Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

इस साल स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होगा बेहद खास, 1800 विशेष मेहमान इसे बनाएंगे यादगार

इस साल स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होगा बेहद खास, 1800 विशेष मेहमान इसे बनाएंगे यादगार

देश-विदेश
नई दिल्ली। हमारे देश की आजादी की तारीख यानी 15 अगस्त वैसे तो हर साल विशेष खुशी और उत्साह का मौका होती है लेकिन इस साल स्वतंत्रता दिवस थोड़ा विशेष होने वाला है। दरअसल 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में होने वाले कार्यक्रम में 1800 विशेष मेहमान शिरकत करेंगे। सरकार के जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत इन विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।1800 खास मेहमान बनाएंगे आयोजन को यादगारबता दें कि जिन 1800 लोगों को लालकिले में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें 660 वाइब्रेंट गांवों के 400 सरपंच शामिल हैं। इनके अलावा किसान उत्पादन संगठनों से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 लाभार्थी, 50 श्रम योगी, जिन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और नए संसद भवन के निर्माण में योगदान दिया, सीमा पर सड़कों का निर्माण ...
पंजाब में एक ड्रोन और साढे तीन किलो हेरोइन बरामद

पंजाब में एक ड्रोन और साढे तीन किलो हेरोइन बरामद

देश-विदेश
जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों से तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ड्रोन और तीन किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद की है।बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि रविवार सुबह विशेष सूचना मिलने पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से जिला तरनतारन के गांव लखना के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। उन्होने बताया कि क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने गांव के पास एक कुएं से ईंटों से बंधी प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन टूटी हुई हालत में बरामद किया।प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह जिला अमृतसर के गांव धनोए कलां के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान दौरान एक खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी हुई 530 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। इसी प्रकार बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने जिला फिरोजपुर के गांव माचीवाड़ा के बाहरी इलाके में एक संयु...
उत्तराखंड में 14 अगस्त का Red Alert: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी घोषित

उत्तराखंड में 14 अगस्त का Red Alert: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी घोषित

देश-विदेश
नई दिल्ली. देशभर में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में जो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। आने वाले दिनों बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारती मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 15 तारीख के बीच नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, देहरादून, चंपावत और उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषितमौसम विभाग ने 14 अगस्त तक उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार टिहरी, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में अत्यधिक भारी बारिश होने और बिजली गिरने की ...
बॉर्डर पर कम होगी टेंशन! कल मिलेंगे भारत-चीन के कमांडर लेवल के अधिकारी, लद्दाख गतिरोध पर होगी बातचीत

बॉर्डर पर कम होगी टेंशन! कल मिलेंगे भारत-चीन के कमांडर लेवल के अधिकारी, लद्दाख गतिरोध पर होगी बातचीत

देश-विदेश
नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच जारी बॉर्डर टेंशन कम होने वाली है। कल यानी 14 अगस्त को दोनों देशों के कमांडर लेवर के अधिकारी मिलने जा रहे है। सोमवार को 19वें दौर की कमांडर स्तर की बातचीत होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों देशों के सैन्य अधिकारी से लद्दाख से लगी पूर्वी सीमा पर चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में बातचीत की जाएगी। भारत पूर्वी लद्दाख मोर्चे से सैनिकों की वापसी के लिए भी दबाव डालेगा। इसके पहले दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की 18 दौर की बातचीत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच पूरे 4 साल बाद द्विपक्षीय बातचीत होने की संभावना है। दोनों नेता अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। चुशुल-मोल्डो क्षेत्र में भारतीय पक्ष में होने की संभावनासूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि 19वें ...
अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा: अमित शाह बोले- देश के लिए मर नहीं सकते, लेकिन देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता

अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा: अमित शाह बोले- देश के लिए मर नहीं सकते, लेकिन देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता

देश-विदेश
नई दिल्ली.  केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। दूसरे दिन रविवार को अमित शाह ने अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल हो गए। हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, क्योंकि देश आजाद हो गया है। लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में तिरंगा फहरा कर रैली की शुरूआत की। रैली के दौरान देशभक्ति के रंग बिखरे तो वहीं हर हाथ में तिरंगा नजर आया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारे देश के अंदर देशभक्ति का ज्वार खड़ा करने का काम किया है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से अपील भी की। 15 अगस्त समाप्त होगा आज़ादी का अमृत महोत्सवअहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कह...
15 अगस्त को दहलाने वाला था देश! हिजबुल और जैश के प्लान का UP ATS ने किया बड़ा खुलासा

15 अगस्त को दहलाने वाला था देश! हिजबुल और जैश के प्लान का UP ATS ने किया बड़ा खुलासा

देश-विदेश
मुरादाबाद. 15 अगस्त को हिजबुल आतंकियों द्वारा भारत को दहलाने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन यूपी एटीएस ने इनके इरादो पर पानी फेर दिया। आइये जानते है पूरी खबर… दरअसल, चार अगस्त को अहमद रजा की रिमांड यूपी एटीएस को मिली। इसके बाद से लगातार पूछताछ कर रही एटीएस की टीम ने संदिग्ध आतंकी अहमद रजा से कई राज उगलवाएं हैं। पूछताछ में सोशल मीडिया चैट्स, आतंकी ट्रेनिंग, पाकिस्तान से लेकर तालिबानी कनेक्शन तक कई खुलासे हुए हैं। ये संदिग्ध आतंकी अपने साथी के साथ मिलकर आगामी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। एटीएस ने अहमद रजा की निशानदेही पर घर के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। एटीएस की टीम अहमद रजा को रिमाइंड पर लेने के बाद मुरादाबाद, जम्मू कश्मीर, अनंतनाग, श्रीनगर में जाकर कर जांच पड़ताल रही है।अहमद रजा को मुरादाबाद लेकर पहुंची एटीएस को बड़ी सफलता हासिल हुई ह...
द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में गड़बड़झाला, 18 करोड़/किमी की जगह दिए गए 250 करोड़ रुपये; सीएजी का

द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में गड़बड़झाला, 18 करोड़/किमी की जगह दिए गए 250 करोड़ रुपये; सीएजी का

देश-विदेश
नई दिल्ली। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने 29.06 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में बहुत अधिक परियोजना लागत को चिह्नित किया है। उअॠ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (उउएअ) द्वारा अनुमोदित दर 18.20 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर के बजाय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को 250.77 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से लागत राशि को मंजूरी दी है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से गुरुग्राम को जोड़ता है। परियोजना के मुताबिक एनएच 48 को 14 लेन के एक्सप्रेववे के रूप में विकसित किया गया है। प्रोजेक्ट के फिजिबिलिटी स्टडी के अनुसार, दिल्ली से गुरुग्राम के बीच एनएच-48 पर जाने वाले औसत 3,11,041 दैनिक गाड़ियों में 2,88,391 यात्री वाहन (92.72 फीसदी) शामिल थे। इनमें से 2,32,959 गाड़ियां दो शहरों के बीच दैनिक यात्रा करती हैं। वर्ष 2017-18 से 2020-21 की अवधि क...
कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़

कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़

देश-विदेश
नई दिल्ली. कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। यह इस साल की तीसरी घटना है। भारत ने कनाडा गवर्नमेंट को हिंदू मंदिरों के साथ हो रही तोड़फोड़ और खालिस्तानी प्रचार को बढ़ावा देने के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने को कहा है। सामने आया सीसीटीवी वीडियोदरअसल, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने एक हिंदू मंदिर के साथ तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। अराजकतत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद जाते समय मंदिर के मुख्य द्वार पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर भी चिपकाए हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग अपना मुंह छिपाकर मंदिर के अंदर प्रवेश करते ...
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आज कई रास्ते रहेंगे बंद

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आज कई रास्ते रहेंगे बंद

देश-विदेश
नई दिल्ली. भारत 15 अगस्त को अपना 77वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस महापर्व को लेकर देशभर में तैयारी की जा रही है। पूरे देशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में होगा। देश के प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। लाल किला और राजघाट के साथ- साथ राजधानी के चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस नजर रख रही है। गश्त और वाहनों की जांच तेजस्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ गश्त और वाहनों की जांच तेज कर दी है। उधर, लाल किले पर विभिन्न सशस्त्र बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है।कई रास्ते रहेंगे बंदस्वतंत्रता दिवस के दौरान परेड भी निकाली जाएगी। जिसके लिए आज 13 अगस्त को फुल...
केरल के मलप्पुरम में बैन संगठन PFI के पूर्व कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी

केरल के मलप्पुरम में बैन संगठन PFI के पूर्व कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी

देश-विदेश
नई दिल्ली. राष्टीय जांच एजेंसी रविवार को बैन आर्गनाइजेशन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की कार्रवाई केरल के मलप्पुरम जिले के रिरूर में हो रही है। मलप्पुरम जिला पुलिस के सूत्रों ने सामाचार एजेंसी आइएनएस को को बताया कि उन्हें रेड के बारे में कुछ समय पहले ही जानकारी दी गई है। सुबह से जारी है कार्रवाईबता दें कि एनआईए की कार्रवाई सुबह से ही चल रही है। इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में PFI मुख्यालय, ग्रीन वैली पर रेड डाली थी और उसे सील कर दिया था।2022 में लगाया गया था बैनगौरतलब है कि बीते साल सितंबर महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस्लामिक स्टेट पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगाया था। इस दौरान एनआईए ने देश के कई शहरों में छापेमारी की थी। जिसमें इस संगठन के ज्यादातर नेता पकड़े गए थे। देशभर में पीएफआई के कई कार्यकर...