Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

बैट को बताया था पड़ोसी की बीवी; सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद कहा- मां और पत्नी से खूब डांट पड़ी

बैट को बताया था पड़ोसी की बीवी; सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद कहा- मां और पत्नी से खूब डांट पड़ी

स्पोर्ट्स
लंदन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले से कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा। फाइनल मैच में वे खूब एक्टिव दिखे और सोशल मीडिया पर फैंस को साउथैम्पटन के बारे में लगातार अपडेट देते रहे। इसके बाद उन्हें श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच में भी कमेंट्री करने का अवसर मिला। दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे के दौरान ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स पर उनके एक बयान की खूब आलोचना की गई। दरअसल उन्होंने बैट की तुलना पड़ोसी की बीवी से कर दी। अब कार्तिक ने इसके लिए माफी भी मांगी है। कार्तिक ने कहा कि इस बयान पर उनकी मां और पत्नी दीपिका पल्लिकल से उन्हें खूब डांट पड़ी और पिटाई भी लगी। अपना बल्ला पसंद नहीं करते बल्लेबाजइंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे में कार्तिक ने कहा था- बल्लेबाज और बैट को न पसंद करना यह दोनों चीजें साथ-साथ चलती हैं। ज्य...
भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली टीम बनने का मौका, रिकॉर्ड से बस 2 जीत दूर

भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली टीम बनने का मौका, रिकॉर्ड से बस 2 जीत दूर

स्पोर्ट्स
कोलंबो टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। यहां उसे 3 वनडे और इतने ही टी-20 की सीरीज खेलना है। इस दौरान भारतीय टीम के पास श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनने का मौका है। फिलहाल, इस रिकॉर्ड से टीम इंडिया सिर्फ 2 जीत दूर है। अब तक वनडे इतिहास में पाकिस्तान ने श्रीलंका को सबसे ज्यादा 92 वनडे में हराया है। इसके बाद टीम इंडिया 91 जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। इस महीने 3 वनडे की सीरीज में भारतीय टीम के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका है। तीसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया 61 जीत के साथ काफी पीछे है। 13 जुलाई को पहला वनडेभारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 21, 23 और 25 जुलाई को टी-20 सीरीज खेलेंगी। सभी मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने सबसे ज्यादा वनडे खेल...
आज से शुरू होगा प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड; जोकोविच, फेडरर और एश्ले बार्टी पर रहेंगी नजरें

आज से शुरू होगा प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड; जोकोविच, फेडरर और एश्ले बार्टी पर रहेंगी नजरें

स्पोर्ट्स
लंदन सोमवार से विम्बलडन में प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड (चौथा राउंड) की शुरुआत होगी। पहले दिन पुरुषों में वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर सर्बिया के नोवाक जोकोविच और 8 बार के चैंपियन रोजर फेडरर अपना-अपना मुकाबले खेलेंगे। वहीं, महिलाओं में वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी, कोको गॉफ और इगा स्विटेक भी अपने पहले विम्बलडन टाइटल के लिए मैच खेलेंगी। अगले राउंड यानी क्वार्टर फाइनल से टूर्नामेंट में 100% दर्शकों को टेनिस कोर्ट में एंट्री मिल सकेगी। अभी सिर्फ 50% दर्शकों को कोर्ट में घुसने की परमिशन है। बारबोरा क्रेजसिकोवा V/S एश्ले बार्टी महिलाओं में सोमवार को शानदार मैच देखने को मिल सकता है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बार्टी और फ्रेंच ओपन 2021 चैंपियन बारबोरा प्री-क्वार्टर्स में आमने-सामने होंगी। बार्टी ने विम्बलडन में ओपनिंग मैच में सुआरेज नवारो के खिलाफ स्ट्रगल करने के बाद दूसरे राउंड में कैटर...
1999 में 16 साल की उम्र में डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाई, 21 साल में विमेंस क्रिकेट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

1999 में 16 साल की उम्र में डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाई, 21 साल में विमेंस क्रिकेट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत की दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 75* रन की पारी खेलते ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। 1999 में 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली मिताली का क्रिकेट का सफर रिकॉर्ड से भरा रहा है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद 21 साल के क्रिकेटिंग करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। भारत के मेन्स और विमेंस दोनों कैटेगरी के क्रिकेट की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर के बाद उनका क्रिकेटिंग करियर सबसे ज्यादा है। सचिन का क्रिकेटिंग करियर 24 साल का रहा है। मिताली राज ने 26 जून, 1999 को आयरलैंड के खिलाफ मिल्टन केन्स में 16 साल 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह एक वनडे मैच था। मिताली ने इसमें 114 नॉटआउट रन की पा...
मर्डर के आरोपी ओलिंपिक मेडलिस्ट ने पहले हाई प्रोटीन डाइट मांगी, अब तिहाड़ जेल में टीवी लगाने के लिए लेटर लिखा

मर्डर के आरोपी ओलिंपिक मेडलिस्ट ने पहले हाई प्रोटीन डाइट मांगी, अब तिहाड़ जेल में टीवी लगाने के लिए लेटर लिखा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पहलवान सागर की हत्या के आरोपी ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार तिहाड़ जेल में बंद हैं। यहां उनकी डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पहले रेसलर सुशील ने हाई प्रोटीन डाइट मांगी थी। अब उन्होंने जेल में टीवी लगाने के लिए लेटर लिखा है। इस बात की पुष्टि रविवार को जेल प्रशासन ने की है। दिल्ली कोर्ट के आदेशानुसार सुशील 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। तिहाड़ जेल के अधिकारी ने कहा कि रेसलर सुशील कुमार ने जेल अथॉरिटी को लिखे लेटर में एक टीवी सेट लगाने की मांग की है। सुशील ने दलील दी है कि टीवी लगाने से वह रेसलिंग देख सकेगा और खेल को लेकर अपडेट रहेगा। हालांकि, इस मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि लेटर पर विचार किया जाएगा। यदि सुरक्षा और जरूरत के लिहाज से सही लगा तो ही उन्हें यह टीवी की सुविधा दी जा सकती है। सुशील को वजन और डाइट के हिसाब से पर्याप्त खाना दिया जा रहाइससे पहले भी स...
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा

स्पोर्ट्स
वॉर्सेस्टर इंग्लैंड विमेंस के खिलाफ तीसरे वनडे में इंडियन विमेंस टीम की स्मृति मंधाना ने डीप मिड ऑन पर हवा में डाइव लगाकर इंग्लैंड की नताली साइवर का एक शानदार कैच पकड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैन्स मंधाना की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्थालेकर ने मंधाना को फ्लाई गर्ल की उपाधि दी। वहीं, रीमा मल्होत्रा ने कहा कि मंधाना आप अविश्वसनीय चीजें आसानी से कर देती हैं। हम बस सोचते हैं कि ऐसी फील्डिंग होनी चाहिए और आपने यह करके दिखा दिया। बाईं ओर भागते हुए शानदार कैच लपकादरअसल, इंग्लैंड की पारी के दौरान साइवर 49 रन बनाकर बैटिंग कर रही थीं। 38वें ओवर में दीप्ति शर्मा गेंदबाजी के लिए आईं। उनकी तीसरी बॉल पर साइवर ने आगे बढ़कर एक बड़ा शॉट लगाया। उनका यह शॉट डीप मिड विकेट की ओर गया। बाउंड्री लाइन पर मौजूद मंधाना ने अपनी बाईं ओर भागते हुए पहले ...
बाबर के पास सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने का मौका; एशिया में नंबर-1 कोहली का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय

बाबर के पास सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने का मौका; एशिया में नंबर-1 कोहली का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय

स्पोर्ट्स
कार्डिफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां उसे 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलना है। इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है। दरअसल, बाबर ने अब तक 78 वनडे पारियों में 3808 रन बनाए हैं। यदि वे अगली 2 पारी में 192 रन बना लेते हैं, तो वे सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में बाबर साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिन्होंने 81 वनडे पारियों में 4 हजार का आंकड़ा छुआ था। यदि एशिया की बात करें तो सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 93 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऐसे में बाबर के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी मौके हैं। ऐसे में दिग्गजों को पूरा विश्वास है कि बाबर जल्द ही कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 7 साल से नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्डहाश...
युगांडा के बाद अब सर्बिया के एथलीट भी जापान में संक्रमित मिले; 23 जुलाई से शुरू हो रहा ओलिंपिक

युगांडा के बाद अब सर्बिया के एथलीट भी जापान में संक्रमित मिले; 23 जुलाई से शुरू हो रहा ओलिंपिक

स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में अब बस 20 दिन का समय रह गया है। एथलीट्स धीरे-धीरे ओलिंपिक विलेज पहुंच रहे हैं। हालांकि, अब टोक्यो से बुरी खबर सामने आई है। सर्बियाई ओलिंपिक टीम का 1 सदस्य जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला। रविवार को जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले युगांडा टीम के 2 एथलीट्स भी जापान पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले थे। रोइंग टीम का सदस्य कोरोना पॉजिटिवजानकारी के मुताबिक संक्रमित मिला एथलीट सर्बिया की रोइंग टीम का सदस्य है। उसकी जांच टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर ही कराई गई थी। एथलीट को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके साथ यात्रा कर रहे 4 और एथलीट्स को भी क्वारैंटाइन कर दिया गया। इन सभी को ट्रेनिंग के लिए नेंटो के होस्ट टाउन तोयामा जाना था। नेंटो सिटी गवर्नमेंट का कहना है कि सर्बियाई खिलाड़ियों की ट्रेनिंग कैंसिल कर दी गई है। एयरपोर्ट गया कोई...
बॉक्सिंग और स्केटिंग में नेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकीं मनु भाकर टोक्यो में बंदूक के साथ मेडल की दावेदार

बॉक्सिंग और स्केटिंग में नेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकीं मनु भाकर टोक्यो में बंदूक के साथ मेडल की दावेदार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली महिला पिस्टल शूटिंग में भारत की पहली वर्ल्ड चैंपियन मनु भाकर से टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने की काफी उम्मीदें हैं। पहली बार भारत के 15 शूटरों ने ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें मनु इकलौती महिला शूटर हैं, जो टोक्यो में तीन इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनु ने टोक्यो से पहले हाल ही में आयोजित शूटिंग वर्ल्डकप में सौरव चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर पिस्टल में मिक्स्ड डबल्स में सिल्वर मेडल जीता और विमेंस टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। मनु पहली महिला शूटर भी हैं, जिसने किसी भी एज ग्रुप के ओलिंपिक गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 2018 यूथ ओलिंपिक गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। वह ISSF वर्ल्ड कप की यंगेस्ट गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। उन्होंने 2017 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देश के लिए 9 मेडल भी जीते थे। कई खेलों में नेश...
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बनीं, वनडे में 84वीं जीत के साथ कप्तानी में भी नंबर-1

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बनीं, वनडे में 84वीं जीत के साथ कप्तानी में भी नंबर-1

स्पोर्ट्स
भारतीय महिला वनडे और टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक दिन में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे मैच में मिताली महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। साथ ही वे दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली कप्तान भी बन गई हैं। मिताली के अब 317 मैचों में 10,337 रनमिताली ने तीसरे वनडे में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 317 मैचों में 10,337 रन हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स (309 मैचों में 10,273 रन) को पीछे छोड़ा। तीसरे वनडे से पहले मिताली इंग्लैंड की पूर्व कप्तान से 11 रन पीछे थीं। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज नैट शीवर की गेंद पर चौका जमाकर यह माइलस्टोन हासिल किया। इस तरह अब पुरुष और महिला इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों में टॉप रन स्कोरर भारतीय हो गए हैं। पुरुष क्रिकेट में सच...