शाहरुख खान की ‘जवान’ का कमाल, लॉक की ऐतिहासिक डील, रिलीज से पहले ही कमा डाले 250 करोड़
मुंबई. शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' की इस समय खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसको खूब तारीफें मिली हैं। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन उससे पहले ही फिल्म ने करीब 250 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को ये अमाउंट डिजिटल राइट्स बेचकर मिला है।
राइट्स खरीदने के लिए थी कंपनियों की लंबी कतारजवान के निर्माताओं को फिल्म के म्यूजिक, डिजिटल और सेटेलाइस राइट्स के बदले करीब 250 करोड़ मिले हैं। फिल्म के राइट्स के लिए कई कंपनियां कतार में थीं। डिजिटल राइट्स एक बड़े प्लेटफॉर्म को मिले हैं। वहीं म्यूजिक के राइट्स टी-सीरीज ने 36 करोड़ रुपए में अपने पास रखे हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। ऐसे में उनको 250 करोड़ की रकम फिल्म रिलीज से पहले ही मिल गई है।
जवान में दिखेंगे कई बड़े सितारे'जवान' से फिल्म इंडस्ट्री और ...








