Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

अली फजल-ऋचा चड्ढा ने खेली फूलों की होली, भांगड़ा पर किया जोरदार डांस

अली फजल-ऋचा चड्ढा ने खेली फूलों की होली, भांगड़ा पर किया जोरदार डांस

मनोरंजन
नई दिल्ली।लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए। अली और ऋचा की शादी कोविड और तमाम कारणों से कई बार पोस्टपोन होती रही लेकिन अब आखिरकार दोनों 7 फेरे लेकर एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधन में बंध गए। दोनों की शादी का फंक्शन हाल ही में दिल्ली में पूरा हुआ। अब जल्द ही मेहमानों को रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। शादी के जश्न को और भी ज्यादा रंगीन बनाने के लिए कपल अभी लखनऊ में है और वहां पर भी एक आलीशान पार्टी रखी गई है। बात करें अली फजल और ऋचा चड्ढा की मेहंदी और संगीत सेरिमनी की तो इसे बहुत खास और यूनिक रखा गया। फंक्शन में दोनों का कुदरत के लिए प्यार साफ देखने को मिला। फंक्शन में फूल-पत्तियों, जूट और लकड़ियों का जमकर इस्तेमाल किया गया।कपल ने 'फूलों की होली' खेली जिसमें उनके परिवार के लोग और दोस्तों ने पार्टिसिपेट किया। पारंपरिक ...
‘शहनाज नहीं फेकनाज’, ट्विटर पर इसलिए शहनाज हो रहीं ट्रोल

‘शहनाज नहीं फेकनाज’, ट्विटर पर इसलिए शहनाज हो रहीं ट्रोल

मनोरंजन
नई दिल्ली।शनिवार को बिग बॉस रियलिटी शो के सीजन 16 का धमाकेदार आगाज हुआ। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री एक्टर्स से लेकर फिल्मी जगत की कई सेलेब्स ने शो में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। कंटेस्टेंट की लिस्ट में यूं तो सभी कंटेस्टेंट की एंट्री मजेदार रही लेकिन सबसे खास रहा फिल्ममेकर साजिद खान को बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करते हुए देखना। और इससे भी खास रहा साजिद खान के जरिए शहनाज को शो के ग्रांड प्रीमियर पर देखना। हालांकि शहनाज की शो पर दिखाई वीडिय क्लिप को लेकर वे इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं। आखिर इस क्लिप में शहनाज ने ऐसा क्या बोल दिया.... साजिद को सपोर्ट करना शहनाज को पड़ा भारी बता दें इस शो के ग्रांड प्रीमियर एपिसोड में शहनाज को देखकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया। बिग बॉस के पिछले सीजन में शहनाज मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं थीं।  इस बार दर्शकों की उनसे...
विक्रम वेधा या पोन्नियिन सेलवन, बॉक्स ऑफिस के बाद जानें IMDb रेटिंग में किसने मारी बाजी?

विक्रम वेधा या पोन्नियिन सेलवन, बॉक्स ऑफिस के बाद जानें IMDb रेटिंग में किसने मारी बाजी?

मनोरंजन
मुंबईमणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 (Ponniyin Selvan 1) की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की विक्रम वेधा (Vikram Vedha) से है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तो पोन्नियिन सेलवन 1  ने बाजी मार ली है, लेकिन IMDb रेटिंग में कौन आगे है, ये हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं। विक्रम वेधा का IMDb कलेक्शनफिल्म विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन को काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में ऋतिक तीन लुक्स में नजर आ रहे हैं और उनका गैंग्स्टा लुक उनके फैन्स को खूब भा रहा है। फिल्म के गाने अलकोहोलिया को भी दर्शकों ने पसंद किया है। विक्रम वेधा की IMDB रेटिंग 6.9 है, जो 7.6 हजार वोट्स के मुताबिक तय हुई है। बता दें कि फिल्म को 44% लोगों ने 10, 7.1% लोगों ने 9, 5.6 % लोगों ने 8, 2.5 % लोगों ने 2 और 33.8 % लोगों ने 1 रेटिंग दी है। विक्रम वेधा का बॉक्स ऑफिसऋतिक रोशन और सै...
जब संजय दत्त के दोनों गालों पर पड़े थप्पड़, गांधी जयंती पर शेयर किया ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का ये वीडियो

जब संजय दत्त के दोनों गालों पर पड़े थप्पड़, गांधी जयंती पर शेयर किया ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का ये वीडियो

मनोरंजन
नई दिल्ली।गांधी जयंती पर संजय दत्त ने अपनी फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' का वो सीन शेयर किया है जिसमें उन्हें सिक्योरिटी गार्ड से थप्पड़ पड़ते हैं। साल 2006 में आई यह संजय दत्त की सुपरहिट मूवी थी जिसे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। यह फिल्म संजय दत्त और सुनील दत्त साहब की फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' की सीक्वल थी जिसे दर्शको को बेशुमार प्यार मिला था। जब गार्ड ने मारा मुन्ना भाई को थप्पड़फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' का जो सीन संजय दत्त ने शेयर किया है इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड संजू बाबा को थप्पड़ मार देता है। इस पर सर्किट तुरंत गुस्से में उस गार्ड की तरफ बढ़ता है लेकिन संजय दत्त उसे रोक देते हैं। संजय दत्त बापू की सीख को याद करते हुए कहते हैं कि जब कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो उसकी तरफ दूसरा गाल बढ़ा देना चाहिए। संजय दत्त ने याद की बापू की सीखमगर गार्ड संजय दत्त के दूसरे गाल पर भ...
पलंग को लेकर हुआ BIGG BOSS 16 का पहला झगड़ा, अर्चना गौतम से भिड़ीं ‘छोटी सरदारनी’

पलंग को लेकर हुआ BIGG BOSS 16 का पहला झगड़ा, अर्चना गौतम से भिड़ीं ‘छोटी सरदारनी’

मनोरंजन
नई दिल्ली।Bigg Boss 16 का सफर शुरू हो चुका है। शो का पहला एपिसोड 1 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया। सोशल मीडिया के जरिए मशहूर हुए चेहरों से लेकर टीवी और सिनेमा जगत के सेलेब्रिटीज तक इस शो का हिस्सा बनेंगे। बिग बॉस हाउस में दाखिल होने के बाद ही कंटेस्टेंट्स के बीच तू तू-मैं मैं शुरू हो गई और इस सीजन का पहला झगड़ा पलंग को लेकर हुआ।निमृत और अर्चना की हुई टक्करबिग बॉस हाउस में सबसे पहले कदम रखने वाली कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को बिग बॉस ने कैप्टन बनाया और घर के भीतर आने वाली हर खिलाड़ी को बेड और बाकी चीजें अलॉट करने की जिम्मेदारी सौंपी। निमृत ने कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को आइने के ठीक सामने वाला पलंग अलॉट किया लेकिन फिर कुछ कारणों के चलते उन्होंने अर्चना से पलंग बदलने को कहा। पलंग को लेकर हुआ जोरदार झगड़ाइसी बात पर अर्चना बिग बॉस की कप्तान निमृत कौर से भिड़ गईं। अर्...
कृष्णा अभिषेक ने मिलाया बिग बॉस से हाथ, लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास

कृष्णा अभिषेक ने मिलाया बिग बॉस से हाथ, लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्लीबिग बॉस 16 की शुरुआत आज से हो जाएगी और दर्शक एक बार फिर शो को देखने के लिए बेताब हैं। इस सीजन शो की थीम सर्कस पर है। बता दें मेकर्स शो को मजेदार और ग्रैंड बनाने के लिए खूब तैयारी कर रहे हैं। इस शो के अलावा भी वे एक शो और लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है बिग बज। इस शो में वो कंटेस्टेंट्स आएंगे जो शो से बाहर हो जाएंगे। इतना ही नहीं यहां इनकी क्लास भी लगाई जाएगी, उनकी पूरी जर्नी को लेकर और बता दें कि ये क्लास लगाने वाले हैं कृष्णा अभिषेक। जी हां, कृष्णा इस शो को होस्ट करेंगे और वे बाहर हुए कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे। क्या बोले कृष्णा रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'बिग बॉस सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो है। पहले ही सीजन से इसे प्यार मिला है और अब 16वें सीजन तक वो प्यार बरकरार है। मैं बिग बज शो होस्ट करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं जहां मैं बाहर हु...
आज रात सलमान खान के शो का प्रीमियर

आज रात सलमान खान के शो का प्रीमियर

मनोरंजन
मुंबईटीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का आज रात (1 अक्टूबर) से आगाज होने जा रहा है। सलमान खान एक बार फिर से शो को होस्ट करते दिखेंगे। प्रीमियर एपिसोड का प्रसारण शनिवार और रविवार दो दिन होगा। दोनों दिन सलमान खान शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट से मिलवाएंगे। ‘बिग बॉस’ सीजन 16 के सेट को ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। सेट की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में कुल 98 कैमरे लगाए गए हैं जो 24 घंटे शो के कंटेस्टेंट पर नजर रखेंगे। इस बार घर का थीम सर्कस से प्रेरित है।  कब होगा ग्रैंड प्रीमियर ’बिग बॉस 16’ का ग्रैंड प्रीमियर 1 और 2 अक्टूबर को रात 9.30 बजे से कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे से होगा। वीकेंड में ’बिग बॉस’ रात 9.30 बजे से आएगा। ऑनलाइन भी देख सकेंगे शो अगर टीवी पर एपिसोड देखने से चूक गए तो कोई बात नहीं आप ...
इच्छा बनकर सबका दिल जीतने वालीं टीना दत्ता आईं बिग बॉस के घर

इच्छा बनकर सबका दिल जीतने वालीं टीना दत्ता आईं बिग बॉस के घर

मनोरंजन
नई दिल्लीबिग बॉस 16 आज से शुरू हो रहा है और शो के सभी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो शुरू होने में कुछ घंटे बचे हैं, लेकिन अब तक सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने नहीं आए हैं। चैनल सोशल मीडिया पर कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम तो बता चुका है, लेकिन कुछ के नाम में सस्पेंस हैं। अब तक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है और वो कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता हैं। टीना का प्रोमो सामने आया है जिसमे वह मां दुर्गा की पूजा करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में आप देखेंगे कि मां दुर्गा की पूजा करते हुए टीना कहती हैं कि हे दुर्गा मां बस मेरी एक इच्छा पूरी कर दो। कोई ऐसा चमत्कार कर दो कि मुझे भी जंता से वही प्यार मिल जाए जो इच्छा को मिला था।टीना का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा गया है, 'दुर्गा मां के आर्शीवाद के साथ क्या होगी टीना की सारी इच्छा पूरी? देखिए बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर आज रात 9.30 बजे से कलर्स पर।'...
सलमान खान ने प्रोड्यूसर से क्यों कहा- दफा हो जाओ, चिरंजीवी ने सुनाया किस्सा

सलमान खान ने प्रोड्यूसर से क्यों कहा- दफा हो जाओ, चिरंजीवी ने सुनाया किस्सा

मनोरंजन
नई दिल्लीबॉलीवुड सुपरस्टार अपने एक-एक प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये फीस चार्ज करते हैं। हर फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करना चाहता है लेकिन कई बार प्रोड्यूसर उनकी फीस अफॉर्ड नहीं कर पाते। लेकिन ऐसा कम ही होता है जब सलमान खान अपनी फीस ही छोड़ दें। हॉलीवुड फिल्म Lucifer की रीमेक मूवी GodFather में सलमान खान ने भी काम किया है। फिल्म का टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है जो कि काफी दमदार है। बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही मान गए थे सलमानसलमान खान ने बिना इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े ही इसमें काम करने के लिए हां कह दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए एक रुपये भी फीस नहीं ली। एक इंटरव्यू के दौरान चिरंजीवी ने बताया कि किस तरह निर्देशक मोहन राजा ने सलमान खान का नाम इस रोल के लिए सुझाया था और कहा था कि वो हमारा बेस्ट फैमिली फ्रेंड है। जब चिरंजीवी ने सलमान को किया ...
माधुरी दीक्षित को कौन करता है इंस्पायर? सिनेमा की चकाचौंध से अपनी बायोपिक तक पर किया रिएक्ट

माधुरी दीक्षित को कौन करता है इंस्पायर? सिनेमा की चकाचौंध से अपनी बायोपिक तक पर किया रिएक्ट

मनोरंजन
मुंबई'धक धक गर्ल' कहलाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। माधुरी आखिरी बार वेब सीरीज 'द फेम गेम' (The Fame Game) में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इसके बाद अब माधुरी जल्दी ही अमेजन प्राइम वीडियो की 'मजा मा' (Maja Ma) में नजर आएंगी और इसके ट्रेलर और गानों को दर्शकों को खूब पसंद कर रहे हैं। अब किरदारों का चुनने का क्या पैमाना हो गया है?स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए, किरदार पसंद आना चाहिए और क्या मैसेज जा रहा है... ये जरूर है। इसके साथ ही टीम क्या है, कौन बना रहा है और किन के साथ में मैं करने जा रही हूं। माधुरी दीक्षित और पल्लवी (मजा मा में माधुरी का किरदार) में क्या कुछ कॉमन या अनकॉमन है?पल्लवी और मेरे में काफी कुछ कॉमन है, वो भी एक मां है, बेटी है, पत्नी है और मैं भी ये सब हूं। इसके अलावा...