![मोमासर गांव में हुई डकैती में पकड़ा गया मखनिया गैंग के मुख्य सरगना, दुर्गम पहाड़ी में छुपा था डकैत](https://seema-sandesh.com/wp-content/uploads/2023/08/1-3.jpg)
मोमासर गांव में हुई डकैती में पकड़ा गया मखनिया गैंग के मुख्य सरगना, दुर्गम पहाड़ी में छुपा था डकैत
बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में गत दोनों मोमासर गांव में हुई ज्वेलर्स की डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मखनिया गैंग के सरगना 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात डकैत मक्खन लाल मीणा और उसके साथी रविंद्र कुमार मीणा को दबोच लिया है। बता दें कि गत 21 जुलाई को मोमासर गांव में डकैती करने के बाद कैंपर गाड़ी से 5-7 हथियारबंद डकैत फरार हो गए थे। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ डकैतों को दबोचा था। इस दौरान डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।बीकानेर एसपी करण शर्मा ने बताया कि मोमासर गांव में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद कैंपर गाड़ी से फरार हुए डकैतों ने पुलिस की जगह-जगह नाकाबंदी तोड़ी। इस दौरान डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इन्हें पकड़ने के लिए डूंगरगढ़ पुलिस, चूरू ऊरळ, चुरु पुलिस, उड रतनगढ़ की टीम उनका पीछा कर रही थी। इस दौरान काफी पीछा करने के बाद रामगढ़ रऌड और...