Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

ओपनिंग वीक पर हाइएस्ट कलेक्शन वाली फिल्म बनी पठान:केजीएफ 2 और बाहुबली के रिकॉर्ड को तोड़ा, सिर्फ सात दिन में वर्ल्डवाइड आंकड़ा 640 करोड़ पहुंचा

ओपनिंग वीक पर हाइएस्ट कलेक्शन वाली फिल्म बनी पठान:केजीएफ 2 और बाहुबली के रिकॉर्ड को तोड़ा, सिर्फ सात दिन में वर्ल्डवाइड आंकड़ा 640 करोड़ पहुंचा

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
थिएटर्स में पठान का ब्लॉकबस्टर रन जारी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 318.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, रिलीज के सातवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की है। पठान ओपनिंग वीक पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने केजीएफ 2 और बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तमिल और तेलुगु के आंकड़े मिला लिए जाएं तो फिल्म की कुल कमाई 330.25 करोड़ हो गई है। वहीं फिल्म ने अब तक 639.1 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।...
नातिन नाओमिका सरन की ग्रैजुएशन सेरेमनी पर पहुंची डिंपल कपाड़िया

नातिन नाओमिका सरन की ग्रैजुएशन सेरेमनी पर पहुंची डिंपल कपाड़िया

मनोरंजन
दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया इन दिनों पठान की सक्सेस को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके काम की तारीफ की जा रही है। इस बीच हाल ही में डिंपल को उनकी नातिन यानी रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन की ग्रैजुएशन सेरेमनी में स्पॉट किया गया है। नाओमिका ने शेयर की खास दिन की फोटोजनाओमिका ने खुद सोशल मीडिया पर डिंपल के साथ फोटो शेयर की है,जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि नाओमिका ने गुरुग्राम के श्री राम स्कूल मोलसरी ने हाईस्कूल पास किया है, जो कि NCR का जानामाना कॉलेज है। पोस्ट शेयर करते हुए नाओमिका ने लिखा- ‘मेरे पसंदीदा लोगों की मौजूदगी में मैं ग्रैजुएट हो चुकी हूं।’...
मसाबा गुप्ता का वेडिंग सेलिब्रेशन:बेटी की शादी में साथ दिखे पिता विवियन रिचर्ड्स- नीना गुप्ता, कपल ने पैपराजी को बांटी मिठाइयां

मसाबा गुप्ता का वेडिंग सेलिब्रेशन:बेटी की शादी में साथ दिखे पिता विवियन रिचर्ड्स- नीना गुप्ता, कपल ने पैपराजी को बांटी मिठाइयां

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने बीते दिन यानी 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से एक प्राइवेट फंक्शन में शादी कर ली, जिसमें उनकी पूरी फैमिली नजर आईं। वहीं अब मसाबा ने मुंबई में एक वेडिंग पार्टी होस्ट की जिसमे कई सेलेब्स ने शिरकत की। पार्टी में मसाबा गुप्ता की मां नीना गुप्ता और पिता विवियन रिचर्ड्स भी साथ दिखाई दिए। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मसाबा अपने माता पिता के साथ पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं। इस दौरान नीना ने अपनी बेटी की शादी की खुशी में मसाबा के साथ मीडिया और पैपराजी को मिठाई भी बांटी है। मसाबा गुप्ता मिठाई के डिब्बे देते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि मसाबा गुप्ता की ये दूसरी शादी है। उन्होंने मधु मंटेना से साल 2015 में पहली शादी की थी, जो बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर हैं। दोनों की शादी 2019 में टूट गई थी। वहीं...
पठान की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ पर पहुंची:पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी, सुल्तान और बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे

पठान की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ पर पहुंची:पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी, सुल्तान और बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे

टॉप न्यूज़, What's Hot, मनोरंजन
तीसरे दिन भी पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 38 करोड़ की कमाई है। सभी भाषाओं में फिल्म की कुल कमाई देखी जाए तो इसने अब तक देश में 165 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पास पहुंच गया है। शनिवार और रविवार को फिल्म के 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने के आसार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन वर्ल्डवाइड 80 से 100 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। सुल्तान और बाहुबली-2 के रिकॉर्ड को तोड़ाडोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। अब बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 80 से 100 करोड़ के बीच बिजनेस किया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 300 करोड़ तक हो गई है। हालां...
कार्तिक ने एक फिल्म के लिए थे 20 करोड़ रुपए:बोले- वो मेरे मेहनत के पैसे थे, मैं अपने प्रोड्यूसर्स के 20 दिन में पैसे डबल कर देता हूं

कार्तिक ने एक फिल्म के लिए थे 20 करोड़ रुपए:बोले- वो मेरे मेहनत के पैसे थे, मैं अपने प्रोड्यूसर्स के 20 दिन में पैसे डबल कर देता हूं

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हाइएस्स पेड एक्टर्स में से एक हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कार्तिक ने कोविड के दौरान राम माधवानी की थ्रिलर फिल्म 'धमाका' की 10 दिन तक शूटिंग करने के 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की और बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन्हें इतनी मोटी रकम क्यों दी थी। मैं अपने प्रोड्यूसर्स के 20 दिन में पैसे डबल कर देता हूं कार्तिक ने इंडिया टीवी में बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने इस फिल्म की शूटिंग कोरोना के समय की थी। पर क्या मैं ऐसे अपनी फीस डिसकस कर सकता हूं? पर हां वो फिल्म (धमाका) ऐसे बनी, जिसमें 10 दिन का ही शूट था। वो मेरे मेहनत के पैसे थे और मैं अपने प्रोड्यूसर्स के 10 दिनों में क्या, 20 दिन में पैसे डबल कर देता हूं, तो ये तो बनता है।' ...
‘सेल्फी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी ने दिया कॉमेडी का डोज, 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘सेल्फी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी ने दिया कॉमेडी का डोज, 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'सेल्फी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इमरान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय सुपरस्टार विजय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। वहीं इमरान और उनके बेटे का अक्षय के साथ सेल्फी लेने का सपना होता है। अब फिल्म देख कर ही पता चलेगा कि इमरान का ये सपना पूरा हो पाता है या नहीं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले महीने 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं।...
खंडाला में कुछ देर में शुरू होगी हल्दी की रस्म:KL राहुल-अथिया की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 100 मेहमान, मोबाइल से फोटो खींचने पर मनाही

खंडाला में कुछ देर में शुरू होगी हल्दी की रस्म:KL राहुल-अथिया की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 100 मेहमान, मोबाइल से फोटो खींचने पर मनाही

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की 23 जनवरी को शादी होगी। शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमानों को काफी कड़े रूल्स फॉलो करने होंगे। मेहमानों को शादी के दौरान कोई भी फोटोज ना लेने की हिदायत दी गई है। साथ ही ये भी सुनने में आ रहा है कि उनके फोन को शादी में एंट्री से पहले ही एक जगह जमा करा लिया जाएगा। आथिया और राहुल की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में केवल 100 लोगों को इनवाइट किया गया है। इन 100 लोगों में दोनों तरफ के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी से जुड़ी किसी भी इवेंट की फोटोज लीक न हो इसके लिए मीडिया को वैन्यू से काफी दूर रखा गया है। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर अजीत रेडकर का कहना है कि वैन्यू से काफी दूर मीडिया का बेस बनाया गया है। सिक्योरिटी काफी ज्यादा टाइट...
चंगेज खान की लव स्टोरी पर बनी जानलेवा फिल्म:91 लोगों को हुआ कैंसर, हीरो-हीरोइन और डायरेक्टर सहित 46 की जान इसी से गई

चंगेज खान की लव स्टोरी पर बनी जानलेवा फिल्म:91 लोगों को हुआ कैंसर, हीरो-हीरोइन और डायरेक्टर सहित 46 की जान इसी से गई

मनोरंजन
1956 में आई हॉलीवुड फिल्म दी कॉन्करर (विजेता)। ये मंगोल शासक चंगेज खान की लव स्टोरी थी। ये लव स्टोरी हॉलीवुड के लिए जानलेवा साबित हुई। 1951 से 1955 के बीच अमेरिका ने लगातार न्यूक्लियर टेस्ट किए थे। 1954-55 में ही इस फिल्म की शूटिंग उसी न्यूक्लियर टेस्ट साइट से 220 किमी दूर हो रही थी। जहरीली हवाओं और टेस्ट साइट से उड़कर आई जहरीली धूल ने वो असर दिखाया कि इस फिल्म की 220 लोगों की यूनिट में से 91 को कैंसर हुआ। धीरे-धीरे 46 लोगों की जान इस कैंसर ने ली। मरने वालों में फिल्म के हीरो, हीरोइन, डायरेक्टर सहित कई लोग शामिल थे। ज्यादा रियल शॉट्स, परफेक्शन और कहानी की डिमांड के नाम पर एक्टर्स से झूठ बोलकर फिल्म की शूटिंग कराई गई। नतीजा, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट में से सिर्फ दो-तीन लोग ही बचे थे जिन्हें कैंसर नहीं हुआ और जिंदा बच गए। फिल्म की शूटिंग साइट पर न्यूक्लियर टेस्ट के रेडिएशन का इतना खतर...
पठान का टिकट नहीं मिला तो सुसाइड कर लूंगा:सिरफिरे फैन ने कहा-अगर फिल्म नहीं देख पाया और शाहरुख नहीं मिले, तो 25 तारीख को जान दे दूंगा

पठान का टिकट नहीं मिला तो सुसाइड कर लूंगा:सिरफिरे फैन ने कहा-अगर फिल्म नहीं देख पाया और शाहरुख नहीं मिले, तो 25 तारीख को जान दे दूंगा

मनोरंजन
शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिलीज होने में अब बस चंद दिन बचे हैं, ऐसे में ये फिल्म काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इसी बीच शाहरुख के एक फैन ने कहा है कि अगर वो शाहरुख की फिल्म पठान नहीं देख पाया तो सुसाइड कर लेगा। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा है कि उसके पास फिल्म का टिकट खरीदने के पैसे नहीं हैं लेकिन उसकी फिल्म देखने की काफी ज्यादा इच्छा है। साथ ही उसका कहना है कि वो शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन है और उनसे एक बार मिलना चाहता है। फिल्म का टिकट नहीं मिला तो जान दे दूंगावीडियो में देखा जा सकता है कि वो शख्स तालाब के किनारे खड़ा है। वीडियो में उसने कहा, 'मेरे पास पठान का टिकट खरीदने के पैसे नहीं हैं लेकिन मैं ये फिल्म देखना चाहता हूं, मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं इसलिए अगर वो मुझसे मिलने नहीं आए और मैं फिल्म नहीं देख पाया तो 25 जनवरी को यहीं तालाब में कूदकर जान दे दूंगा। प्...
दर्दनाक थे परवीन के आखिरी कुछ दिन:भूख से मरीं, 3 दिनों तक बंद कमरे में सड़ती रही लाश, अंतिम संस्कार में भी नहीं था परिवार

दर्दनाक थे परवीन के आखिरी कुछ दिन:भूख से मरीं, 3 दिनों तक बंद कमरे में सड़ती रही लाश, अंतिम संस्कार में भी नहीं था परिवार

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
तारीख- 22 जनवरी 2005 जगह- एज रिवेरा बिल्डिंग, 7वीं मंजिल, जुहू, मुंबई एक अपार्टमेंट के दरवाजे के बाहर अखबार और दूध के पैकेट तीन दिनों से इकट्ठा होते जा रहे थे। दरवाजे पर ना ताला डला था और ना ही अंदर से पिछले तीन दिनों से कोई बाहर निकला। जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो उन्हें संदेह हुआ। दरवाजे के पास गए तो सड़न की बदबू से ज्यादा देर वहां रुक नहीं सके। स्थिति संदिग्ध थी तो पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। पुलिस पहुंची, दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला और फिर जब दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर आंखों के सामने था। अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस परवीन बाबी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, लेकिन पहचानने लायक नहीं थी। शरीर सड़ रहा था और कमरे में इतनी दुर्गंध थी कि कोई सांस नहीं ले पा रहा था। कमरा पूरी तरह बेतरतीब था और बिस्तर के...