सलमान बहुत बडे स्टार, उनके सामने स्क्रीन मिलना आसान नहीं:चंगेज फिल्म की स्टारकास्ट बोली, साउथ ने सभी रीजनल फिल्म इंडस्ट्रीज को पंख दिए, आज परिणाम सबके सामने
जयपुर. बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार जीत की पहली पैन इंडिया फिल्म 'चंगेज' इस साल ईद पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जीत अपनी को-एक्टर सुष्मिता चटर्जी के साथ जयपुर आए। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर और आगामी फिल्म पर चर्चा की। सलमान की फिल्म के साथ रिलीज के सवाल पर उन्होंने कहा कि सलमान खान बहुत बडे स्टार है, मेगा स्टार है। हम यह उम्मीद भी नहीं करते कि हमें स्क्रीन ज्यादा मिलेगी, लेकिन यह जरूर है कि फिल्म लोगों काे पसंद आई तो स्क्रीन बढ जाएगी। यह फिल्म हर शहर में रिलीज हो, कुछ तो सिनेमा मिले, यही हम प्लान कर रहे है। हमारी फिल्म में शताफ फिगार और रोहित बोस रॉय जैसे कलाकार है। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार का जीत का पूरा नाम जितेंद्र मदनानी हैं, लेकिन फिल्मों में वह जीत के नाम से जाने जाते हैं।
राजस्थान में पैलेस ऑन व...








