपुर में पहले टेस्ट के साथ शुरू हो रही सीरीज में ट्रॉफी के साथ-साथ बहुत कुछ दांव पर होगा। नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया और नंबर-2 भारत के बीच इस सीरीज में कई रिकॉर्ड बनेंगे-टूटेंगे, लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी। भारत अगर सीरीज में एक से ज्यादा मैच नहीं हारा तो WTC फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए लड़ाई अपना नंबर-1 ताज बचाने की है। अगर ऑस्ट्रेलिया ये सीरीज बड़े अंतर से हार जाती है तो भारत के हाथों अपनी नंबर-1 पोजीशन गंवा देगी। वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की घूमती पिचों पर चुनौती आसान नहीं रहने वाली। ऐसे में मेहमान टीम की ओर से पहले ही स्ट्रैटजी औ...