Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

Gadar 2-OMG 2 नहीं, चिंरजावी और रजनीकांत में हो रही बॉक्स ऑफिस की असली जंग, दोनों सुपरस्टार में कांटे का मुकाबला

Gadar 2-OMG 2 नहीं, चिंरजावी और रजनीकांत में हो रही बॉक्स ऑफिस की असली जंग, दोनों सुपरस्टार में कांटे का मुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
चेन्नई. इस हफ्ते कई बड़े फिल्में रिलीज हुई हैं। नॉर्थ इंडिया में सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' इस शुक्रवार रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की खूब चर्चा हो रही है। इस क्लैश में पहले दिन सनी देओल की फिल्म ने अक्षय पर बड़ी बढ़त बनाई है। दूसरी तरफ साउथ में दो बड़े स्टार चिरंजीवी और रजनीकांत की फिल्में रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों में कांटें की टक्कर दिखी है। एक दिन के आगे-पीछे रिलीज हुई हैं जेलर और भोला शंकररजनीकांत की 'जेलर' 10 अगस्त को और चिरंजीवी की 'भोला शंकर' 11 अगस्त को रिलीज हुई है। जेलर ने पहले दिन देश में रिकॉर्ड 48 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 'भोला शंकर' भी रिलीज हो गई। चिरंजीवी की 'भोला शंकर' ने पहले दिन 20 करोड़ की तगड़ी कमाई की है तो 'जेलर' की कमाई में शुक्रवार को काफी गिरावट देखी गई। 'जेलर' ने शुक्रवार को 27 करोड़ की कमाई की ...
Seema Haider की फिल्म की शूटिंग दुबई में होगी

Seema Haider की फिल्म की शूटिंग दुबई में होगी

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
नोएडा. सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म का टाइटल 'कराची टू नोएडा है। फिल्म के ऑडिशन्स शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हो रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी पति आ रहे हैं। अवैध रूप से सीमा पार करने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच फिल्म के निर्माता अमित जानी ने उनके जीवन के बारे में और जानने के लिए उनके पूर्व पति गुलाम हैदर को भारत बुलाया है। गुलाम हैदर से मिलना चाहते हैं अमित जानीअमित जानी ने कहा, “वह सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर से मिलना चाहते हैं और उन्हें उनके जीवन के बारे में और जानने के लिए दिल्ली या मुंबई आने के लिए आमंत्रित किया है। अगर गुलाम भारत नहीं आ पाए तो वह अपने लेखक को सऊदी अरब भेज देंगे जहां वह फिलहाल रह रहे हैं।” सीमा हैदर के बारे में विस्तार से जानना चाह...
‘गदर 2’ में सनी देओल के धमाकेदार डायलॉग्स पर क्या बोले पाकिस्तान के आम लोग

‘गदर 2’ में सनी देओल के धमाकेदार डायलॉग्स पर क्या बोले पाकिस्तान के आम लोग

मनोरंजन
मुंबई. सनी देओल की 'गदर 2' इस शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म 2001 में आई फिल्म 'गदर' का दूसरा पार्ट है। फिल्म के इस पार्ट में भी सनी देओल का किरदार बिना वीजा-पासपोर्ट पाकिस्तान में जाकर वहां की फौज तो धूल चटाते दिखे हैं। ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई है लेकिन फिल्म में पाक पर बोले गए सनी के डायलॉग पाक तक पहुंच गए हैं। फिल्म के डायलॉग्स पर पाक के आम लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। 'भारतीय फिल्मों में तो यही होता है'सना अमजद समेत पाक के कई यूट्यूबर्स ने कराची, लाहौर, इस्लामाबाद में आम लोगों से फिल्म के बारे में राय ली। इस दौरान कई लोगों को खुद ही डायलॉग्स सुनाकर राय ली गई। इस दौरान कई लोग जमकर सनी देओल पर भड़क गए। एक शख्स ने कहा कि गदर के वक्त भी इस एक्टर ने पाकिस्तान के खिलाफ चीजें दिखाई थीं, अब भी यहीं कर रहा है। कुछ लोगों ने सनी देओल के भाजपा सांसद होने का हवाला देकर कहा कि...
सनी देओल के लिए बहन ईशा का जगा प्यार, कहा- सुनाई देगी शेर की दहाड़ और…

सनी देओल के लिए बहन ईशा का जगा प्यार, कहा- सुनाई देगी शेर की दहाड़ और…

मनोरंजन
मुंबई . बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की OMG 2 भी रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन दोनों फिल्मों की कमाई में कोई मुकाबला नहीं है। जहां, गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है वहीं, ओएमजी 2 को भी ठीक ठाक रिस्पांस मिला है। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज के दिन, सनी देओल की बहन ईशा देओल ने एक बहुत ही ऊर्जावान कैप्शन के साथ अपने भाई को शुभकामनाएं दी। ईशा ने ना सिर्फ अपने भाई को शुभकामनाएं दी हैं बल्कि उन्हें शेर भी बताया है। ईशा ने सनी की गदर फिल्म से फोटो शेयर की है और कैप्शन भी लिखा है। ईशा का मैसेजउन्होंने लिखा, “आज शेर की दहाड़ सुनाई देने वाली है और नई हाइट्स तक पहुंचने दें। सनी देओल आपको बहुत शुभकामनाएं।” इस मैसेज के साथ ईशा ने दिल वाला इमोजी और इविल आई इमोटिकॉन का इस्तेमाल किया है। ई...
फिल्म मिलते ही सीमा हैदर की फूटी किस्मत, 33000 की टिकट, 50 हजार की मदद के साथ पाकिस्तान भेजा जाएगा!

फिल्म मिलते ही सीमा हैदर की फूटी किस्मत, 33000 की टिकट, 50 हजार की मदद के साथ पाकिस्तान भेजा जाएगा!

मनोरंजन
सीमा हैदर को जबसे फिल्म ऑफर हुई तबसे उनकी जिंदगी और भी परेशानी आ गई है। एटीएस की नजर पहले से ही उन पर थी, अब फिल्म बनाने वाले निर्माता को धमकी भी मिली है। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच सीमा हैदर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां करणी सेना ने उनके लिए पाकिस्तान की टिकट बुक कराई है. मिली जानकारी के अनुसार करणी सेना के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने 33000 रु पये देकर 31 दिसंबर के लिए सीमा हैदर की मुंबई से कारांची की टिकट कराई है। वहीं मनीष सिंह इस टिकट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मनीष सिंह ने कहा कि हमलोगों ने सीमा हैदर की पाकिस्तान के लिए टिकट करा दी है। सीमा हैदर खुफिया एजेंसी से जुड़ी है। उसके पिता और चाचा दोनों पाक आर्मी में है। उन्होंने कहा कि परमिशन मिलने पर सीमा के चारों बच्चों का भी टिकट करवाएंगे। सीमा को एयरपोर्ट तक छोडेंगे और आर्थिक रूप स...
‘गदर 3’ से मेकर्स ने उठाया पर्दा, सनी देओल को ‘गदर 2’ के मुकाबले ढाई गुना फीस

‘गदर 3’ से मेकर्स ने उठाया पर्दा, सनी देओल को ‘गदर 2’ के मुकाबले ढाई गुना फीस

मनोरंजन
मुंबई.  'गदर 2' को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता जी स्टूडियोज से जुड़े लोगों का कहना कि फिल्म को जैसी शुरुआत मिली है, वो उम्मीद से बेहतर है। कोइमोइ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जी स्टूडियोज ने फिल्म के तीसरे पार्ट 'गदर 3' पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। 'गदर 3' में एक बार फिर सनी देओल ही दिखेंगे। इस पार्ट के लिए उनकी फीस भी करीब ढाई गुना बढ़ाई गई है। 'गदर 2' के लिए सनी को मिले 25 करोड़रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' के लिए सनी को करीब 25 करोड़ रुपए दिए गए थे। फिल्म के बाद जिस तरह से उनका स्टारडम बढ़ा है। उसके बाद 'गदर 3' में उनका मेहनताना दोगुने से ज्यादा बढ़ाया गया है। फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए उन्हें 60 करोड़ रुपए फीस दी जाएगी। 'गदर' में भारत-पाक विभाजन और 'गदर-2' में 1971 का भारत- पाक युद्ध दिखाया गया ह...
चुपचाप एक नहीं इन दो OTT पर रिलीज की गई आदिपुरुष

चुपचाप एक नहीं इन दो OTT पर रिलीज की गई आदिपुरुष

मनोरंजन
मुंबई. 'आदिपुरुष' फिल्म को लेकर अगस्त महीने में रिलीज होने की चर्चा तो काफी दिनों से थी लेकिन रिलीज डेट की तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन अब अचानक मेकर्स ने फैंस के इस लंबे इंतजार का उन्हें डबल तोहफा दिया है। आदिपुरुष को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है। 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 286 करोड़ नेट की कमाई कर चुकी है। जबकि दुनिया में फिल्म की कमाई बजट से ज्यादा है। जबकि ओटीटी पर फिल्म को करीब 250 करोड़ में बेच दिया गया है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर एक साथ रिलीज कर दिया गया है। जिसकी वजह से फैंस काफी खुश हो गए हैं। इस वजह से दो प्लेटफॉर्म पर रिलीजवैसे तो आम तौर पर यही होता है कि फिल्म एक ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है। लेकिन 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने दो वजहों से इस फिल्म को एक नहीं बल्कि दो अलग-...
सनी देओल की ‘गदर 2’ ने रच दिया इतिहास, एडवांस बुकिंग में बिक गए 20 लाख टिकट

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने रच दिया इतिहास, एडवांस बुकिंग में बिक गए 20 लाख टिकट

मनोरंजन
मुंबई. सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर के बाद से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लोगों में साफ नजर आ रही थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जैसे ही शुरू हुई थी लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करके रख ली थी। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में इतिहास रच दिया है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है। अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 20 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक गए हैं फैंस ने भी इस पर खूब खुशी जाहिर की है। एडवांस बुकिंग में बिके 20 लाख टिकटSunny Deol's Gadar 2 advance booking: अनिल शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ईश्वर की असीम कृपा, गदर 2 पर 20 लाख टिकट...
ब्रेकअप के बाद फिर दिशा के प्यार में पड़े टाइगर श्रॉफ, बोले- हां वो मेरी….

ब्रेकअप के बाद फिर दिशा के प्यार में पड़े टाइगर श्रॉफ, बोले- हां वो मेरी….

मनोरंजन
नई दिल्ली. दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप के कभी खूब चर्चे हुआ करते थे। उनके ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने कभी खुलेआम इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अब ब्रेकअप के एक साल बाद टाइगर का नाम फिर दिशा से जुड़ने लगा है लेकिन ये दिशा पटानी नहीं दिशा धानुका हैं लेकिन इन्हीं खबरों पर अब एक्टर ने खुद रिएक्ट कर डाला है। साथ ही साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shorff Movies) ने अपना लव रिलेशनशिप रिवील कर दिया है। टाइगर की फिटनेस का भी ख्याल रखती हैं दिशा धानुकाबॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ इन दिनों दिशा धानुका को डेट कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट पोर्टल का दावा है कि वो एक प्रोडक्शन हाउस में काफी अच्छी पोजिशन पर काम करती हैं और अक्सर टाइगर को सही स्क्रिप्ट ढूंढने में मदद करती हैं कथित तौर पर, दिशा पटानी से अलग होने के बाद टाइगर ने दिशा को डेट करना शुरू कर दिया था...
भूल जाएंगे गदर 2 और OMG 2, नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म

भूल जाएंगे गदर 2 और OMG 2, नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म

मनोरंजन
मुंबई. हार्ट ऑफ स्टोन एक अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देशक टॉम हार्पर हैं। फिल्म की पटकथा ग्रेग रुका और एलिसन श्रोएडर ने लिखी है और कहानी रूका की है। फिल्म में गैल गैडोट, जेमी डॉर्नन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। हार्ट ऑफ स्टोन का शूटिंग दिसंबर 2020 में इटली, लंदन, रिक्जेविक और लिस्बन शुरू हुआ। आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में वो कुछ खास कमाल दिखाती नजर आ रहीं हैं। इस फिल्म में एक्शन सीन भरपूर है। स्टारकास्ट ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता, लेकिन कहीं न कहीं इसकी स्क्रिप्ट मात खा गई है। वहीं फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। क्या है फिल्म की कहानीफिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त यानी आज रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी अंतर्राष्ट्रीय खुफिया एजेंट राहेल स्टोन को 'द हार्ट...