Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

शादी की चौथी सालगिरह पर सोनम कपूर का रोमांटिक पोस्ट

शादी की चौथी सालगिरह पर सोनम कपूर का रोमांटिक पोस्ट

मनोरंजन
मुंबई सोनम कपूर इस वक्त परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गईं और मुंबई आती-जाती रहती हैं। 8 मई को उनकी शादी की चौथी सालगिरह है। इस मौके पर सोनम ने सोशल मीडिया पर आनंद के साथ की कई तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि वह ब्रह्मांड को धन्यवाद करती हैं कि उन्हें इतना अच्छा इंसान मिला। पोस्ट में क्या लिखा सोनम ने लिखा ‘6 साल बीत गए और आगे अनंत काल के लिए’ यहां एक्ट्रेस ने अपने 2 साल के डेटिंग का जिक्र किया। वह लिखती हैं, ‘हैप्पी हैप्पी एनिवर्सिरी आनंद आहूजा मैं हमेशा बहुत रोमांटिक रही हूं और अब तक लिखी गई सभी प्रेम कहानियों पर विश्वास करती हूं। मैंने जो सपना देखा और जिसकी कामना की वह सब तुमने दिया। ...
तेजस्वी प्रकाश को नहीं पसंद करण कुंद्रा की ये आदत

तेजस्वी प्रकाश को नहीं पसंद करण कुंद्रा की ये आदत

मनोरंजन
मुंबई टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस (BIGG BOSS) के घर में बनी करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की जोड़ी, बाहर आने के बाद भी सलामत है और दोनों के बीच का प्यार बढ़ता ही जा रहा है। फैन्स को भी तेजस्वी और करण की जोड़ी खूब पसंद है और प्यार से इसे तेजरन(TejRan) कहा जाता है। करण और तेजस्वी जब भी साथ होते हैं तो उनके फोटोज और वीडियोज वायरल हो जाते हैं, वहीं बिग बॉस के बाद दोनों ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो 'लॉक अप' (Lock Upp) में अपना जलवा बिखेरा। लॉक अप का फिनाले हो चुका है और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जनता के सामने सीजन वन के विजेता बनकर आए। शो की आखिरी रात काफी मस्ती भी हुई, जहां तेजस्वी ने करण की एक बुरी आदत का खुलासा किया। तेजस्वी ने बताई करण की बुरी आदतलॉक अप में कंगना रनौत ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को स्टेज पर बुलाया और डांस करने के ल...
माही विज को मिली रेप की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी मदद

माही विज को मिली रेप की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी मदद

मनोरंजन
नई दिल्ली इन दिनों माही विज स्क्रीन से भले ही दूर क्यों ना हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माही विज ने हाल ही में ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें उन्होंने एक चौंका देने वाली घटना का खुलासा किया है। माही ने वीडियो को शेयर करते हुए शिकायत की कि बीते दिन उनकी कार को एक अजनबी ने टक्कर मार दी और फिर उनके साथ बदसलूकी करने लगा। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने अभिनेत्री को बलात्कार की धमकी तक दे डाली।  शेयर किया चौंका देने वाला वीडियोमाही ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक अंजान व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मारी और फिर मेरे साथ गाली-गलौज भी करने लगा। इतना ही नहीं, उसने मुझे रेप की भी धमकी दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई और उसने अपने पति से कहा छोड़ दे इसको।' अपने ट्वीट में मु...
इब्राहिम को सैफ अली खान समझ बैठी भीड़, मांगने वाले बोले- हमें पैसे देकर जाओ

इब्राहिम को सैफ अली खान समझ बैठी भीड़, मांगने वाले बोले- हमें पैसे देकर जाओ

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान काफी हद तक उन्हीं की तरह दिखते हैं। फैंस तो इस बात को अच्छा मानते हैं और इब्राहिम में सैफ अली खान की झलक देखते हैं, लेकिन अपने पिता की तरह दिखने के चलते हाल ही में इब्राहिम अली खान मुश्किल में पड़ते दिखाई दिए। असल में कुछ मांगने वालों ने इब्राहिम अली खान को सैफ अली खान समझकर घेर लिया। भीड़ इकट्ठा होने लगी और फिर किसी तरह इब्राहिम इस सिचुएशन से निकले। भीड़ से बाल-बाल बचे इब्राहिम अलीये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इब्राहिम अली खान को व्हाइट कलर की गाड़ी में बैठते हुए देखा जा सकता है और उनके पीछे-पीछे एक मांगने वाली अपने बच्चे को गोद में लिए चली आती है और उनसे कहती है - सैफ अली खान, पैसे देकर जाओ हमें। एक पापाराजी अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- उन्होंने गलती से उसे सैफ अली खा...
Anek के एक सीन ने मचा दी धूम, देखिए हिंदी और भारत के बारे में ऐसा क्या बोले आयुष्मान खुराना?

Anek के एक सीन ने मचा दी धूम, देखिए हिंदी और भारत के बारे में ऐसा क्या बोले आयुष्मान खुराना?

मनोरंजन
मुंबई आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर के चर्चे हैं। खासतौर पर 31 सेकंड के एक सीन ने हिंदी भाषा और भारतीय होने की डिबेट को फिर ताजा कर दिया है। इस सीन को देखकर लोग अजय देवगन और संदीप किच्चा की डिबेट को याद कर रहे हैं। फिल्म सोशियो-पॉलिटिकल ड्रामा है। ट्रेलर का दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके कई सीन्स और डायलॉग चर्चा में  हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा है। इसमें खासतौर पर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को दिखाया गया है। सीन की हो रही तारीफ आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। खासतौर पर हिंदी भाषा वाले सीन की क्लिप लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और तारीफ कर रहे हैं। इस सीन में आयुष्मान खुराना गाड़ी चला रहे हैं और एक शख्स से बा...
Shahrukh Khan के मन्नत में विदेश की बड़ी हस्तियों ने की शिरकत, बोले- अब समझ आया उनका चार्म

Shahrukh Khan के मन्नत में विदेश की बड़ी हस्तियों ने की शिरकत, बोले- अब समझ आया उनका चार्म

मनोरंजन
नई दिल्ली करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अक्सर अपनी दरियादिली या सादगी भरे अंदाज की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं। एक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, शाहरुख ने अपने घर मन्नत में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। अब पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें शाहरुख सभी के साथ ग्रुप फोटो में दिख रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इन हस्तियों ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए पोस्ट भी शेयर किया। फैन्स सुपरस्टार के इस व्यवहार से काफी खुश हैं लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई देशों के जनरल हुए शामिल मन्नत में शाहरुख द्वारा होस्टेड पार्टी में कनाडा, फ्रांस, क्यूबेक और अन्य देशों ने जनरल ने शिरकत की। इस दौरान एक्टर टी-शर्ट और डेनिम पहने दिख रहे हैं। शाहरुख की सभी के साथ अलग-अलग फोटो सि...
सोनाक्षी सिन्हा के साथ अफेयर की खबरों पर बोले जहीर इकबाल, कहा- ‘अगर आपको ऐसा लगता है…’

सोनाक्षी सिन्हा के साथ अफेयर की खबरों पर बोले जहीर इकबाल, कहा- ‘अगर आपको ऐसा लगता है…’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल के बीच कुछ समय पहले रिलेशनशिप की चर्चा चली थी। इसके कयास तब लगने शुरू हुए जब सोनाक्षी ने जहीर के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक प्यारा सा नोट लिखा। दोनों ने तब तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा और चुप्पी साधे रखी। जहीर ने फिल्म ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब जहीर ने सोनाक्षी के साथ अफेयर की अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वह इन सबकी फिक्र नहीं करते, अगर किसी को ऐसा लगता है तो ठीक है। ‘किसी के सोचने से फर्क नहीं’ जहीर सलमान की अगली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आने वाले हैं। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘अब इतना वक्त हो गया है कि मुझे परवाह भी नहीं है। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो मैं ठीक हूं, आप सोच रहे हैं, सोचते रहिए। यह आपके लिए अच्छा है। अगर मैं उसके (सोनाक्षी) साथ हूं ,यह आपको खुश करता है तो यह आपके ल...
पूजा भट्ट से आलिया भट्ट, सारा अली खान से तैमूर तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स भाई-बहनों के बीच है उम्र का बड़ा फासला

पूजा भट्ट से आलिया भट्ट, सारा अली खान से तैमूर तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स भाई-बहनों के बीच है उम्र का बड़ा फासला

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड में कई पॉपुलर भाई-बहन या भाई-भाई या फिर बहन-बहन की जोड़ी है। फैंस उनकी जोड़ियों को काफी पसंद करते हैं। हालांकि कई ऐसे भाई-बहन भी हैं जिनके बीच उम्र का फासला काफी बड़ा है। कुछ के बीच 15 या 16 साल का तो कुछ के बीच में 21 और 25 साल तक का उम्र का फासला है। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के पॉपुलर भाई-बहन या भाई-भाई और उनके बीच उम्र के फासले के बारे में। इस लिस्ट में सनी देओल, ईशा देओल से लेकर पूजा भट्ट और आलिया भट्ट और सारा अली खान, तैमूर अली खान तक शामिल हैं।   पूजा- आलिया भट्ट पूजा भट्ट और आलिया भट्ट स्टेप सिस्टर हैं। पूजा भट्ट, महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। वहीं आलिया भट्ट, महेश और सोनी राजदान की बेटी हैं। पूजा और आलिया में 21 साल का फासला है। सलमान खान- अर्पिता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा को गोद लिया गया था। अर्पिता सबसे छोटी हैं तो सलमान और...
Johnny Depp पर गंभीर आरोप, पूर्व पत्नी Amber Heard ने कहा- ‘प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी बोतल’

Johnny Depp पर गंभीर आरोप, पूर्व पत्नी Amber Heard ने कहा- ‘प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी बोतल’

मनोरंजन
मुंबई हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ के एक्टर जॉनी डेप पर उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड ने सनसनीखेज खुलासा किया। जॉनी ने एम्बर के खिलाफ मानहानि का केस किया था। इसी मामले में गुरुवार को एंबर कठघरे में खड़ी थीं। उन्होंने जॉनी पर शराब की बोतल के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी की गई थी और उनकी नाक तोड़ दी थी। मुकदमे में गवाही देते हए एंबर ने कहा कि 2015 की शुरुआत में अपनी शादी के लगभग एक महीने बाद वह ऑस्ट्रेलिया में डेप से मिलने गई थीं जब वह ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ 5 की शूटिंग कर रहे थे।...
Shark Tank India के जज को एक एपिसोड के लिए मिलते हैं 10 लाख? अशनीर ग्रोवर ने बताया सच

Shark Tank India के जज को एक एपिसोड के लिए मिलते हैं 10 लाख? अशनीर ग्रोवर ने बताया सच

मनोरंजन
नई दिल्ली शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर पिछले सीजन में काफी सुर्खियों में रहे हैं। उनकी बिजनेस डील की टेक्नीक काफी चर्चा में रहती थी। इतना ही नहीं अशनीर को लेकर कई मीम्स भी वायरल हुए थे। अब अशनीर हाल ही में एक यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी और बाकी जज की फीस को लेकर बात की। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया में अशनीर के अलावा विनीता सिंह, अमन गुप्ता, अनुपम मित्त, गजल अलग, नमिता थापर और पीयुष बंसल बतौर जज नजर आते हैं। तो अशनीर ने बताया कि कितना इन सभी को एक एपिसोड के लिए मिलता है। बता दें कि ऐसा कहा जाता था कि इन सभी जज को एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये मिलते हैं। अशनीर ने कहा कि उन्हें इस शो के लिए कुछ नहीं मिलता है। अशनीर ने आगे मजाक करते हुए कहा कि अगर उन्हें 5 लाख रुपये भी मिलते तो भी वह खुश होते। अशनीर ने आगे समझाया कि शो का कॉन्सेप्ट बहुत सिंपल है। उन...