फंदे से लटकी मिलीं 31 साल की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर, मौत के पहले शेयर किया था बेटी का वीडियो
मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत हो गई है। उनकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस का सुसाइड किया गया है। यह घटना गुरुवार शाम 7:30 बजे की है। अपर्णा के घर में उस वक्त उनकी मां और बहन मौजूद थीं।खबर मिलते ही अपर्णा को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें डेड बताया। हॉस्पिटल वालों ने ही स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर्णा सिर्फ 31 साल की थीं। वे केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थीं।
कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर थीं एक्टिवपुलिस ने फिलहाल इसे अननेचुरल डेथ मानकर रिपोर्ट दर्ज की है। आस-पास के लोगों से पूछताछ जारी है। अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौत के कुछ घंटे पहले बेटी का एक वीडियो भी शेयर किया था।वो कुछ देर पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। सबसे बड़ा सवाल है की इतनी जल्दी उनके साथ ऐसा क्या हुआ...








