Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मिल्खा सिंह को रह गया मलाल:125 करोड़ की आबादी में दूसरा फ्लाइंग सिख पैदा नहीं हुआ; नहीं चाहते थे कि बेटा स्पोर्ट्स पर्सन बने

मिल्खा सिंह को रह गया मलाल:125 करोड़ की आबादी में दूसरा फ्लाइंग सिख पैदा नहीं हुआ; नहीं चाहते थे कि बेटा स्पोर्ट्स पर्सन बने

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह (91) कोरोना की वजह से निधन हो गया है। उनका चंडीगढ़ के PGIMER में इलाज चल रहा था। 5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण निधन हुआ था। मिल्खा सिंह दुनिया को तो अलविदा कह गए, लेकिन कुछ ऐसी भी बातें हैं जिनका उनको मलाल रह गया। वे चाहते थे कि 125 करोड़ की आबादी वाले देश में दूसरा मिल्खा सिंह आना चाहिए था। दूसरा यह था कि वे अपने बेटे जीव मिल्खा सिंह को कभी भी स्पोर्ट्स पर्सन नहीं बनाना चाहते थे। यह बात उन्होंने 4 साल पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कही थी। मिल्खा सिंह तब दौड़ता था जब पैरों में जूते नहीं होते थे फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने कहा था- नहीं जानता था कि ओलिंपिक गेम्स होते क्या हैं, एशियन गेम्स और वन हंड्रेड मीटर और फोर हंड्रेड मीटर रेस क्या होती है? मिल्खा सिंह तब दौड़ता थ...
टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही बारिश:2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बारिश के कारण न्यूजीलैंड से हारी थी भारतीय टीम, 2 दिन में हुआ था फैसला

टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही बारिश:2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बारिश के कारण न्यूजीलैंड से हारी थी भारतीय टीम, 2 दिन में हुआ था फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
साउथैम्पटन भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश के कारण लंच के बाद टॉस हो सका। मौसम विभाग की मानें तो मैच के पांचों दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी आशंका है। ऐसे में फाइनल के बारिश से धुलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसा पहली बार नहीं है, जब ICC टूर्नामेंट में भारत को बारिश की मार झेलनी पड़ी है। इससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया को बारिश के कारण 18 रन से हार झेलनी पड़ी थी। मैनचेस्टर में खेला गया यह सेमीफाइनल दो दिन (रिजर्व डे) में पूरा हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बारिश का खलल। जडेजा और धोनी की फिफ्टी, लेकिन जीत नहीं दिला सके9 जुलाई 2019 को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 239 रन बनाए थे। टीम 46.1...
अश्विन बना सकते हैं रिकॉर्ड:WTC के सबसे सफल गेंदबाज बनने से बस 4 विकेट दूर; चैंपियनशिप के टॉप-6 रन स्कोरर में रहाणे और रोहित शामिल

अश्विन बना सकते हैं रिकॉर्ड:WTC के सबसे सफल गेंदबाज बनने से बस 4 विकेट दूर; चैंपियनशिप के टॉप-6 रन स्कोरर में रहाणे और रोहित शामिल

स्पोर्ट्स
साउथैम्पटन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इसके लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओवरऑल टॉप-10 में से 2 बल्लेबाज इस टीम में शामिल हैं। इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे 5वें और रोहित शर्मा छठे नंबर पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने 2019 में टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, रविचंद्रन WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 4 विकेट लेते ही वे इस लिस्ट में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को पीछे छोड़ कर टॉप पर पहुंच जाएंगे।रहाणे WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजरहाणे ने टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 17 टेस्ट की 28 पारियों में 43.80 की औसत से 1095 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3...
यूरो कप डायरी:बेल्जियम के मिडफ़ील्ड के महारथी ने डी ब्रूयने ने हाफ टाइम के बाद बदला गेम

यूरो कप डायरी:बेल्जियम के मिडफ़ील्ड के महारथी ने डी ब्रूयने ने हाफ टाइम के बाद बदला गेम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एक फ़ुटबॉल-कोच को यों तो बहुत सारे ज़रूरी फ़ैसले लेना होते हैं। लेकिन मैच-डे के दिन उसके तीन फ़ैसलों पर सबकी नज़र रहती है। पहला, वो क्या फ़ॉर्मेशन खिला रहा है। दूसरा, उसकी स्टार्टिंग-इलेवन क्या है। और तीसरा, वो सबस्टिट्यूट के रूप में किनको मैदान में उतारेगा। गुरुवार को ग्रुप बी के मुक़ाबले में दुनिया की नम्बर वन रैंकिंग वाली टीम बेल्जियम के मैनेजर रोबेर्तो मार्तीनेज़ को यह पता था कि उन्हें कौन-सा फ़ॉर्मेशन खिलाना है। उन्होंने 3-4-2-1 की सज्जा के साथ अपनी टीम मैदान में उतारी। उनकी स्टार्टिंग-इलेवन क्या होगी, इस बाबत उनके हाथ बंधे हुए थे, क्योंकि उनके कुछ सितारा खिलाड़ी पूरी तरह से फ़िट नहीं थे। और सबस्टिट्यूट के रूप में वो किसको मैदान में उतारेंगे, यह पूरी तरह से इस पर निर्भर था कि पहले हाफ़ में टीम कैसा खेलती है। पहले हाफ़ की बात तो छोड़िये, खेल के दूसरे ही मिनट में बेल्...
कोहली की बल्लेबाजी भारत के लिए चिंता:WTC फाइनल से पहले कोहली टेस्ट में तीन साल में1000 से भी कम रन बनाए; 39 इंटरनेशनल मैच से नहीं लगाए हैं शतक

कोहली की बल्लेबाजी भारत के लिए चिंता:WTC फाइनल से पहले कोहली टेस्ट में तीन साल में1000 से भी कम रन बनाए; 39 इंटरनेशनल मैच से नहीं लगाए हैं शतक

स्पोर्ट्स
मुंबईटीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज दोपहर 3 बजे से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। फाइनल से पहले टीम इंडिया की चिंता कप्तान विराट कोहली का फॉर्म है। कोहली का पिछले तीन साल के टेस्ट औसत को देखा जाए, तो पता चलेगा कि वह अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं। 2019 से 2021 के बीच इन तीन सालों में कोहली ने 14 टेस्ट मैचों में 1000 से भी कम रन बनाए हैं। उन्होंने इन तीन सालो में केवल 900 रन ही बनाए हैं। हालांकि 2019 में 68 की औसत से 612 रन बनाए। लेकिन 2020 में उनके औसत में 28.66 प्रतिशत की गिरावट आई और 116 रन ही बना सके। जबकि 2021 में 19.33 की औसत से 172 रन ही बनाए।कोहली 2014 और 2018 में कर चुके हैं इंग्लैंड का दौराकोहली साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने तीसरे इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेंगे। इससे पहले कोहली 2014 और 2018 में इंग्लैंड का दौरा किया थ...
भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11:टीम इंडिया 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, न्यूजीलैंड का भरोसा तेज गेंदबाजों पर

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11:टीम इंडिया 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, न्यूजीलैंड का भरोसा तेज गेंदबाजों पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
साउथैम्पटनभारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशप का फाइनल मुकाबला 18 जून से साउथैम्पटन के द एजिस बाउल स्टेडियम में खेला जाना है। तमाम एक्सपर्ट्स और फैंस की नजरें इस बात पर लगी हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। तो चलिए भारत और न्यूजीलैंड की स्ट्रेंथ और साउथैम्पटन के कंडीशंस के आधार पर यह अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं इस मैच में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। साहा और उमेश को मौका मिलने की उम्मीद बेहद कमभारत ने फाइनल के लिए जिन 15 नामों की घोषणा की है उनमें दो खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद काफी कम है। ये खिलाड़ी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और तेज गेंदबाज उमेश यादव हैं। साहा के अंतिम 15 में चयन के पीछे मुख्य वजय यह हो सकती है कि अगर मैच के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो तो वे विकेटकीपंग कर सकें। क्रिकेट में अब सब्स्टी्यूट विकेटकीपर की इजाजत है। उमेश आउटफील्ड के बेहत...
ICC ने बदले WTC के नियम, जानिए नए नियम अगर शुरुआत से लागू होते तो न्यूजीलैंड को क्यों नहीं मिलती फाइनल में एंट्री

ICC ने बदले WTC के नियम, जानिए नए नियम अगर शुरुआत से लागू होते तो न्यूजीलैंड को क्यों नहीं मिलती फाइनल में एंट्री

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। यह 2019-2021 तक चले टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का फाइनल है। भारतीय टीम 72.2 और न्यूजीलैंड की टीम 70.0 पर्सेंटेज पॉइंट के साथ फाइनल में पहुंची है। ICC ने 2021-23 साइकिल के लिए पॉइंट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। पर्सेंटेज पॉइंट का नियम तो पहले की तरह लागू रहेगा लेकिन अब हर टेस्ट मैच के लिए बराबर अंक मिलेंगे। 2019-21 में टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल हर सीरीज के लिए एक समान 120 पॉइंट थे। सीरीज चाहे 2 मैच की रही हो या 5 मैच की, पॉइंट 120 ही होते थे। ऐसे में 1 टेस्ट मैच 60 पॉइंट का भी होता था और 24 पॉइंट का भी। अब ऐसा नहीं होगा। चलिए जान लेते हैं कि नया पॉइंट सिस्टम कैसे लागू होगा। हम यह भी जानेंगे कि अगर यह सिस्टम 2019-21 साइकिल में भी लागू होता तो न्यूजीलैंड की टीम फाइनल ...
वर्ल्ड कप के पहले टाई मैच के 21 साल पूरे:1999 में आज के दिन ही ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल टाई हुआ था, पिछली भिड़ंत में जीत से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था फाइनल में

वर्ल्ड कप के पहले टाई मैच के 21 साल पूरे:1999 में आज के दिन ही ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल टाई हुआ था, पिछली भिड़ंत में जीत से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था फाइनल में

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली17 जून 1999 का दिन वनडे क्रिकेट के इतिहास में खास अहमियत रखता है। इसी दिन इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में पहली बार कोई मुकाबला टाई हुआ था। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम भी इसी स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टूर्नामेंट में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया जीता था। इस आधार पर कंगारू टीम फाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आगे चलकर वनडे वर्ल्ड कप के चार और मुकाबले टाई हुए। इसमें सबसे मशहूर 2019 वर्ल्ड कप फाइनल है।नॉन स्ट्राइकर एंड पर ठिठक गए थे डोनाल्ड1999 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रनों की जरूरत थी। डेमिनय फ्लेमिंग के इस ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके जमाकर लांस क्लूजनर न...
WTC फाइनल पर आकाश चोपड़ा एक्सक्लूसिव:पूर्व ओपनर ने कहा- गेंदबाजी टीम इंडिया की असली स्ट्रेंथ, हमारे लिए साउदी और बोल्ट हो सकते हैं खतरनाक

WTC फाइनल पर आकाश चोपड़ा एक्सक्लूसिव:पूर्व ओपनर ने कहा- गेंदबाजी टीम इंडिया की असली स्ट्रेंथ, हमारे लिए साउदी और बोल्ट हो सकते हैं खतरनाक

स्पोर्ट्स
साउथैम्पटन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथैम्प्टन में 18 से 22 जून तक खेला जाना है। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा समय में स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि बेशक भारतीय टीम में विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन टीम की मुख्य स्ट्रेंथ बॉलिंग है। चोपड़ा ने फाइनल में टीम इंडिया की संभावित स्ट्रैटजी, साउथैम्पटन के कंडीशंस और न्यूजीलैंड टीम की मजबूती और कमजोरी पर दैनिक भास्कर के साथ विस्तार से बातचीत की। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। पेश हैं इंटरव्यू के मुख्य अंश... सवालः वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अगर आपको टीम इंडिया के पांच गेंदबाज चुनने हों तो आप किन गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में रखेंगे?जवाबः देखिए पिच क्यूरेटर ने कहा है कि वे पेस और बाउंसी पिच बनाना चाहते हैं, लेकिन बोलने और बनाने म...
यूरो कप:इटली ने स्विटजरलैंड को 3-0 से हराया, नॉकआउट राउंड में पहुंची; मैनुअल ने पहली बार एक मैच में दो गोल दागे, इम्मोबाइल ने भी गोल किया

यूरो कप:इटली ने स्विटजरलैंड को 3-0 से हराया, नॉकआउट राउंड में पहुंची; मैनुअल ने पहली बार एक मैच में दो गोल दागे, इम्मोबाइल ने भी गोल किया

स्पोर्ट्स
रोम यूरो कप में ग्रुप A के चौथे मुकाबले में इटली ने स्विटजरलैंड को 3-0 से शिकस्त दी। लगातार दूसरी जीत के साथ इटली की टीम नॉकआउट राउंड में पहुंची। इटेलियन मिडफील्डर मैनुअल लोकेटेली ने 26वें और 52वें मिनट में 2 गोल दागे। यह दोनों गोल डोमेनिको बेरार्डी ने असिस्ट किए। लोकेटेली ने पहली बार एक इंटरनेशनल मैच में दो गोल दागे हैं। इससे पहले 19वें मिनट में इटली के कप्तान जॉर्जियो कैलिनी ने शानदार गोल दागा था, लेकिन हैंडबॉल के कारण गोल अमान्य करार दिया गया। इम्मोबाइल ने दागा तीसरा गोल 89वें मिनट में सीरो इम्मोबाइल ने मैच का तीसरा और अपना पहला गोल दागा। इसी के साथ इटली ने स्विटजरलैंड पर 3-0 की विजयी बढ़त बना ली थी। यह गोल टोलियो ने असिस्ट किया। इम्मोबाइल ने 2021 में इटली के लिए 6 मैच खेले, जिसमें 5 में गोल किए। साथ ही इम्मोबाइल का यह लगातार तीसरे इंटरनेशनल मैच में गोल है। हाफटाइम इटली ह...