Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

हिमाचल में 68 दिनों में 8660.18 करोड़ का नुकसान, 393 लोगों की मौत, 205 सड़कें अभी भी बंद

हिमाचल में 68 दिनों में 8660.18 करोड़ का नुकसान, 393 लोगों की मौत, 205 सड़कें अभी भी बंद

देश-विदेश
नई दिल्ली. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन ने हर वर्ष की तरह इस बार भी काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश में सड़कों, पानी व अन्य परियोजनाओं के साथ-साथ निजी संपत्तियों की भी भारी क्षति हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भारी बरसात से 24 जून से लेकर अब तक हिमाचल सरकार को 8660.18 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों को हुआ। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को 2934.85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, प्रदेश भर में अलग-अलग घटनाओं के चलते 393 लोगों की मौत हो चुकी है। 393 लोगों ने गंवाई जान, 39 लोग अब भी लापताहिमाचल प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक अलग-अलग घटनाओं के चलते 393 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। 39 लोग अब भी लापता बताए जा रहे है। सड़क हादसों में छह, डूबने से चार, भूस्खलन में चार और 20 बाढ़ की चपेट में आने से 20 लोगों का पता नहीं चला ...
‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से क्या फायदा और नुकसान

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से क्या फायदा और नुकसान

देश-विदेश
नई दिल्ली. केंद्र सरकार लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव एक समय पर कराना चाहती है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी गठित की है, जो पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में काम करेगी। कमेटी देश में एक साथ चुनाव की संभावनाओं का पता लगाएगी। यानी एक ही समय में दोनों चुनाव कराए जा सकेंगे। इसके लिए अलग से समय और पैसा दोनों की बचत की जा सकेगी। सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसकी यही खूबी गिनाई है। वहीं, विपक्ष ने दोनों चुनाव एक समय पर होने पर नुकसान भी गिनाए हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन के फायदे नहीं रुकेंगे विकास कार्यजहां पर चुनाव होने है वहां पर चुनाव होने से पहले आदर्श आचार संहिता लागू की जाती है। अधिसूचना जारी होने के बाद न तो नई योजना की शुरुआत होती है और न ही कोई नियुक्ति। ऐसे में बार बार चुनाव के लिए बार बार आचार संहिता लगाने के कारण विकास कार्य बाधित ह...
ईडी ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गाेयल को किया गिरफ्तार

ईडी ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गाेयल को किया गिरफ्तार

देश-विदेश
नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जेट एयरवेज संस्थापक नरेश गाेयल को धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। गोयल पर कैनरा बैंक के साथ 538 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करके अपराध के धन का शोधन करने आरोप है। 19 जुलाई को भी ईडी ने गोयल के ठिकानों पर छापामार कर तलाशी ली थी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि नरेश गोयल को मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में बुलाया था। इस मामले को लेकर गोयल से लंबी पूछताछ हुई। इसके बाद देर रात में उन्हें धन शाेधन निवारक अधिनियम के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया। ये है आरोपकेन्द्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने जेट एयरवेज और उसके प्रर्वतक नरेश गोयल उनकी पत्नी तथा जेट एयरवेज के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कैनरा बैंक से धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किया था। इसमें धनशोधन का भी पहलु सामने ...
ISRO की महिला वैज्ञानिक ‘निगार शाजी’ के बारे में, जिन्होंने लॉन्च किया Aditya L1

ISRO की महिला वैज्ञानिक ‘निगार शाजी’ के बारे में, जिन्होंने लॉन्च किया Aditya L1

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. भारत के अंतरिक्ष मिशन में तमिलनाडु की भूमिका अहम होती जा रही है। चंद्रयान 3 की सफलता में भी तमिलनाडु के बेटे-बेटियों का मुख्य योगदान था। अब आदित्य एल1 मिशन में भी यहां की एक बेटी देश का नाम रोशन कर रही है। चंद्रयान 3 मिशन में 54 महिलाओं ने का अहम रोल था। जिसे पीएम मोदी ने महिला शक्ति का एक जीवंत उदाहरण बताया था। आज इसरो ने सौर मिशन आदित्य एल 1 लॉन्च किया। इस मिशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहीं हैं। 59 वर्षीय निगार शाजी जो तमिलनाडु के तेनकासी जिले से ताल्लुक रखतीं हैं। बता दें कि चंद्रयान 3 के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल भी तमिलनाडु की ही हैं। जानिए आदित्य एल1 की प्रोजेक्ट निगार शाजी के बारे मेंजब इस सौर मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी के बारे में पत्रकार उनके भाई शेख सलीम से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि "निगार शाजी ने शेंगोट्टई सरकारी उच्चतर...

‘ममता, बालू…हम भी निकल जाते हैं’ सुबह तिल रखने की नहीं थी जगह, शाम होते-होते आधे-अधूरे रह गए नेता!

देश-विदेश
नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन क.ठ.ऊ.क.अ की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को खत्म हुई। बैठक में कई बातों पर आम राय बनी। इस बैठक में सुबह और शाम के माहौल में बड़ा अंतर दिखाई दिया। सुबह जब तस्वीर आई तो फोटोसेशन के दौरान मंच पैक्ड था। यह और बात है कि शाम होते-होते आधे-अधूरे नेता बचे। इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने तंज तक कस दिया। ममता और बालू के निकल जाने के बारे में पता चलने पर उन्होंने मंच से कहा कि हम क्यों पीछे रहें हम भी निकल जाते हैं। 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी क.ठ.ऊ.क.अ ने गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में शुक्रवार को 14 सदस्यीय महत्वपूर्ण समिति गठित की। इसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं। इसके साथ ही 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्यसमूह और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया ह...
कुत्ते से शुरू हुई बहस ने लिया भयानक रूप, बेरहमी से भाई को उतारा मौ’त के घाट

कुत्ते से शुरू हुई बहस ने लिया भयानक रूप, बेरहमी से भाई को उतारा मौ’त के घाट

देश-विदेश
पटियाला. पटियाला के सनौर के गांव दीवानवाला में मामूली विवाद को लेकर 2 भाइयों में से एक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अमरीक सिंह है जिसकी हत्या उसके भाई द्वारा चाकू मारकर कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की 3 बेटियां हैं और घर भी वह अकेला ही चलाता है। अमरीक और उसके भाई के बीच अक्सर कुत्ते को लेकर झगड़ा होता था, जिस कारण अमरीक काफी परेशान रहता था।कुत्ते पर हुए विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गत दिन अमरीक के भाई ने उसके घर की पहले तो बिजली की तार काट दी, जिसके बाद दोनों में फिर बहस हुई। फिर उसने अमरीक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। दूसरी तरफ एस.एच.ओ. परियांशु सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। अमरीक सिंह अस्पताल पहुंचते समय ही मौत हो गई। इस घटना के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।...
बारामूला पुलिस ने 343 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति कुर्क की

बारामूला पुलिस ने 343 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति कुर्क की

देश-विदेश
श्रीनगर (वार्ता). केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में इस साल अभी तक पुलिस ने 80 वांछित सहित 343 मादक पदार्थों की तस्करी (ड्रग तस्करों) करने वालों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि 343 ड्रग तस्करों में से 213 पर स्वापक औषधि और मनोवैज्ञानिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि 54 आदतन नशीले पदार्थों के तस्करों पर पीआईटी- एनडीपीएस/पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसके अलावा करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है।बारामूला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जिले में तस्करों द्वारा अवैध तस्करी के लिए जुटाई/इस्तेमाल की गई चल-अचल संपत्ति की कुर्की के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।पुलिस ने जिले के आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि वे समाज से मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने में प...
इसरो ने बताया, क्यों है सूर्य का अध्यनन करना जरूरी

इसरो ने बताया, क्यों है सूर्य का अध्यनन करना जरूरी

देश-विदेश
चेन्नई (वार्ता). भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) आने वाले दिनों में प्रक्षेपण यान पीएसएलवी के जरिए आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण करने वाला है, जो सूर्य के अध्ययन की दिशा में इसरो का पहला सूर्य अन्वेषी मिशन है।इसरो ने बताया कि आकाश गंगा में मौजूद विभिन्न तारों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सूर्य का अध्ययन जरूरी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि सूर्य सबसे नजदीक का ग्रह है, इसलिए अन्य तारों की तुलना में सूर्य का अध्ययन अधिक विस्तार से किया जा सकता है।इसरो ने कहा, सूर्य का अध्ययन करके हम आने वाले दिनों में आकाश गंगा में मौजूद विभिन्न ग्रहों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।जांच एजेंसी ने कहा, सूर्य बहुत ही सक्रिय ग्रह है और हम जितना देखते हैं, उससे बहुत फैला हुआ (बड़ा) है। इससे कई विस्फोट हुए हैं और इसने सौर्य प्रणाली में प्रचूर मात्रा में ऊर्जा जारी किया है। अगर इस तरह की विस्फोटक वस्तुए स...
तरनतारन में हेरोइन बरामद

तरनतारन में हेरोइन बरामद

देश-विदेश
जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान दौरान पंजाब के जिला तरनतारन के गांव मेहदीपुर से दो किलो 752 ग्राम हेरोइन बरामद की है।बीएसएफ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि आज सुबह के समय ड्रोन द्वारा गिराए गए प्रतिबंधित वस्तुओं की खेप की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव मेहदीपुर के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।उन्होंने बताया कि इस दौरान सैनिकों ने गांव के खेत से एक सफेद रंग की थैली बरामद की जिसमें लगभग 2.752 किलोग्राम हेरोइन के तीन पैकेट थे। इसके साथ ही 04 रोशन स्ट्रिप्स और एक संलग्न लोहे का हुक भी बरामद हुआ।...
इंडिया गठबंधन के संयोजक नाम पर सस्पेंस! आज जारी होगा Logo

इंडिया गठबंधन के संयोजक नाम पर सस्पेंस! आज जारी होगा Logo

देश-विदेश
नई दिल्ली. मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा हुआ है। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में ये नेता 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। गठबंधन के संयोजक पर सस्पेंस बरकरार है। गठबंधन का लोगो आज जारी किया जाएगा। इंडिया गठबंधन की बैठक के पहले दिन उद्धव ठाकरे और मल्लिकार्जुन खरगे ने एजेंडा रखा। मीटिंग के पहले दिन संयोजक और इंडिया के चेयरपर्सन के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। गठबंधन के संयोजक के नाम पर सस्पेंसमुंबई में INDIA की दूसरे दिन की बैठक से पहले गठबंधन का लोगो जारी किया जा सकता है। इसके बाद औपचारिक चर्चा शुरू होगी जिसमें लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे। विपक्षी गठबंधन INDIA के संयोजक के नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक इस मीटिंग में इस पर फ...