भाजपा को 6 राज्यों के उपचुनाव में मिली 3 सीटें, इंडिया गठबंधन के खाते में 4; घोसी में भी मिली हार
नई दिल्ली। देश में इंडिया और एनडीए गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन के बीच 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के जो नतीजे आए हैं, वह सभी के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम वाले हैं। भाजपा ने कुल 7 सीटों में से 3 पर जीत हासिल कर ली है, लेकिन यूपी के घोसी से वह सपा के मुकाबले बड़े अंतर से हार गई। यहां सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को मात दी। इसके अलावा टीएमसी, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी एक-एक सीट मिल गई है।डुमरी सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी 15 हजार वोटों से जीत गई हैं। ईडी के छापों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सीएम हेमंत सोरेन के लिए यह बड़ी राहत है। बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर जरूर मुकाबला कड़ा दिखा है। यहां टीएमसी के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4000 के करीब वोटों से ही जीत पाए । भाजपा की उम्मीदवार तपसी राय भी 92 हजार से ज्यादा वोट पाकर दूसरे नंबर पर रही हैं। भाजपा...







