Monday, April 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL 2021, RR vs SRH: टॉम मूडी ने बताया, कप्तानी के बाद डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से क्यों हुई छुट्टी

सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा कि टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने से डेविड वॉर्नर  स्तब्ध और निराश हैं लेकिन इस कड़े फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को तो बाहर करना था और यह वह थे।वॉर्नर की अगुआई में सनराइजर्स ने मौजूदा सत्र में छह में से पांच मैच गंवाए हैं और वह भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं जिसके बाद टीम की जिम्मेदारी केन विलियमसन को सौंपी गई है।
        
वार्नर के आईपीएल करियर में यह पहला मौका है जब खराब फॉर्म के कारण किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर किया है। मूडी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”हमें कड़ा फैसला करना था, किसी को टीम से बाहर होना था और दुर्भाग्य से यह वह था। वह स्तब्ध और निराश है। कोई भी निराश होगा”। वॉर्नर और मूडी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद दोनों में अधिक मतभेद बढ़े। मूडी ने कहा, ”उसे इस तर्क को स्वीकार करना होगा कि हम फ्रेंचाइजी के नजरिए से क्या हासिल करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि अतीत में जो हुआ वह अधिक मायने रखता है और पिछले 24 से 48 घंटे में हमने कुछ अहम बदलाव किए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *