तालाब में डूबकर 5 बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम; राखी बंधवाकर पिकनिक मनाने गए थे सभी
औरंगाबाद। औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव से करीब 500 मीटर दूर पहाड़ी के पास तालाब में डूबने से गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पांच बच्चों की मौत हो गई।सोनारचक गांव निवासी अनज यादव के 12 वर्षीय पुत्र शुभम उर्फ गोलू कुमार, उदय यादव के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, 10 वर्षीय धीरज कुमार, सुखेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं योगेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार (12 वर्ष) की मौत हुई। नीरज, प्रिंस और अमित चचेरे भाई हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों ने सुबह में उत्साह के साथ अपने घरों में बहनों से राखी बंधवाई। दोपहर बाद सभी बच्चे पिकनिक मनाने के इरादे से पहाड़ की तरफ गए और वहीं पर तालाब में स्नान करने लग गए। स्नान करने के दौरान डूबने लगे तो बच्चों ने एक-दूसरे को बचाने के लिए हाथ पकड़ लिया और एक-एक कर सभी डूब गए।ग्रामीणों को जैसे ही जानकारी मिली कि सभी दौड़ते हुए ताल...








