IPL के लिए BCCI की डील:हर साल ICC क्रिकेट टूर्नामेंट कराने पर रजामंदी के बदले IPL विंडो 75 दिन करवाई, अब दो टीमें ज्यादा और मैच भी ज्यादा होंगे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बैठक में हर साल टूर्नामेंट कराने के प्रस्ताव पर साइन किए हैं। जबकि BCCI ने पहले ICC के हर साल टूर्नामेंट कराने का विरोध किया था। अब बोर्ड के बदले रुख को लेकर क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक बज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि IPL के लिए BCCI ने ICC के साथ डील की है।
दरअसल 1 जून को हुई ICC की बैठक में 2024 से 2031 तक हर साल ICC के बड़े टूर्नामेंट को सभी सदस्यों ने मंजूरी दी थी। इसके तहत इन आठ सालों में दो वनडे वर्ल्ड कप, चार टी-20 वर्ल्ड कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी को मंजूरी दी गई थी। जबकि BCCI की ओर से पहले इसका विरोध किया जा रहा था। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था, 'जीवन में कम चीजें ही ज्यादा होती है, इसलिए हमें इससे सावधान रहना होगा। फुटबॉल वर्ल्ड कप हर चार साल बाद होता है और आप इ...








