हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में अगले 2 दिनों तक होगी भारी से ज्यादा बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली है। वहीं प्रदेश के 200 से ज्यादा रास्ते बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों के लिए भारी से भी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारीभारतीय मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर भुई लाला के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना में भारी से ज्यादा बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पालमपुर में 102mm सुजानपुर तीरा में 92mm, बिजही और मंडी में 90mm बारिश दर्ज की गई है।205 नेशनल हाईवे बंदहिमाचल प्रदेश टैफिक, टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुई जानकारी दी, "लैंडस्ल...








