अविनाश साबले ने डायमंड लीग के फाइनल में बनाई जगह, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले ने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह डायमंड लीग फाइनल में क्वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले नीरज चोपड़ा और मुरली श्रीशंकर फाइनल में जगह बना चुके हैं। फाइनल अमेरिका में 16 और 17 सितंबर को अमेरिका के यूजीन में खेला जाएगा।साबले ने कटाया फाइनल के लिए टिकटभारत के एथलीट अविनाश साबलवे डायमंड लीग 2023 में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। साबले ने 8:16.27 का समय निकाला। वह मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन सौफिएन एल बक्काली से लगभग छह सेकंड पीछे रहे, जिन्होंने 8:10.31 के समय के साथ टूनार्मेंट जीता। इस बीच, इथियोपिया के सैमुअल फायरवु ने 8:11.29 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि केन्या के अमोस सेरेम 8:14.41 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।ऐसा करने वाले बने तीसरे भारत...








