Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कोहली ने दी बधाई:श्रीलंका में वनडे सीरीज जीतने पर विराट बोले- कठिन परिस्थिति से जीत तक पहुंचने के लिए दिखा बेहतर प्रयास

कोहली ने दी बधाई:श्रीलंका में वनडे सीरीज जीतने पर विराट बोले- कठिन परिस्थिति से जीत तक पहुंचने के लिए दिखा बेहतर प्रयास

स्पोर्ट्स
लंदन भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से हरा दिया। 276 रन का टारगेट चेज करते हुए भारत ने एक वक्त 193 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था टीम हार जाएगी। पर इसके बाद दीपक और भुवनेश्वर कुमार ने मोर्चा संभाला और 84 बॉल पर नाबाद 84 रन की पार्टनरशिप की। भारत ने 49.1 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम को जीत पर बधाई दी है और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- शानदार जीत, एक कठिन परिस्थितियों से जीत तक पहुंचने के लिए बेहतर प्रयास था। सूर्या और डीसी ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किए। दीपक चाहर मैन ऑफ द मैच रहेदीपक चाहर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन क...
इंग्लिश बैट्समैन लिविंगस्टोन ने पाकिस्तान के खिलाफ 125+ मीटर का सिक्स लगाया, स्टेडियम के बाहर रग्बी पिच पर गिरी गेंद

इंग्लिश बैट्समैन लिविंगस्टोन ने पाकिस्तान के खिलाफ 125+ मीटर का सिक्स लगाया, स्टेडियम के बाहर रग्बी पिच पर गिरी गेंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ट्रेंट ब्रिज इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टी-20 में 45 रन से हराकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने 201 रन का टारगेट रखा। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से शानदार फॉर्म में चल रहे लियम लिविंगस्टोन ने 23 बॉल पर 38 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इसमें से एक सिक्स इतना लंबा था कि बॉल हेडिंग्ले स्टेडियम के बाहर मौजूद रग्बी पिच पर जाकर गिरी। कमेंटेटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स इसे दुनिया का सबसे लंबा सिक्स बता रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह सिक्स 125+ मीटर लंबा है। हालांकि, इस सिक्स की ऑफिशियली लंबाई नहीं मापी जा सकी। सिक्स इतनी लंबी थी बॉल लीड्स के हेंडिग्ले क्रिकेट स्टेडियम के बगल में मौजूद रग्बी ग्राउंड में जाकर गिरी। हालांकि, इसकी ऑफिशियल दूरी नहीं मा...
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के सामने पैसों की तंगी:बोर्ड को चिट्ठी लिखकर कहा- जनवरी से सैलरी नहीं मिली; कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देंगे, बस पैसे दे दीजिए

श्रीलंकाई क्रिकेटरों के सामने पैसों की तंगी:बोर्ड को चिट्ठी लिखकर कहा- जनवरी से सैलरी नहीं मिली; कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देंगे, बस पैसे दे दीजिए

स्पोर्ट्स
कोलंबो श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) और खिलाड़ियों के बीच महीनों से चला आ रहा कॉन्ट्रैक्ट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी वजह से एंजेलो मैथ्यूज जैसे श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर को रिटायरमेंट लेनी पड़ रही है। वहीं, दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा जैसे खिलाड़ियों ने भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया था। अब यह विवाद युवा खिलाड़ियों को भी परेशानी में डाल रहा है। इसको लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बोर्ड को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि हमें इस साल जनवरी से सैलरी नहीं मिली है। प्लीज सैलरी दें और हम कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को तैयार हैं। फिलहाल सभी श्रीलंकाई प्लेयर्स टूर-टु-टूर कॉन्ट्रैक्ट पर खेल रहे हैं। इसमें सीरीज के लिए टीम में चुने जाने पर ही खिलाड़ियों को सैलरी दी जा रही है। कॉन्ट्रैक्ट विवाद की वजह से ही दासुन शनाका को भारत दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया। ...
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर:क्वारैंटाइन से बाहर आए ऋषभ पंत, दूसरे प्रैक्टिस मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे; 8 जुलाई को कोरोना संक्रमित हुए थे

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर:क्वारैंटाइन से बाहर आए ऋषभ पंत, दूसरे प्रैक्टिस मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे; 8 जुलाई को कोरोना संक्रमित हुए थे

स्पोर्ट्स
लंदन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। 8 जुलाई को वे कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि, उनकी 2 कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और क्वारैंटाइन पीरियड भी समाप्त हो चुका है। ऐसे में वे 27 जुलाई से होने वाले दूसरे प्रैक्टिस मैच से पहले डरहम में टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। पंत फिलहाल लंदन में ही हैं। 22 जुलाई के बाद टीम से जुड़ेंगे पंतकोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही पंत अपने एक रिलेटिव के यहां क्वारैंटाइन थे। रविवार को उनका क्वारैंटाइन पीरियड खत्म हो गया। हालांकि, 22 जुलाई के बाद ही वे टीम से जुड़ सकेंगे। पंत के अलावा टीम इंडिया के थ्रो डाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी भी 14 जुलाई को कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें भी लंदन में टीम होटल में क्वारैंटाइन किया गया है। साहा, अभिमन्यु और भरत भी लंदन में क्वारैंटाइनदयानंद के संपर्क में आए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्ध...
ऐसे में कैसे जीतेंगे ओलिंपिक मेडल:नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अव्यवस्थाओं का आलम; कोरोना के नियम ताक पर

ऐसे में कैसे जीतेंगे ओलिंपिक मेडल:नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अव्यवस्थाओं का आलम; कोरोना के नियम ताक पर

स्पोर्ट्स
सोनीपत टोक्यो ओलिंपिक को शुरु होने में 4 दिन बचे हुए हैं। पहली बार देश का सबसे बड़ा दल भाग ले रहा है। पर घरेलू टूर्नामेंट में व्यवस्थाओं को देखकर ऐसा लगता है कि मेडल की उम्मीद करना शायद उनके साथ नाइंसाफी है। सोनीपत में रविवार से एक निजी स्कूल में चौथी यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इसमें देश के नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। पर भास्कर को यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने गए एक कोच ने वहां की व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देखकर यह साफ पता चल जा रहा है कि वहां पर इंतजाम ठीक नहीं है। साथ ही कोरोना गाइडलाइंस को भी ताक पर रखा गया है। खिलाड़ियों के लिए जिस प्रकार की व्यवस्था की गई है, उससे यह सवाल उठना लाजमी है कि इन व्यवस्थाओं के आधार पर क्या ओलिंपिक में जीतने की उम्मीद करना जायज है? खेल एवं युवा मंत्रालय की ओर से बार-बार...
ईशान किशन ने खोला राज:भारतीय बल्लेबाज ने कहा- मैंने सबको बताया था, चाहे गेंदबाज कोई भी हो सिक्स से ही करियर की शुरुआत करूंगा

ईशान किशन ने खोला राज:भारतीय बल्लेबाज ने कहा- मैंने सबको बताया था, चाहे गेंदबाज कोई भी हो सिक्स से ही करियर की शुरुआत करूंगा

स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने डेब्यू वनडे की पहली बॉल पर सिक्स लगाने को लेकर राज खोला है। उन्होंने कहा कि मैदान पर बैटिंग के लिए जाने से पहले मैंने ड्रेसिंग रूम में सबको बता दिया था कि चाहे गेंदबाज कोई भी हो मैं सिक्स लगाकर ही करियर की शुरुआत करूंगा। ईशान ने अपने पहले वनडे मैच में 42 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। वे टी-20 और वनडे की डेब्यू पारी में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय बैट्समैन बने। ईशान ने सभी को बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट दियाईशान ने मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा से बातचीत के दौरान कहा कि ड्रेसिंग रूम में सबको सिक्स के बारे में पता था। मैंने सबको इसके बारे में बताया था। मुझे पता था कि दिन मेरे फेवर में है। मेरा बर्थडे भी था और पिच भी बैटिंग लायक थी। मैंने सोच रखा था कि कुछ भी हो मैं आक्रमक बैटिंग ही करूंगा। सभी खिलाड़ी मुझसे रिटर्न गिफ्ट चाहते थे। इसलिए मैं...
16 फोटोज में भारत-श्रीलंका पहला वनडे:मैदान पर पतंग गिरने की वजह से 2 बार रोका गया मैच, ईशान ने सिक्स लगाकर की वनडे करियर की शुरुआत

16 फोटोज में भारत-श्रीलंका पहला वनडे:मैदान पर पतंग गिरने की वजह से 2 बार रोका गया मैच, ईशान ने सिक्स लगाकर की वनडे करियर की शुरुआत

स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 36.4 ओवर में 3 विकेट पर 263 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंका की पारी के दौरान 2 बार पतंग मैदान पर गिरी। इसकी वजह से कुछ मिनटों के लिए मैच रोकना पड़ा। अंपायर ने खुद पतंग उठाकर मैदान से बाहर की। वहीं, रविवार को 23 साल के हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की। उन्होंने डेब्यू वनडे की पहली ही बॉल पर सिक्स लगाया। छठे ओवर में शॉ के आउट होने के बाद वे क्रीज पर आए और आते ही धनंजय डिसिल्वा की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर सिक्स लगाया। ईशान ने बर्थडे ट्रीट देते हुए 42 बॉल पर 59 रन की पारी खेली।...
ईशान का शानदार डेब्यू:ईशान के खेल पर असर न पड़े इसलिए एक दिन पहले ही पिता ने काटा जन्मदिन का केक, बोले- उसके अच्छे खेल से मिला रिटर्न गिफ्ट

ईशान का शानदार डेब्यू:ईशान के खेल पर असर न पड़े इसलिए एक दिन पहले ही पिता ने काटा जन्मदिन का केक, बोले- उसके अच्छे खेल से मिला रिटर्न गिफ्ट

स्पोर्ट्स
पटना भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 263 रन का टारगेट 37वें ओवर में हासिल कर लिया। बर्थडे ब्वॉय ईशान किशन ने 42 बॉल पर 59 रन और शिखर धवन ने 95 बॉल पर नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी खेली। ईशान के पिता प्रणव पांडे जन्म दिन पर बेटे की पारी से खुश हैं। उन्होंने भास्कर से कहा कि हर पिता अपने बच्चे के जन्म दिन पर गिफ्ट देता है, लेकिन ईशान ने शानदार पारी खेलकर उन्हें ही गिफ्ट दे दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि वह कुछ देर और रुक कर खेल सकता था। कुछ सीनियर्स प्लेयर ने भी कहा कि ईशान को शानदार शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलना चाहिए। मेरा भी मानना है कि ईशान को सीनियर की बात पर गौर करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में वह सीनियर्स की कही बातों पर ध्यान देकर अपने खेल में सुधार करेंगे। फॉर्म में लौटने से पिता खुशपिता ने कहा कि ...
शिवम दुबे ने रचाई शादी:टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की; सोशल मीडिया पर लिखा- जस्ट मैरिड

शिवम दुबे ने रचाई शादी:टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की; सोशल मीडिया पर लिखा- जस्ट मैरिड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे शुक्रवार को शादी कर ली। उन्होंने मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। शिवम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी शादी के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘हमने प्यार से प्यार किया, जो मोहब्बत से ज्यादा था और अब हमारी हमेशा के लिए जिंदगी शुरू होती है। जस्ट मैरिड 16-07-2021.’ शिवम तस्वीर में अंजुम को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। एक में दोनों दुआ मांगते दिखाई दे रहे हैं। अंजुम खान को रिंग पहनाते हुए शिवम दुबे। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई। टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके शिवमशिवम दुबे कुछ समय के लिए टीम इंडिया में भी शमिल हुए थे और उन्हें कई मौके भी दिए गए थे। हालांकि, अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह से वे टीम में अपनी जगह पक्...
धोनी का रोल निभा सकते हैं हार्दिक:पूर्व स्पिनर शिवरामाकृष्णन बोले- पंड्या मैच फिनिशर के तौर पर पहली पसंद; धवन अब भी सिलेक्टर्स की नजर में, तभी श्रीलंका गए

धोनी का रोल निभा सकते हैं हार्दिक:पूर्व स्पिनर शिवरामाकृष्णन बोले- पंड्या मैच फिनिशर के तौर पर पहली पसंद; धवन अब भी सिलेक्टर्स की नजर में, तभी श्रीलंका गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने मैच फिनिशर के तौर पर हार्दिक पंड्या को पहली पसंद बताया है। उन्होंने कहा कि हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं और टी-20 वर्ल्ड कप में वे इसी रोल में नजर आएंगे। हार्दिक दुनिया के बेस्ट मैच फिनिशर्स में शुमार एमएस धोनी का रोल निभा सकते हैं। शिवरामाकृष्णन ने कहा कि शिखर धवन वर्ल्ड कप के लिए अब भी सिलेक्टर्स की नजर में हैं। इसी वजह से ही उन्हें श्रीलंका दौरे पर भेजा गया है। अगर ऐसा नहीं होता, तो सिलेक्टर्स किसी यंग प्लेयर को भेजते। लेग स्पिनर शिवरामाकृष्णन ने 1980 के दशक में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 9 टेस्ट में 26 विकेट लिए। वे फिलहाल ICC में प्लेयर्स रिप्रजेंटेटिव भी हैं। धवन की टक्कर राहुल और पृथ्वी शॉ सेशिवरामाकृष्णन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि धवन के पास अन...