नीरज चोपड़ा को रोक सके, ऐसा किसी में दम नहीं, गोल्डन बॉय ने बता दिया अपना नेक्स्ट टारगेट
नई दिल्ली। भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश को गोल्ड जीता दिया है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अब तक नीरज चोपड़ा ने बहुत सारे खिताब जीत लिए हैं। लेकिन वो ओलंपिक और विश्व चैम्पियन में निरंतर बेहतर प्रदर्शन में विश्वास रखते हैं और उनका मानना है कि थ्रो खिलाड़ियों की कोई फिनिश लाइन नहीं होती है।बेहतर थ्रो फेंकने की प्रेरणा नहीं होगी कभी कमनीरज चोपड़ा 2016 में जूनियर विश्व चैम्पियन और 2017 में एशियाई चैम्पियन भी रहे। तो अब जीतने के लिये क्या बचा है, यह पूछने पर उन्होंने एक वर्चुअल बातचीत में कहा - कहा जाता है कि थ्रो खिलाड़ियों की कोई फिनिश लाइन नहीं होती। सबसे अच्छी बात है कि हमारे पास भाला है। हम हमेशा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मैने भले ही कई पदक जीत लिये हैं लेकिन बेहतर थ्रो फेंकने की प्रेरणा कभी कम नहीं होगी। उन्होंने कहा -ये पदक ज...








