कौन हैं PM नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन ‘कमर मोहसिन शेख’, जो बांधती हैं उन्हें राखी
नई दिल्ली. रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार का सभी भाई-बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर से पीएम मोदी को महिलाओं से लेकर स्कूल की लड़कियां तक राखी भेजती है। पीएम रक्षाबंधन के अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों से राखी बंधवाते है, उन्हें टॉफ़ी खिलाते हैं। लेकिन, अब जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो सीधा आपके दिल को छू जाएगी। क्योंकि ये कहानी है पीएम मोदी की पाकिस्तान बहन कमर मोहसिन शेख के बारे में जो लगभग पिछले 27 वर्षों से अपने भाई मोदी को राखी बांधती आ रहीं हैं।
कौन हैं कमर मोहसिन शेखपीएम मोदी की बहन कमर मोहसिन शेख का जन्म पाकिस्तान में हुआ लेकिन उनकी शादी गुजरात के रहने वाले भारतीय मोहसिन शेख से हुई है जो कि पीएम मोदी के प्रिय मित्रों में से एक हैं। बहुत पहले से दोनों दोस्त का एक-दूसरे के घर आना-जाना होता था। जब पहली बार पीएम मोदी अपने दोस्त की पत्नी क...








