![राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, मूर्तियां, स्तंभ और शिलाएं शामिल](https://seema-sandesh.com/wp-content/uploads/2023/09/download-119.jpg)
राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, मूर्तियां, स्तंभ और शिलाएं शामिल
अयोध्या. अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इसमें मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं। इसकी जानकारी खुद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। चंपत राय ने इसकी फोटो शेयर की है, जिसमें सभी अवशेष एक साथ रखे गए हैं।यह पहला मौका है जब मंदिर निर्माण के समय खुदाई के दौरान मिले अवशेषों की फोटो सामने आई है। फोटो में दर्जन भर से ज्यादा मूर्तियां, स्तंभ और शिलाएं आदि शामिल हैं। इन शिलाओं में देवी-देवताओं की कलाकृतियां उभरी हुई हैं। फोटो में मंदिरों में लगने वाले स्तंभ भी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा...