Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कॉमेडी के साथ थ्रिल से भी भरपूर है फिल्म, विक्की कौशल पर भारी पड़ा रणबीर कपूर का कैमियो

कॉमेडी के साथ थ्रिल से भी भरपूर है फिल्म, विक्की कौशल पर भारी पड़ा रणबीर कपूर का कैमियो

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
गोविंदा नाम मेरा फिल्म OTT पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की कौशल भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमि में हैं। ये एक मसाला एंटरटेनर फिल्म है, जिसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में विक्की और कियारा आडवाणी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर का कैमियो भी काफी मजेदार है। भूमि पेडनेकर ने भी गौरी का किरदार बखूबी से निभाया है। इस एंटरटेनमेंट फिल्म को देख आप हंसते भी हैं लेकिन ये आपको कहीं ना कहीं ये 70 और 80 के दशक की फिल्मों वाला फील देती है।...
सेना ने कहा- चीन बॉर्डर पर हालात कंट्रोल में:पूर्वी कमान के कमांडर बोले- शांति हो या युद्ध, हम देश की रक्षा को हमेशा तैयार

सेना ने कहा- चीन बॉर्डर पर हालात कंट्रोल में:पूर्वी कमान के कमांडर बोले- शांति हो या युद्ध, हम देश की रक्षा को हमेशा तैयार

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
तवांग. तवांग झड़प मामले में सेना की तरफ से आधिकारिक बयान आया है। पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा कि चीन बॉर्डर पर स्थिति नॉर्मल है। बुमला पास पर झड़प को लेकर फ्लैग मीटिंग की गई। इसमें दोनों देशों के कमांडर मौजूद थे। जनरल कलिता ने कहा कि शांति और युद्ध दोनों स्थितियों में हम अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। तवांग में अब हालात पूरी तरह से हमारे कंट्रोल में हैं। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों में हाथापाई हुई। इस दौरान हमारी सेना ने मजबूती से चीनी सेना का मुकाबला किया। हालांकि, कुछ जवानों को मामूली चोटें भी आईं। 600 चीनियों को आर्मी की 3 यूनिट्स ने खदेड़ा थाअरुणाचल के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों में हाथापाई हुई। 600 चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश की थी। य...
चौक का नाम बदलने पर विवाद:पुरानी आबादी में हंगामा, पुलिस पर लाठी-पत्थर से हमला , नौ लोग हिरासत में

चौक का नाम बदलने पर विवाद:पुरानी आबादी में हंगामा, पुलिस पर लाठी-पत्थर से हमला , नौ लोग हिरासत में

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के पुरानी आबादी इलाके में चांदनी चौक के नजदीक गहलोत चौक का नाम बदलने को लेकर शुक्रवार को जबर्दस्त विवाद हो गया। कुछ लोग इस चौक का नाम बदलकर रामदेव चौक रखने का प्रयास कर रहे थे। इन लोगों ने चौक पर इससे संबंधित बोर्ड भी लगा दिया, इसी दौरान बिना किसी अनुमति नाम बदलने को लेकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों में भी विवाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सतनामसिंह मेहंदीरत्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और यथास्थिति बनाए रखने की बात कही। ऐसे शुरू हुआ विवादविवाद की शुरुआत शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब गहलोत चौक पर कुछ लोग तोड़ फोड़ करने लगे। इन लोगों ने यहां रामदेव चौक का बोर्ड लगाने की तैयारी कर ली। चौक के पास रहने वाले दिलीप गहलोत ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर चौक...
भारत जोड़ो यात्रा में एक अंग कम हो गया:ऑपरेशन के बाद भी चलना नहीं छोड़ा, रोजाना 24 किमी पैदल सफर कर रहीं

भारत जोड़ो यात्रा में एक अंग कम हो गया:ऑपरेशन के बाद भी चलना नहीं छोड़ा, रोजाना 24 किमी पैदल सफर कर रहीं

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
दौसा. भारत जोड़ो यात्रा अब दौसा में है। राहुल गांधी के साथ हजारों लोग चल रहे हैं। इनमें 119 लोग खास हैं, क्योंकि ये भी राहुल की तरह ही शुरुआत से यात्रा से जुड़े हुए हैं और अब तक ढाई हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं। इन 119 यात्रियों में महिला यात्री छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की क्रांति बंजारे सबसे खास हैं। क्रांति की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। कई यात्री हैं, जिनका यात्रा के दौरान वजन 5 से 15 किलो कम हो गया, लेकिन क्रांति के शरीर का तो एक अंग गॉल ब्लेडर ही कम हो गया। इसके बावजूद वह यात्रा से जुड़ी हुई हैं। हर दिन 24 किलोमीटर चल रही हैं। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा जब मप्र के महू में थी तो क्रांति बंजारे के बहुत तेज दर्द हुआ। चलना मुश्किल हो गया। डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि चार स्टोन हैं। उन्होंने कुछ दवाई ली और आगे बढ़ गईं। इंदौर पहुंचते-पहुंचते दर्द असहन...
भगवा बिकिनी विवाद पर मुकेश खन्ना बोले- आज कम कपड़े पहने हैं, कल तो बिना कपड़ों के…

भगवा बिकिनी विवाद पर मुकेश खन्ना बोले- आज कम कपड़े पहने हैं, कल तो बिना कपड़ों के…

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान हाल ही में काफी चर्चा में है। फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज हुआ है। हालांकि इस गाने में दीपिका ने जो बिकिनी पहनी थी उस पर काफी विवाद हो रहा है। दीपिका ने दरअसल, भगवा कलर की बिकिनी पहनी थी और बस इसी रंग को लेकर कुछ लोग भड़के हुए हैं। कई नेता और संगठन ने इसका विरोध किया है। अब मुकेश खन्ना का भी इस मामले पर रिएक्शन आया है। मुकेश ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री गुस्ताख हो गई है। कभी धर्म को लेकर कुछ कर देते हैं तो कभी अश्लीलता को लेकर। हमारा देश कोई स्पेन नहीं बन गया है कि ऐसे कपड़े पहनें। आज इतने कम कपड़े पहनकर आ रहे हैं कल तो बिना कपड़ों के आ जाएंगे।'भगवा रंग पर बोलेदेखिए जो गाना बनाता है उसके पीछे एक आदामी नहीं होता, 50 हजार होते हैं। अगर ये सब सोच विचार करके बनाया है तो ये गुस्ताखी है। उन्हें पता नहीं कि भग...
21 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई:नवंबर में 5.85% पर रही, सब्जियां और खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता

21 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई:नवंबर में 5.85% पर रही, सब्जियां और खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. नवंबर में थोक महंगाई (WPI) दर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, होलसेल प्राइस-बेस्ड इन्फ्लेशन (WPI) 5.85% पर आ गई है। ये इसका 21 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले फरवरी 2021 में महंगाई दर इससे कम 4.83% पर थी। वहीं पिछले महीनों की बात करें तो अक्टूबर में ये 8.39%, सितंबर में 10.70%, अगस्त में 12.41% और जुलाई में 13.93% पर थी। पिछले साल नवंबर 2021 में WPI 14.87% रही थी। खाद्य महंगाई 2.17% पर आईथोक महंगाई दर में गिरावट की मुख्य वजह खाद्य महंगाई में गिरावट है जो 22 महीने के निचले लेवल 2.17% पर आ चुका है, जबकि अक्टूबर 2022 में खाद्य महंगाई दर 6.48% पर थी। वहीं फूड इंडेक्स महीने दर महीने 1.8% पर आ चुकी है। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की महंगाई भी घटकर 3.59% पर आ गई है, जो पहले 4.42% पर थी। ईंधन और बिजली की महंगाई दर भी अक्टूबर के 23.17% से घ...
कियारा आडवाणी की हूबहू कॉपी हैं राजकुमार संतोषी की बेटी:तनीषा संतोषी की फोटो देख लोग बोले- ये कियारा का लाइट वर्जन है

कियारा आडवाणी की हूबहू कॉपी हैं राजकुमार संतोषी की बेटी:तनीषा संतोषी की फोटो देख लोग बोले- ये कियारा का लाइट वर्जन है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी को लोग एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हमशक्ल बता रहे हैं। दरअसल तनीषा को हाल ही में नाइका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान स्पॉट किया गया। इस इवेंट में उनके लुक को देखने के बाद फैंस उन्हें कियारा से कंपेयर करने लगे। तनीषा को लोग कियारा की जुड़वा बहन कह रहे अवॉर्ड सेरेमनी में तनीषा गोल्डन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब उनकी फोटोज देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें कियारा आडवाणी का लाइट वर्जन कह रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें कियारा आडवाणी की जुड़वा बहन बता रहे हैं। कौन हैं तनीषा संतोषी? तनीषा संतोषी की बात करें तो वो जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। तनीषा की फिल्म इंडस्ट्री में जाह्नवी कपूर से बहुत अच्छी दोस्ती हैं। जाह्नवी उनकी बचपन की दोस्त हैं। तनीषा और जाह्नवी को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। तनीषा के पित...
अग्निकर्म, होम्योपैथी, यूनानी तकनीक से हो रहा इलाज:आरोग्य मेले में पहुंच रहे लोग, दूसरे दिन हर स्टॉल पर लोगों की भीड़

अग्निकर्म, होम्योपैथी, यूनानी तकनीक से हो रहा इलाज:आरोग्य मेले में पहुंच रहे लोग, दूसरे दिन हर स्टॉल पर लोगों की भीड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के गोपीराम गोयल की बगीची में चल रहे आरोग्य मेले के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से रोगियों का उपचार किया जा रहा है। हर दिन लोगों को आयर्वेद से जोड़ने और उन्हें इस तकनीक के लाभ बताने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में अग्निकर्म, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा पद्धतियों सहित विभिन्न प्रकार का इलाज किया जा रहा है। मेले में इलाज करने पहुंचे लोग। बीपी शुगर जांच के लिए पहुंच रहे लोगमेले में ऐसे कई रोगी पहुंच रहे हैं जो बीपी और शुगर की जांच के लिए ही यहां आ रहे हैं। इनके बीपी और शुगर की जांच नि:शुल्क की जा रही है। इसके साथ ही कमर दर्द, गर्दन दर्द, रीढ़ की हड्‌डी में दर्द, एंठन आदि के इलाज के लिए लोग अग्निकर्म चिकित्सा का सहारा ले रहे हैं। अग्निकर्म के स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही।यहां बीकानेर से आए एक्सपर्ट डॉक्...
कचरा उठा या नहीं ऐप पर कर सकेंगे शिकायत:मेयर ने लांच किया स्वच्छता ऐप; जनवरी के आखिरी से यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी

कचरा उठा या नहीं ऐप पर कर सकेंगे शिकायत:मेयर ने लांच किया स्वच्छता ऐप; जनवरी के आखिरी से यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. जयपुर नगर निगम ग्रेटर एरिया के लोगों को अब डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की शिकायत के लिए किसी पार्षद या कॉल सेंटर पर फोन करके करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की परेशानी होने पर लोग अब नगर निगम की ओर से जारी किए एप पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए मालवीय नगर और मुरलीपुरा जोन एरिया के लोगों के लिए मोबाइल एप लांच किया है। इस एप में आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है और शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं इसका स्टेट्स भी देख सकते है। इस नए सिस्टम के शुरू होने के साथ ही संभावना जताई जा रही है कि जनवरी अंत या फरवरी से यहां के लोगों से यूजर चार्ज भी वसूल करना शुरू किया जा सकता है। मेयर सौम्या गुर्जर, कमिश्नर महेन्द्र सोनी ने आज इस एप की लांचिंग की है। इस मौके पर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ भी मौजूद थे। 1.80 लाख घर होंगे कवरजयपुर नगर निगम ग्रेटर में इस एप की सुविधा अभी केवल दो जोन म...
दोहरे शतक से किशन ने लगाई एकदिवसीय रैंकिंग में छलांग

दोहरे शतक से किशन ने लगाई एकदिवसीय रैंकिंग में छलांग

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
दुबई (वार्ता)। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक जड़कर आईसीसी रैंकिंग में विशाल छलांग लगायी है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी एकदिवसीय रैंकिंग के अनुसार किशन 578 रेटिंग पॉइंट के साथ 37वें पायदान पर आ गये हैं, जबकि इससे पहले वह शीर्ष 100 बल्लेबाजों में भी शामिल नहीं थे।चोटग्रस्त रोहित शर्मा की जगह तीसरे वनडे के लिये टीम में आये किशन ने 131 गेंदों पर 24 चौकों और 10 छक्कों के साथ 210 रन की विस्फोटक पारी खेली। वह 126 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा छूकर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये।इसी बीच, विराट कोहली ने तीसरे वनडे में बनाये गये शतक की बदौलत वनडे रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल कर लिया है। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 40 महीने बाद शतक जड़ते हुए 91 गेंदों पर 113 रन बनाये थे। कोहली 707 रेटिंग पॉइ...