Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

ऐक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी की बहन के साथ हुआ बैंक फ्रॉड, निकाले गए करीब 10 लाख

ऐक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी की बहन के साथ हुआ बैंक फ्रॉड, निकाले गए करीब 10 लाख

मनोरंजन
बंगाली ऐक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी की बहन व ऐक्ट्रेस पल्लवी चटर्जी के पीपीएफ अकाउंट से किसी ने ₹9.7 लाख निकाल लिए हैं। पल्लवी ने एक असिस्टेंट को अकाउंट में रुपए जमा कराने भेजा था जिसके बाद उन्हें पता चला कि 'डेथ के क्लेम' के आधार पर सारे रुपए एक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।
कौन हैं ऋषि सिंह जो बने हैं ‘इंडियन आइडल 13’ के विजेता?

कौन हैं ऋषि सिंह जो बने हैं ‘इंडियन आइडल 13’ के विजेता?

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
'इंडियन आइडल' के सीज़न 13 के विजेता ऋषि सिंह का जन्म 2 जुलाई 2003 को अयोध्या में हुआ था और उनके माता-पिता ने बचपन में उन्हें गोद लिया था। 'इंडियन आइडल' विजेता बनने से पहले ऋषि अपने घर के पास गुरुद्वारे और मंदिर में भजन गाया करते थे। ऋषि को इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर विराट कोहली फॉलो करते हैं।
प्लान के मुताबिक हुआ: परफॉर्मेंस के समय जीजी हदीद को गोद में उठाने और किस करने पर वरुण

प्लान के मुताबिक हुआ: परफॉर्मेंस के समय जीजी हदीद को गोद में उठाने और किस करने पर वरुण

मनोरंजन
ऐक्टर वरुण धवन ने एनएमएसीसी में परफॉर्मेंस के दौरान सुपरमॉडल जीजी हदीद को 'उनकी सहमति के बिना' गोद में उठाने और किस करने की आलोचना करने वाली एक ट्विटर यूज़र को जवाब दिया है। वरुण ने कहा, "बता दूं कि...उन्हें स्टेज पर लाना प्लान का हिस्सा था इसलिए बाहर निकलकर कुछ करने के बजाय...ट्विटर पर करने के लिए...नया काम ढूंढो।"...
9 लड़कों के साथ 1 कमरे में रहता था: संघर्ष के दिनों को याद कर ऐक्टर शरद केलकर

9 लड़कों के साथ 1 कमरे में रहता था: संघर्ष के दिनों को याद कर ऐक्टर शरद केलकर

मनोरंजन
अभिनेता शरद केलकर ने मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया है, "एक कमरे में 9 लड़कों के साथ रहता था।" उन्होंने कहा, "वहां एक होटल होता था जहां 2 में चपाती मिलती थी। सुबह व शाम में मैं 4 अंडे और 2 रोटी खाता था। मेरा खाना 25 में हो जाता था।"
बेटे को स्तनपान नहीं करा पाने के चलते खुद को बुरी मां समझने लगी थी: रुपाली गांगुली

बेटे को स्तनपान नहीं करा पाने के चलते खुद को बुरी मां समझने लगी थी: रुपाली गांगुली

मनोरंजन
ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'ईटाइम्स' को बताया है कि वह लैक्टेट नहीं कर पाने के चलते बेटे को स्तनपान नहीं करवा पाती थीं। उन्होंने कहा, "बच्चे के जन्म के बाद हम महिलाएं खुद पर बहुत दबाव डाल लेती हैं कि बच्चे को ब्रेस्ट मिल्क ही देना चाहिए। मैंने खुद को बहुत जज किया, अपने आपको बुरी मां समझने लगी थी।"
हमने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की थीं: नगमा के साथ अफेयर की खबरों पर रवि किशन

हमने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की थीं: नगमा के साथ अफेयर की खबरों पर रवि किशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अभिनेता रवि किशन ने ऐक्ट्रेस नगमा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर 'आप की अदालत' में कहा है, "हम साथ में अधिक फिल्में करते थे क्योंकि हमारी फिल्में ब्लॉकबस्टर होती थीं।" उन्होंने कहा, "हम अच्छे दोस्त थे और सबसे ज़रूरी बात कि सभी जानते थे कि शादीशुदा हूं।" बकौल ऐक्टर, वह अपनी पत्नी का बहुत सम्मान करते हैं।
मौत वाली रात अज्ञात शख्स के साथ होटल में जातीं ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वीडियो सामने आया

मौत वाली रात अज्ञात शख्स के साथ होटल में जातीं ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वीडियो सामने आया

मनोरंजन
भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वह आधी रात को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के उस होटल में एक अज्ञात शख्स के साथ जाती दिख रही हैं जहां उनका शव लटका मिला था। आकांक्षा उसके साथ कमरे में जाती दिखीं। पहले पुलिस ने बताया था कि शख्स उनके साथ 17 मिनट तक कमरे में था।
हम डरे नहीं थे, पता था फिल्म में कुछ आपत्तिजनक नहीं: ‘पठान’ के बॉयकॉट को लेकर निर्देशक

हम डरे नहीं थे, पता था फिल्म में कुछ आपत्तिजनक नहीं: ‘पठान’ के बॉयकॉट को लेकर निर्देशक

मनोरंजन
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर फिल्म को बॉयकॉट कराने की मांग पर कहा है, "हम डरे नहीं थे। पता था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक नहीं है।" वहीं, गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की कॉस्ट्यूम पर उन्होंने कहा, "हमें (भगवा) रंग पसंद आया था। इससे ज़्यादा कुछ सोचा नहीं, हमारा इरादा गलत नहीं था।"...
मुझे व बेटे को कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट से हटाया गया, ये लोग सांप से भी अधिक खतरनाक: शेखर सुमन

मुझे व बेटे को कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट से हटाया गया, ये लोग सांप से भी अधिक खतरनाक: शेखर सुमन

मनोरंजन
अभिनेता शेखर सुमन ने ट्वीट किया है, "मैं इंडस्ट्री में कम-से-कम 4 लोगों को जानता हूं जिन्होंने मुझे और (बेटे) अध्ययन को कई प्रोजेक्ट से हटाने के लिए गैंगअप किया।" उन्होंने कहा, "इन 'गैंगस्टरों' का बहुत दबदबा है...वे सांप से भी अधिक खतरनाक हैं।" इससे पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, "मुझे बॉलीवुड में अलग-थलग किया जा रहा था।"...
अच्छे से लिखना है, 3 साल में रिलीज़ हो सकता है: ‘ब्रह्मास्त्र का सीक्वल कब आएगा’ पर अयान

अच्छे से लिखना है, 3 साल में रिलीज़ हो सकता है: ‘ब्रह्मास्त्र का सीक्वल कब आएगा’ पर अयान

मनोरंजन
निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल के सवाल पर कहा है, "हम 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' एकसाथ बनाएंगे।" उन्होंने कहा, "हम पहले फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छे से लिखेंगे जिसमें थोड़ा समय लगेगा और फिर पूरी तरह समझकर इसे बनाएंगे। मुझे लगता है कि करीब 3 साल बाद 'ब्रह्मास्त्र 2' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो सकती है।"...