Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

बिजली दरों में कमी के सवाल पर मंत्री भाटी बोले, ‘ अभी बिजली कंपनियों का घाटा बहुत ज्यादा’

बिजली दरों में कमी के सवाल पर मंत्री भाटी बोले, ‘ अभी बिजली कंपनियों का घाटा बहुत ज्यादा’

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर राज्य सरकार अभी बिजली बिलों में किसी भी तरह की राहत देती नजर नहीं आ रही। रविवार को श्रीगंगानगर आए ऊर्जा एवं जल संसाधन राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कुछ इसी तरह के संकेत दिए। भाटी ने इसके लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय लिए लोन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, पूर्व सरकार के समय लिए गए लोन पर सरकार को इतना बड़ा ब्याज चुकाना पड़ रहा है कि प्रति यूनिट करीब डेढ़ रुपए का भार हर उपभोक्ता पर आ रहा है। उनका कहना था कि बिजली महंगी होने का यह एक बड़ा कारण है। बिजली कंपनियों का घाटा बढ़ता जा रहा है। इस बारे में सरकार के एक्टिव प्लान पर उनका कहना था कि गवर्नमेंट मैक्सिमम प्रयास कर रही है। बीपीएल और किसानों को तो लाभ दिया ही जा रहा है।...
बनगांव पहुंचा श्रीगंगानगर का किन्नू

बनगांव पहुंचा श्रीगंगानगर का किन्नू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर किन्नू स्पेशल ट्रेन रविवार को पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंची। वहां इसकी अनलोडिंग शुरू हो गई है। वहां के व्यापारियों ने किन्नू के वैगन खुलवाकर इन्हें अनलोड करने के लिए ट्रक भिजवा दिए हैं। बॉर्डर पार किन्नू भिजवाने के लिए फोर्मेलिटीज के बाद यह किन्नू बांग्लादेश के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए वहां के व्यापारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार की योजना रही सफलकिन्नू संघ के अध्यक्ष अरविंद गोदारा ने बताया कि किन्नू ट्रेन पश्चिम बंगाल पहुंच गई है। वहां के व्यापारियों से हमारे लगातार संपर्क रहे हैं। अब भी वहां के व्यापारियों ने किन्नू ट्रेन से किन्नू के कैरेट उतरवाने शुरू कर दिए हैं। अनलोडिंग के बाद इन्हें ट्रकों में लादा जा रहा है। जहां से इन्हें बॉर्डर पार भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किन्नू संघ के प्रयासों से भिजवाया गया किन्नू आधे समय में अच्छे से बांग्ल...
ट्रोला पलटा, हादसा टला:रेजिडेंशियल कॉलोनी में हुआ हादसा

ट्रोला पलटा, हादसा टला:रेजिडेंशियल कॉलोनी में हुआ हादसा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर ( जैतसर ) जिले के जैतसर में शुक्रवार दोपहर एक ट्रॉला पलट गया। ट्रोला रेजिडेंशियल कॉलोनी में एक खुले मैदान के पास पलटा। हादसे के दौरान ट्रॉले का केबिन एक तरफ से ऊंचा उठ गया जबकि पीछे का हिस्सा पूरी तरह पलट जाने से इसमें लदी गेहूं की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। गनमीत यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। गेहूं की बोरियां लेकर आया था ट्रॉला ट्रॉला इलाके से ही गेहूं की बोरियां लेकर आया था। ड्राइवर इसे वसंत विहार कॉलोनी से रायसिंहनगर मेन रोड पर ले जाना चाहता था। एक मोड़ पर ट्रोले का केबिन तो स्थिर रहा जबकि पिछला हिस्सा पलट गया। इससे तेज आवाज हुई और सड़क पर गेहूं की बोरियां पलट गईं। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इन लोगों ने केबिन से ड्राइवर को निकाला। हादसे में ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। गेहूं की बोरियां बिखर जाने से रास्ता जाम हो गया। इससे इस इलाके से न...
सुबह पड़ रही तेज सर्दी, दोपहर में धूप से राहत

सुबह पड़ रही तेज सर्दी, दोपहर में धूप से राहत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इन दिनों इलाके में सुबह और रात को तेज सर्दी पड़ रही है। वहीं दोपहर में धूप से कुछ राहत मिलती है। हालांकि दोपहर में भी धूप में ठंडक घुली रहती है, इसके बावजूद लोग पार्कों और छतों पर सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को वर्ष के आखिरी दिन भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। सुबह दिन की शुरुआत तेज सर्दी के साथ हुई। इस दौरान सड़कों पर लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। शहरी इलाके में सड़कों पर निकले लोग ठिठुरते दिखे वहीं ग्रामीण अंचल में कोहरे का असर भी रहा। दोपहर में सड़कों पर रौनकदोपहर में धूप निकलने से सड़कों पर रौनक दिखी वहीं पार्कों में भी बच्चे खेलने निकले। शाम करीब पांच बजे तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही रही लेकिन इसके बाद इसमें कमी आने लगी। शाम ढ़लने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। तापमान छह डिग्री सेल्सियसशुक्रवार सुबह मिनिमम टेंप्रेचर छह डिग्री सेल्सियस दर्...
गाइडलाइन जारी, नहीं लगे अब भी चैकपोस्ट:​​​​​​​पड़ौसी राज्यों से आ सकता है कोरोना

गाइडलाइन जारी, नहीं लगे अब भी चैकपोस्ट:​​​​​​​पड़ौसी राज्यों से आ सकता है कोरोना

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर कोरोना इन दिनों फिर से पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश भर में आ रहे कोरोना रोगियों को देखते हुए स्टेट गवर्नमेंट ने गाइड लाइन भी जारी कर दी। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने और विवाह समारोह आदि के लिए नए निर्देश दिए गए लेकिन इसके बावजूद पड़ौसी राज्यों से आने वालों के लिए अब भी नियमों की पालना नहीं हो रही है। जिले में पड़ौसी राज्य पंजाब से लोग बिना रोकटोक प्रवेश कर रहे हैं। उनकी कोरोना संबंधी जांच नहीं की जा रही। ऐसे में पड़ौसी राज्यों से आने वाले कभी कोरोना कैरियर बन सकते हैं। खास बात यह है कि नई गाइड लाइन में सरकार ने यहां चैकपोस्ट लगाकर जांच के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। प्रशासन ने नहीं किए आदेशराजस्थान-पंजाब बॉर्डर पर जांच के लिए जिला प्रशासन को यहां नाका लगाने के लिए कहा गया है लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में जिले से सटे राजस्थ...
अगले साल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन शुरू होने की उम्मीद

अगले साल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन शुरू होने की उम्मीद

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इन दिनों शहर के सूरतगढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हाे रहा है। कॉलेज की दूसरी मंजिल तैयार हो रही है। इसे इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि अगले साल तक इसमें फर्स्ट ईयर की कक्षाएं भी लगाई जा सकें। कक्षाएं शुरू करने से पहले नेशनल मेडिकल कमीशन का इंस्पेक्शन होना है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग तैयार करने में मापदंडों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। नोडल ऑफिसर देख चुके व्यवस्था कॉलेज में अगले सेशन में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स का पहला बैच शुरू किया जा सके, इसे ध्यान में रखते हुए तीन दिन पहले नोडल ऑफिसर और बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक क्वात्रा ने व्यवस्थाएं देखी हैं। उन्हें नेशनल मेडिकल कमीशन के इंस्पेक्शन के मद्देनजर जरूरी मापदंडों का ध्यान रखने की बात कही है। कमीशन के नियमों के अनुसार कॉलेज में कक्षाओं की स्वीकृति के लिए निर्माण ऐसा होना चाहिए ...
फसलों की खरीद गारंटी को लेकर किसान आज से चलायेंगे जनजागरण अभियान

फसलों की खरीद गारंटी को लेकर किसान आज से चलायेंगे जनजागरण अभियान

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। भारतीय किसान संघ की विशेष बैठक रायसिंहनगर किसान विश्राम गृह नई धानमण्डी में जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश पर्यावरण प्रमुख रामकुमार खिलेरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद धारणिया, प्रेम बेनीवाल, प्रवीण धारणियां हनुमानगढ़ जिला मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे। महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार फसलों के लाभकारी मूल्य पर खरीद की गारंटी की मांग को लेकर 1 जनवरी से 10 जनवरी तक जन जागरण अभियान जिले की सभी तहसीलों और गांव में चलाया जाएगा। 11 जनवरी को सभी तहसील व उप तहसील केन्द्रों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रांत महामंत्री ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता सिंचाई इंजीनियर बलदेव सिंह को जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर का नवीन दायित्व सौंपा। इसके साथ-साथ जिला मंत्री हरबंश बिश्नोई प...
कृषि अवसरंचना निधि सेर्न्ट्रल सेक्टर स्किम के तहत 85.42 करोड़ स्वीकृत

कृषि अवसरंचना निधि सेर्न्ट्रल सेक्टर स्किम के तहत 85.42 करोड़ स्वीकृत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। किसानों और उद्यमियों के लिए सरकार की कृषि अवसरंचना निधि सेर्न्ट्रल सेक्टर स्किम के तहत जिले में 62 प्रोजेक्ट्स को 85.42 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत तहत 38 वेयरहाउस, 12 प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर एवं 12 अन्य फसलोतर प्रबंधन अवसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। इसी स्किम के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्टरेट सभागार में हुई।नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्रेश शर्मा ने बताया कि इस फंड के तहत किसानों के लिए एक लाख करोड़ रुपए तक के ऋण की व्यवस्था की गयी है। इस योजना के तहत अलग-अलग प्रोजेक्ट के हिसाब से मध्यम-अवधि यानी मीडियम और लंबी-अवधि यानी लॉन्ग टर्म की फाइनेंस सुविधा यानी कि कर्ज मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ देश में अगर कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। जिससे इनके पास फल, सब्जी और अन्...
सेतिया फार्म में कपड़ों की दुकान के ताले टूटे

सेतिया फार्म में कपड़ों की दुकान के ताले टूटे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सर्दी बढ़ते ही चोरियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बुधवार देर रात को सेतिया कॉलोनी की मेन रोड पर चोरों ने कपड़ों की दुकान बालाजी फैशन को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में चोर सब्बल से ताले को तोड़ते हुए दिख रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद चोरों ने शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद शटर उठाया और अंदर शीशे का गेट लगा था। दो चोरों ने मिलकर इस गेट के शीशे को सब्बल मारकर चकनाचूर कर दिया। इसके बाद चोर वारदात को अंजाम देने में जुट गए। इसी बीच पड़ौस के मकान से एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शोर सुनकर आवाज लगाई। बुजुर्ग की आवाज सुनकर युवक मौके से खिसक गए। दुकान संचालक कमलेश बंसल ने बताया कि पिछले साल दिसम्बर में भी उनकी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। अब दुबारा वारदात हुई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची और आसपास लोगों से बात की। ऐसी संभावना है कि नशेड़ी किस्म के युवकों द्वारा वारदात को अंजाम दिया...
समाचार पत्र वितरकों ने की नि:शुल्क बीमा की मांग

समाचार पत्र वितरकों ने की नि:शुल्क बीमा की मांग

श्री गंगानगर
-यूनियन के शिष्टमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापनश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। समाचार-पत्र वितरक यूनियन ने नि:शुल्क बीमा के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। यूनियन अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने विधायक राजकुमार गौड़ से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में यूनियन उपाध्यक्ष दीवानचंद कालड़ा, सचिव सुरेन्द्र सिंगल, उप-सचिव नरेश मेहता, कोषाध्यक्ष अशोक अदलखा, संगठन मंत्री रामआसरे गुप्ता, घीसाराम शर्मा, प्रचार-मंत्री सोनू कालड़ा, विजय गोयल, रिखीराज, राजीव, अरूण, बजरंग गोयल आदि शामिल थे। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी वितरक समाचार पत्रों का वितरण खुली गली में करते हैं। वितरण स्थल पर इनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होती। स्ट्रीट लाइट्स भी प्रात: 6 बजे बंद कर दी जाती है। इससे समाचार पत्र वितरकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार की ओर से भी उन्हें किसी प्...